logo

मूड

ट्रेंडिंग:

NVIDIA के नए CEO की रेस में 3 भारतीयों के नाम, कौन लेगा जेन्सेन हुआंग की जगह?

Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे के बाद रेस में तीन भारतीय मूल के दिग्गज टेक लीडर्स संजय मेहरोत्रा, निकेश अरोड़ा और थॉमस कुरियन के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं।

Jensen Huang

जेन्सेन हुआंग, Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दुनिया की सबसे बड़ी चिप बनाने वाली कंपनी Nvidia के को-फाउंडर और CEO जेन्सेन हुआंग ने इस्तीफा दे दिया हैं। उनके अचानक इस्तीफे के बाद अब इस बात पर चर्चा तेज हो गई है कि कंपनी की कमान कौन संभालेगा। इस रेस में तीन भारतीय मूल के दिग्गज टेक लीडर्स संजय मेहरोत्रा, निकेश अरोड़ा और थॉमस कुरियन के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। एपी की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अपनी मौजूदा कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य वित्तीय अधिकारी कोलेट क्रेस्स को अंतरिम CEO नियुक्त किया है।

 

अफेयर की खबरों से जुड़े विवादों और जांच के बढ़ते दबाव के बीच जेन्सेन हुआंग ने गुरुवार को अपना पद छोड़ दिया। तीन दशकों से ज्यादा समय तक कंपनी का नेतृत्व करने वाले हुआंग के जाने के बाद Nvidia ने नए और स्थायी CEO की तलाश शुरू कर दी है। इसमें बाहरी और आंतरिक दोनों उम्मीदवारों पर विचार किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: श्मशान की भट्ठियों से गर्म हो रहा स्विमिंग पूल, यूरोप ने ब्रिटेन से सीखा तरीका

नए CEO की रेस में तीन भारतीय मूल के दिग्गज

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, Nvidia के बोर्ड ने नए CEO की तलाश के लिए एक बाहरी फर्म की मदद ली है। हुआंग की जगह लेना किसी भी नए लीडर के लिए बड़ी चुनौती होगी। उन्होंने ही Nvidia को एक सामान्य ग्राफिक्स चिप कंपनी से दुनिया की सबसे मूल्यवान AI कंपनी बनाया है। इस पद के लिए जिन तीन भारतीय मूल के नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है, उनका प्रोफाइल बेहद मजबूत है। सबसे पहला नाम संजय मेहरोत्रा का आता है जो जोमाइक्रोन टेक्नोलॉजी के CEO हैं।

 

संजय को सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का दशकों लंबा अनुभव है। उन्होंने चिप बाजार के कई उतार-चढ़ावों के बीच माइक्रोन का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है। AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग के बीच उनके कार्यकाल में कंपनी के शेयरों में 2,700% से ज्यादा का उछाल देखा गया है।

 

निकेश अरोड़ा पालो आल्टो नेटवर्क्स के CEO हैं। निकेश साल 2018 से इस साइबर सुरक्षा कंपनी की कमान संभाल रहे हैं। उन्होंने AI-आधारित साइबर सुरक्षा में कंपनी का तेजी से विस्तार किया है। इससे पहले वह सॉफ्टबैंक के प्रेसिडेंट और COO रह चुके हैं। साथ ही उन्होंने Google में भी एक दशक तक काम किया है।

 

 

थॉमस कुरियन, गूगल क्लाउड के CEO हैं। कुरियन क्लाउड कंप्यूटिंग और AI बाजार की दिग्गज कंपनी गूगल क्लाउड के प्रमुख हैं। बड़े पैमाने पर टेक ऑपरेशंस चलाने और बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों के साथ काम करने का उनका लंबा अनुभव उन्हें इस पद का मजबूत दावेदार बनाता है।

दौड़ में शामिल अन्य बड़े नाम

भारतीय मूल के इन तीन दिग्गजों के अलावा कंपनी के अंदर और बाहर के कुछ अन्य बड़े नाम भी चर्चा में हैं। Nvidia की CFO Colette Kress और कंपनी के वाइस-प्रेसिडेंट इयान बक का नाम भी लिस्ट में है। इयान बक ने 'CUDA' सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म को विकसित करने में अहम भूमिका निभाई थी। इसने कंपनी के प्रोसेसर को आधुनिक AI कंप्यूटिंग की रीढ़ बनाया। बाहर के विकल्पों में चिप डिजाइनर कंपनी 'आर्म' के CEO रेने हास और एप्पल के चीफ हार्डवेयर ऑफिसर जॉनी स्रौजी के नाम भी सामने आ रहे हैं।

क्यों देना पड़ा जेन्सेन को इस्तीफा?

साल 1993 में Nvidia की सह-स्थापना करने वाले जेन्सेन हुआंग को शादीशुदा होने के बावजूद अफेयर और चीन की जासूसी के आरोप में इस्तीफा देना पड़ा। इन रिपोर्ट्स में एक महिला कारोबारी का नाम भी शामिल है। इस पर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को चीनी जासूस होने का शक है। इस मामले ने अमेरिका में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं बढ़ा दी हैं और जांच की मांग उठने लगी है। 

 

यह भी पढ़ें: व्हाइट हाउस के पास भीषण गोलीबारी, 4 लोग घायल; एक की मौत

 

हुआंग ने अपनी पत्नी, बच्चों और कर्मचारियों से माफी मांगते हुए स्वीकार किया कि वह अपनी पत्नी के प्रति लॉयल नहीं रहे। हालांकि, Nvidia ने साफ किया है कि कंपनी के गोपनीय डेटा या राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हुआ है। फिलहाल, कंपनी ने सीएफओ कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया है। इसके साथ ही, लंबे समय से बोर्ड के डायरेक्टर रहे हार्वे जोन्स को कंपनी का पहला बोर्ड चेयरमैन बनाया गया है।


और पढ़ें