logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'अपने पति से...', सेकंड लेडी उषा वेंस की तारीफ में क्या बोल गए ट्रंप?

20 जनवरी को अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद के रूप में जेडी वेंस ने शपथ ग्रहण किया। इस दौरान उनकी पत्नी उषा वेंस भी मौजूद रहीं। इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने उषा वेंस की जमकर तारीफ की।

who is usha vence trump praises

उषा वेंस और ट्रंप, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के अलावा जेम्स डेविड वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस भी चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। सोमवार (20 जनवरी) को ट्रंप ने राष्ट्रपति और जेडी वेंस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। उन्होंने ट्रंप से पहले शपथ ग्रहण किया। इस दौरान उनकी पत्नी उषा और मां भी उनके साथ समारोह में मौजूद रहीं। बता दें कि उषा चिलुकुरी वेंस भारतीय मूल की हैं और इस वजह से जेडी वेंस का भी भारत से खास नाता है। 

 

'अपने पति से 'अधिक बुद्धिमान' हैं उषा वेंस'

जब जेडी वेंस अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ले रहे थे, तब उषा वेंस उनके साथ खड़ी थीं और अमेरिका की पहली भारतीय मूल की सेकंड लेडी घोषित हुई। अपना उद्घाटन भाषण खत्म करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैपिटल में एक सभा को संबोधित किया और उषा वेंस की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह अपने पति से 'अधिक बुद्धिमान' हैं। 

 

जेडी वेंस की फिर से चुनाव जीतने की सफल कोशिश की सराहना करते हुए ट्रंप ने कहा, 'मैं जेडी को काफी समय से देखता आ रहा हूं। मैंने ओहियो में उनका समर्थन किया था। वह एक महान सीनेटर थे और बहुत ही बुद्धिमान हैं, लेकिन उनसे अधिक बुद्धिमान केवल उनकी पत्नी हैं। मैं उन्हें उपराष्ट्रपति चुनता लेकिन उत्तराधिकार उस तरह से काम नहीं करती, है न?'

 

यह भी पढ़ें: ट्रंप के लिए बाइडेन ने क्यों छोड़ा खत? जानें 36 साल पुरानी परंपरा

कौन हैं उषा वेंस?

उषा वेंस आंध्र प्रदेश के एक गांव वडलुरु से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म भारतीय अप्रवासी माता-पिता के घर हुआ था, जो 1980 के दशक में अमेरिका चले गए थे। उषा का जन्म सैन डिएगो में चिलुकुरी राधाकृष्ण और लक्ष्मी के घर हुआ। उषा के पिता आईआईटी मद्रास से मैकेनिकल इंजीनियर हैं और उनकी मां मॉड्यूलर बायोलॉजिस्ट हैं। वेंस की मुलाकात अपने पति जेडी वेंस से येल लॉ स्कूल में हुई थी। उन्होंने 2014 में शादी की और उनके तीन बच्चे हैं।

 

कौन हैं जेडी वेंस?

अमेरिकी आम चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप ने जेडी वेंस को उपराष्ट्रपति पद के चुना था। जेडी अमेरिकी राज्य ओहियो के सीनेटर रहे हैं। सीनेटर अमेरिकी संसद कांग्रेस के उच्च सदन के सदस्य होते हैं। जेडी को 2022 में अमेरिकी सीनेट के लिए चुना गया था और 3 जनवरी 2023 को पद की शपथ दिलाई गई।

Related Topic:#Donald Trump

और पढ़ें