अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन स्कूलों को वित्त पोषण देने से मना करने की धमकी दी थी जो ट्रांसजेंडर बच्चों को एजुकेशन देते हैं। ट्रंप का दावा है कि ऐसे स्कूल छात्रों को नस्ल और लिंग से जुड़ी शिक्षाएं देते हैं।
इस मामले में ट्रंप ने कहा था कि ऐसे स्कूलों में दी जाने वाली शिक्षाएं, अमेरिकी विरोधी, हानिकारक और झूठी विचारधाराओं से जुड़ी हैं। ऐसी शिक्षाएं, भेदभाव विरोधी नागरिक अधिकारी कानून का उल्लंघन हैं।
यह भी पढ़ें: US सेना में 'Don't Ask Don't Tell' नीति क्या थी, विवाद क्यों हुआ?
जब एक बच्ची को बना दिया गया ट्रांसजेंडर
इसी कड़ी में ट्रंप ने बुधवार (5 मार्च) को एक महिला की कहानी का जिक्र किया। दरअसल, फ्लोरिडा की जेन्वरी लिटिलजॉन ने बताया कि उसकी बेटी को 'ट्रांसजेंडर' बना दिया गया था वो भी उसकी सहमति के बगैर। बेटी को लिंग परिवर्तन की शिक्षाएं दिए जाने पर महिला ने स्कूल पर मुकदमा दायर किया। कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए ट्रंप ने प्रतिनिधि सभा से बच्चों के लिंग परिवर्तन पर स्थायी रूप से प्रतिबंध लगाने और इसे अपराध बनाने का आह्वान किया।
स्कूलों में बच्चों को दी जा रही लिंग परिवर्तन की शिक्षाएं?
ट्रंप ने लिटिलजॉन की बेटी का जिक्र किया और बताया कि कैसे उन्हें और उनके पति को पता चला कि उनकी बेटी के स्कूल ने उनकी 13 वर्षीय मासूम को सीक्रेट तरीके से ट्रांसजेंडर बना दिया। उन्होंने बताया कि स्कूल के टीचर और प्रशासन ने बच्ची के माता-पिता को धोखा देने की साजिश रची। उनकी बेटी को ट्रांसजेंडर बनाया गया और उसे नया नाम भी दिया गया। यह सब कुछ माता-पिता की सहमति के बगैर किया गया। ट्रंप ने इसे बाल-शोषण करार दिया।
जेन्वरी लिटिलजॉन के अलावा व्हाइट हाउस में एक अन्य अतिथि पेटन मैकनाब को भी बुलाया गया था। दरअसल, पेटन वुमेन गेम्स में ट्रांसजेंडर लड़कियों को शामिल करने के खिलाफ बोलती आई है। बता दें कि पेटन एक पूर्व हाई स्कूल गर्ल्स वॉलीबॉल खिलाड़ी है।
यह भी पढ़ें; लंदन में S जयशंकर पर हमले की कोशिश, पुलिस देखती रही, तिरंगा फाड़ दिया
वुमेन गेम्स में ट्रांसजेंडर की एंट्री बंद
ट्रंप ने वुमेन गेम्स में पुरुषों के खेलने पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। अब महिलाओं के खेल में ट्रांसजेंडर हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इसका मतलब है कि अब पुरुष से महिला बने ट्रांसजेंडर्स को महिलाओं के गेम्स में शामिल नहीं किया जाएगा।
ट्रंप ने दोहराया, 'हर अमेरिकी बच्चा बिल्कुल वैसा ही परिपूर्ण है जैसा भगवान ने आपको बनाया है। इससे पहले ट्रंप ने अमेरिका की सेना में ट्रांसजेंडर लोगों की भर्ती पर रोक लगाया था। इसके तहत अब सेना में ट्रांसजेंडर लोगों को नियुक्त नहीं किया जाएगा। ट्रंप ने इस पर प्रतिबंध लगाने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए है।