logo

मूड

ट्रेंडिंग:

होर्मुज में जहाज पर हमले के बाद 2 भारतीय लापता, भारत सरकार ने क्या कहा?

होर्मुज पास जहाज पर ड्रोन से हमले का बाद से तनाव बढ़ गया है। जहाज में 11 भारतीय नाविक सवार थे, जिसमें से 2 भारतीय अब भी लापता हैं।

Strait of Hormuz drone attack, होर्मुज

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit-Chat GPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

होर्मुज के पास ओमान के सोहर बंदरगाह के पास जहाज पर ड्रोन से हमले का बाद से तनाव बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहाज में 11 भारतीय नाविक सवार थे, जिसमें से 2 भारतीय अब भी लापता हैं। लापता भारतीय नाविकों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद भारत ने जहाजों पर होने वाले हमले को लेकर चिंता जताई है और तुरंत इसे रोकने को कहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 3 दिनों में इस क्षेत्र में भारतीय क्रू वाले 3 जहाजों पर हमले हुए हैं। 

 

यह हमला निकारागुआ के झंडे वाले टैंकर एमटी पेट्रो डॉल्फिन पर ओमान के सोहर बंदरगाह के पास हुआ है, बताया जा रहा है कि रविवार को जहाज पर यह हमला ड्रोन से हुआ था। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बचाए गए सभी 9 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं, बाकी 2 की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है।  

 

यह भी पढ़ें: ट्रंप का 'एनर्जी सीजफायर' का एलान, रूस ने यूक्रेन के पावर प्लांट पर कर दिया हमला

जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने क्या कहा? 

इस घटना की जानकारी देते हुए सर्बानंद सोनोवाल ने लिखा, '11 अक्टूबर को, 11 भारतीय नाविकों को ले जा रहे टैंकर MT पेट्रो डॉल्फिन पर सोहर एंकरेज में ड्रोन से हमला हुआ। हालांकि हमारे नौ भारतीय क्रू सदस्यों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है और वे सुरक्षित हैं, लेकिन दो भारतीय नागरिक अभी भी लापता हैं।'

उन्होंने कहा कि स्थानीय कोस्ट गार्ड की ओर से खोज और बचाव अभियान तेजी से चल रहे हैं। हम बचाव के चल रहे प्रयासों में पूरी मदद करने और अपने लापता कर्मियों का सुरक्षित पता लगाने के लिए हर संभव कदम उठाने के मकसद से सभी संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार तालमेल बनाए हुए हैं। 

विदेश मंत्रालय ने हमलों पर क्या कहा? 

विदेश मंत्रालय ने 11 अक्टूबर को एक बयान जारी किया है, इस बयान में विदेश मंत्रालय ने जहाजों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की। मंत्रालय ने कहा कि एमटी पेट्रो डॉल्फिन पर ड्रोन से हमला किए जाने की खबर है। जहाज पर सवार 11 भारतीय नाविकों में से दो के लापता होने की सूचना है। दूसरी ओर, मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला टैंकर एमटी वाल्थेरा एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल की चपेट में आया, जिससे जहाज पर आग लग गई। 

इस पर सवार सभी 11 भारतीय नाविक सुरक्षित बताए गए हैं। मस्कट में भारतीय दूतावास स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है और लापता भारतीयों को बचाने और भारतीय क्रू को हर संभव मदद देने के लिए ओमान के अधिकारियों और संबंधित शिप मैनेजमेंट कंपनियों के साथ समन्वय कर रहा है। 

 

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा भारत सरकार की प्राथमिकता है। क्षेत्र में व्यावसायिक जहाजों पर बार-बार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं और पहले से अस्थिर हालात को और बिगाड़ने का खतरा पैदा करते हैं।

 

विदेश मंत्रालय ने कहा कि व्यावसायिक जहाजों, नाविकों और नागरिक ढांचे पर हमले बंद होने चाहिए। अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से समुद्री व्यापार का सुरक्षित, निर्बाध प्रवाह बनाए रखा जाना चाहिए।  

Related Topic:#International News

और पढ़ें