logo

ट्रेंडिंग:

12 देशों में 100 बच्चे, अब टेलीग्राम के CEO बांटेंगे अपनी संपत्ति

40 वर्षीय अरबपति पावेल दुरोव अपनी पूरी संपत्ति 100 से अधिक बच्चों में बांटेंगे। इसका एलान उन्होंने हाल ही में किया। 12 देशों में पावेल के बच्चे हैं।

Telegram CEO Pavel Durov.

टेलीग्राम सीईओ पावेल दुरोव। (Photo Credit: X/@durov)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

मैसेजिंग एप टेलीग्राम के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पावेल दुरोव ने बड़ा एलान किया है। वे अपने 100 से अधिक बच्चों को अपनी संपत्ति बांटेंगे। 12 देशों में पावेल के 100 से अधिक बच्चे हैं। इन बच्चों का जन्म स्पर्म डोनेशन से हुआ है। पावेल के पास अनुमानित 13.9 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। हालांकि इनमें से किसी भी बच्चे को अगले 30 सालों तक उनकी संपत्ति नहीं मिलेगी।

 

फ्रांस की ले पॉइंट पत्रिका से बातचीत में पावेल दुरोव ने कहा कि सभी मेरे बच्चे हैं। सभी को समान हक होगा। दुरोव का कहना है कि तीन पार्टनर से उनके छह बच्चे हैं। मैं उनका कानूनी पिता हूं। मगर स्पर्म डोनेशन से पैदा होने वाले बच्चों का मैं जैविक पिता हूं। मैं इनमें कोई अंतर नहीं करता हूं। 

 

यह भी पढ़ें: नौसेना में शामिल होगा INS तमाल, स्टील्थ युद्धपोत की खूबिया क्या हैं?

15 साल से कर रहे स्पर्म डोनेट

पावेल ने खुलासा किया कि उन्होंने लगभग 15 साल पहले स्पर्म डोनेशन शुरू किया था। इसमें एक मित्र ने मदद की थी। अब उस क्लीनिक ने बताया कि 12 देशों में 100 से अधिक बच्चों ने जन्म लिया है। पावेल का कहना है कि मेरे काम में खतरा है। इस वजह से मैंने वसीयत लिख ली है। अपने बच्चों के बारे में पावेल ने कहा कि मैं चाहता हूं कि वे आम लोगों की तरह जियें। स्वयं का निर्माण करें, खुद पर भरोसा करना सीखें और बैंक बैलेंस पर निर्भर न रहें। 

2013 में की थी टेलीग्राम की स्थापना

पिछले साल फ्रांस में पावेल दुरोव को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि उन्होंने फ्रांस में अपने ऊपर लगे आरोपों को बेतुका बताया। आरोप है कि टेलीग्राम पर वे अपराध को रोकने में विफल रहे हैं। 2013 में पावेल दुरोव ने टेलीग्राम की स्थापना की। इसका मुख्यालय दुबई में है। पावेल भी यही रहते हैं। टेलीग्राम के एक ग्रुप में लगभग 2 लाख लोग शामिल हो सकते हैं। आरोप है कि इससे अधिक लोगों तक फेक न्यूज फैलाना आसान है।

 

यह भी पढ़ें: कई देश ईरान को परमाणु हथियार देने को तैयार! रूस के पूर्व Prez का दावा

घटती जन्मदर से परेशान पावेल

पावेल का जन्म रूस में हुआ है। मगर उनके पास फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की दोहरी नागरिकता है। खास बात यह है कि वह शादीशुदा नहीं हैं। उन्हें अकेला रहना पसंद है। मगर तीन महिलाओं से छह बच्चों के कानूनी पिता हैं। एलन मस्क की तरह पावेल भी प्रोनेटलिस्ट हैं। दरअसल, जन्मदर बढ़ाने और जनसंख्या वृद्धि का समर्थन करने वाले शख्स को ही प्रोनेटलिस्ट कहा जाता है। पावेल दुनिया भर में घटती जन्मदर से चिंतित है। उनका मानना है कि और अधिक स्पर्म डोनेशन करना चाहिए। 

 

 

Related Topic:

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap