logo

ट्रेंडिंग:

बाल कैसे धोते हैं? शेविंग कैसे होती है? अंतरिक्ष में ऐसी होती है लाइफ

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स महीनों से अंतरिक्ष में फंसी हैं। उनके बालों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अजीब बताया है। ऐसे में जानते हैं कि अंतरिक्ष जाने वाले एस्ट्रोनॉट बाल कैसे धोते हैं।

sunita williams

सुनीता विलियम्स। (Photo Credit: PTI)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुनीता विलियम्स को लेकर टिप्पणी की है। ट्रंप ने सुनीता विलियम्स को 'woman with the wild hair' वाला बताया है। उनके कहने का मतलब था कि सुनीता विलियम्स के बाल 'अजीब' हैं।


ट्रंप ने सुनीता विलियम्स को लेकर कहा, 'मैंने उन अजीब बालों वाली महिला को देखा। उनके सिर पर काफी बाल हैं। मजाक नहीं। उनके बालों पर कोई मजाक नहीं। आपको पता भी है कि ऊपर काफी खतरा है। ऊपर कुछ गड़बड़ भी हो सकती है। वह बहुत बुरा होगा। उन्हें वापस लाना ही होगा। मैंने एक हफ्ते पहले ही एलन मस्क को इसकी इजाजत दी है। दो लोगों ने उन्हें वहां छोड़ दिया। जो बाइडेन और कमला हैरिस ने। मैंने एलन मस्क से पूछा कि क्या आपके पास उन्हें लाने का कोई साधन है? उन्होंने कहा कि हां बिल्कुल। उनके पास स्टारशिप है और वे उन्हें वापस लाने की तैयारी कर रहे हैं।'

 

यह भी पढ़ें-- Blue Ghost मिशन: चंद्रमा की अनदेखी सतह पर लैंडिंग की तैयारी

सुनीता विलियम्स की तीसरी अंतरिक्ष यात्रा

सुनीता विलियम्स पिछले साल 5 जून को अंतरिक्ष गई थीं। उनको 8 दिन में वापस आना था लेकिन तब से ही वे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में हैं। उनके साथ अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर भी हैं। 


इससे पहले सुनीता विलियम्स 2006 और 2012 में अंतरिक्ष जा चुकी हैं। 2006 में सुनीता ने अंतरिक्ष में 195 और 2012 में 127 दिन बिताए थे। पिछले साल ISS पहुंचीं सुनीता 273 दिन से अंतरिक्ष में फंसी हैं। 


2012 में जब सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष से लौटी थीं तो उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था, 'मैं अपने बालों में रोजाना कंघी करती थी। मुझे नहीं पता कि इससे मेरे बाल बेहतर लगते थे या नहीं लेकिन मैं पृथ्वी पर भी ऐसा करती थी। इसलिए मैं रोज ऐसा करती थी।'

 

यह भी पढ़ें: OpenAI के GPT-4.5 की अच्छाइयां जानते हैं, कमियां गिन लीजिए

अंतरिक्ष में कैसे संवारते हैं बाल?

अंतरिक्ष में बाल संवारना पृथ्वी जैसा नहीं है। वहां ग्रेविटी नहीं है, इसलिए बाल झड़ते नहीं हैं, बल्कि गिरते हैं।


अंतरिक्ष में 180 दिन बिताने वालीं करेन न्यबर्ग ने बताया था, 'अंतरिक्ष में पानी अनमोल होता है, इसलिए अंतरिक्ष यात्रियों को इस बात का ध्यान रखना पड़ता है कि वे कितना पानी इस्तेमाल करते हैं। शॉवर के बजाय स्ट्रॉ जैसे नोजल वाले पानी के बैग पर निर्भर रहना पड़ता है। एक बार बाल धोने के लिए ज्यादा से ज्यादा 0.2 लीटर पानी का इस्तेमाल ही कर सकते हैं।'


उन्होंने बताया था, 'सिर के पास पानी वाले बैग को लेकर नोजल को दबाते थे और धीरे-धीरे पानी छोड़ते थे। उंगलियों से पानी को बालों में फैलाते थे। कुछ पानी की बूंदें बाहर भी  जाती थीं, जिन्हें हाथों से सावधानी से इकट्ठा किया जाता था। बाकी का पानी एयर कंडीशनिंग सिस्टम में चला जाता है, जहां इसे रिसाइकिल किया जाता है।'


बकौल न्यबर्ग, 'अंतरिक्ष में नो-रिंस शैम्पू मिलता है, जिसे बालों में लगाया जाता है और कंघी से ब्रश किया जाता है। सिर धोने के लिए थोड़ा पानी डालने से पहले वॉशक्लॉथ से रगड़ते हैं। आखिर में तौलिए से बालों को सुखाते हैं। अंतरिक्ष में कपड़े धोने की कोई व्यवस्था नहीं है। इसलिए जब तौलिया गंदा हो जाता है तो उसे कचरे में डाल देते हैं।'

यह भी पढ़ें: DeepSeek, ChatGPT… कैसे सीखते हैं AI टूल? जानिए पूरा ट्रेनिंग प्रोसेस

हेयरकट कैसे करवाते हैं?

बाल धोने की तरह ही अंतरिक्ष में बाल काटना भी बड़ा चुनौती भरा है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA की प्रवक्ता लोरा ब्लीचर ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया थआ कि अंतरिक्ष यात्री अपने साथ बालों को काटने के लिए वैक्यूम अटैचमेंट से लैस इलेक्ट्रिक क्लिपर के एक सेट का उपयोग करते हैं। वैक्यूम में बाल चले जाते हैं। अगर वैक्यूम न हो तो ग्रेविटी न होने के कारण बाल तैरने लगेंगे। वहीं, शेविंग के लिए अंतरिक्ष यात्री वही रेजर और क्रीम इस्तेमाल करते हैं जो पृथ्वी पर करते हैं।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap