logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मुनीर की तारीफ करके इस्लामाबाद से लौटे अराघची, इन मुद्दों पर अड़ा ईरान

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की एक दिवसीय पाकिस्तान यात्रा समाप्त हो गई। दिनभर की बैठक के बाद वह इस्लामाबाद से रवाना हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के नेतृत्व को ईरान की चिंताओं से अवगत करा दिया है।

Pakistan-Iran Meeting

पाकिस्तान के पीएम से मिले ईरानी विदेश मंत्री। ( Photo Credit: X/@CMShehbaz)

शेयर करें

google_follow_us

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की छोटी सी पाकिस्तान यात्रा समाप्त हो गई। पाकिस्तानी नेताओं को अपनी मांगों की एक सूची सौंपने के बाद अराघची पाकिस्तान से रवाना हो गए हैं। इससे पहले अराघची ने शनिवार दिनभर इस्लामाबाद में पाकिस्तान के सैन्य और सियासी नेताओं से मुलाकात की और ईरान की मांगों व चिंताओं से उन्हें अवगत कराया। माना जा रहा है कि ईरान और पाकिस्तान के बीच हुई यह बैठक आगे अमेरिका के साथ बातचीत का मार्ग तैयार करेगी। हालांकि ईरान ने साफ कर दिया है कि अमेरिका के साथ उसकी कोई त्रिपक्षीय बैठक नहीं होगी।

 

उधर, व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर आज इस्लामाबाद जाएंगे। जहां ईरान से बातचीत होगी। वहीं ईरानी विदेश मंत्रालय का कहना है कि सीधी बातचीत की कोई योजना नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: भारत के कुछ लोगों को इजरायल अपने यहां बुलाकर नागरिकता क्यों दे रहा?

 

ईरान ने अपनी चिंताओं के बारे में पाकिस्तान को अवगत करा दिया है। अमेरिका प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने पर पाकिस्तान इन बातों को साझा करेगा। अगर अमेरिका ईरान की मांगों और चिंताओं पर दिलचस्पी दिखाता है तो पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच सीधी बातचीत करवाने की जमीन तैयार करेगा। हालांकि आपको बता दें कि 11 और 12 अप्रैल को इस्लामाबाद में पाकिस्तान और अमेरिका के बीच पहली बैठक हुई थी। मगर यह बेनतीजा रही।

ईरान की चिंता क्या?

ईरान की सबसे प्रमुख चिंता अमेरिकी नाकाबंदी है। उसने तुरंत इसे खत्म करने की मांग की है। तेहरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से खोलने पर सहमति जताई है। वहीं पिछली बैठक की तरह ही इस बार भी माना जा रहा है कि मिसाइल कार्यक्रम और संवर्धित यूरेनियम को बाहर भेजने जैसे मुद्दों पर सहमति बनने की उम्मीद बेहद कम है। 

अराघची ने की असीम मुनीर की तारीफ

अब्बास अराघची शुक्रवार को इस्लामाबाद पहुंचे थे। शनिवार को उन्होंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाकात की। बैठक में ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई और ईरान के राजदूत रजा अमीरी मोघदम मौजूद थे। वहीं पाकिस्तान की तरफ से गृह मंत्री मोहसिन नकवी समेत अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

 

यह भी पढ़ें: गोली मारी, घर से हुए गायब, अमेरिकी न्यूक्लियर वैज्ञानिकों की मौत का मामला उलझा

 

बाद में अब्बास अराघची ने असीम मुनीर के मध्यस्थता की कोशिश की तारीफ की। ईरान की अर्ध सरकारी न्यूज एजेंसी तसनीम ने अराघची का बयान जारी किया। अब्बास अराघची ने युद्धविराम स्थापित करने और युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तानी सरकार विशेष रूप से फील्ड मार्शल असीम मुनीर की प्रशंसा की और कहा कि इस मामले पर ईरान के विचारों और चिंताओं से सहमत हैं। असीम मुनीर ने कहा कि जब तक कोई हल नहीं निकल आता है तब तक पाकिस्तान मध्यस्थता जारी रखने को तैयार है।

शहबाज ने बताया- किन-किन मुद्दों पर हुई बात

असीम मुनीर से मुलाकात के बाद ईरानी विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की। शहबाज शरीफ ने एक्स पर लिखा, 'आज इस्लामाबाद में ईरान के विदेश मंत्री महामहिम सैयद अब्बास अराघची और उनके प्रतिनिधिमंडल से मिलकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। वर्तमान क्षेत्रीय स्थिति पर हमारे बीच अत्यंत सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण विचारों का आदान-प्रदान हुआ। हमने आपसी हित के विभिन्न मामलों पर भी चर्चा की, जिसमें पाकिस्तान और ईरान के द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाना भी शामिल है।'


और पढ़ें