logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अमेरिका: न्यूयॉर्क में 3 मंजिला इमारत ढही, 8 की मौत; CCTV में खौफनाक मंजर कैद

अमेरिका के ब्रुकलिन इलाके में निर्माण कार्य के दौरान तीन मंजिला इमारत ढहकर मलबे में तब्दील हो गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हुई और 18 घायल हुए। घर में लगे CCTV कैमरे में हादसे का खौफनाक मंजर कैद हो गया।

three-storey building collapsing

ढहती इमारत। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के ब्रुकलिन इलाके में तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। घटना बीते 11 नवंबर की है। घटना का खौफनाक वीडियो घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

ब्रुकलिन के फ्लैटबुश एवेन्यू पर यह तीन मंजिला इमारत थी। इसके पास एक दूसरी इमारत बनाने के लिए खुदाई चल रही थी। इसी दौरान तीन मंजिला इमारत ढहकर पास में बने खुदाई के गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद देर रात तक बचाव कार्य चलता रहा। इसमें करीब 250 दमकलकर्मी और मेडिकल राहतकर्मी जुटे थे।

 

घटना की रिकॉर्डिंग तीसरी मंजिल पर रहने वाले एंडरसन वेलेज़ के घर में लगे CCTV कैमरे में हुई। हादसे के बाद बचावकर्मियों ने एंडरसन की पत्नी और दोनों बच्चों को मलबे से बाहर निकाला। उनकी पत्नी और 9 साल का बेटा घायल हुए, जबकि 2 साल का बच्चा मामूली चोटों के साथ बच गया। मलबे से एक गर्भवती महिला समेत कुल 7 बच्चों को निकाला गया है। हालांकि, आशंका है कि मलबे में अभी भी कुछ लोग दबे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बॉक्सर से गैंगस्टर कैसे बना हैरी? अमेरिका में गिरफ्तारी की पूरी कहानी

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वीडियो में एक अपार्टमेंट के अंदर का नजारा दिख रहा है। शुरुआत में 9 साल का एक लड़का फ्रिज से दूध का गैलन निकालता नजर आता है। फर्श पर खिलौने बिखरे हैं और 2 साल का बच्चा बैठकर खेल रहा है। कुछ सेकेंड बाद उनकी मां घबराते हुए कमरे में आती हैं और जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं। उनकी आवाज सुनकर बड़ा बेटा उनकी तरफ भागता है। इसी दौरान अचानक दीवार और छत टूटकर गिरने लगती है। मलबे में छोटा बच्चा दबता नजर आता है। वीडियो में वह मलबे के साथ नीचे गिरता दिखाई देता है, लेकिन राहतकर्मियों ने उसे जिंदा बचा लिया।

 

यह भी पढ़ें: अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बने अब्दुल अल-सैयद का भारत से क्या है कनेक्शन?

जोहरान ममदानी ने जताया दुख

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, 'यह हमारे शहर के लिए बेहद दुखद शाम और सुबह रही है। तीन मंजिला इमारत गिरने से 8 लोगों की मौत हुई और 18 घायल हुए। इनमें 2 निर्माण मजदूर भी शामिल हैं। ये हमारे पड़ोसी, माता-पिता, बच्चे और प्रवासी परिवार थे। मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने खतरे के बीच जाकर लोगों की जान बचाई। इस घटना की पूरी जांच की जा रही है। हम एक शहर के रूप में इस दुख को साझा करेंगे और फिर से खड़े होंगे।'


और पढ़ें