logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बाइडेन के 78 फैसले रद्द, शपथ लेते ही ट्रंप ने क्या-क्या किया?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण के कुछ घंटों बाद ही कई बड़े कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए। इसमें पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन के 78 निर्णयों को रद्द करना भी शामिल है।

Trump signs 8 executive orders onstage after inaugural parade

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

20 जनवरी अमेरिका के लिए ऐतिहासिक रहा। डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी बार देश के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण किया। 2017 के बाद वह दूसरी बार दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश के शीर्ष पद पर आसीन हुए हैं। शपथ लेने के बाद ट्रंप ने अपने समर्थकों को संबोधित किया और आने वाली योजनाओं पर खुलकर बात की। 

 

राष्ट्रपति पद पर काबिज होने के महज कुछ ही घंटों बाद ट्रंप ने कई बड़े कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए और पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के 78 निर्णयों को रद्द भी कर दिया। इसमें पेरिस जलवायु संधि से अलग होने से लेकर सैन्य और कुछ अन्य आवश्यक क्षेत्रों को छोड़कर सभी संघीय भर्तियों पर रोक लगाने का फैसला शामिल है। 

 

सोमवार को अपने उद्घाटन भाषण में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर अवैध आव्रजन को राष्ट्रीय आपातकाल भी घोषित किया। उन्होंने अमेरिका में विदेशी गिरोह के सदस्यों को लक्षित करने के लिए 1798 के विदेशी शत्रु अधिनियम को लागू करने की योजना की घोषणा की। 

 

यह भी पढ़ें: शपथ लेने के मिनटों बाद ही डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों दायर हुआ मुकदमा?

 

ऐसे में आइये आपको बताए कि राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के महज कुछ ही घंटों बाद ट्रंप ने कौन-कौन से बड़े फैसले लिए...

 

  1. राष्ट्रपति ट्रंप ने बाइडेन प्रशासन की 78 कार्यकारी कार्रवाइयों, कार्यकारी आदेशों, राष्ट्रपति ज्ञापनों और अन्य निर्देशों को रद्द करने पर हस्ताक्षर किया। 
  2. ट्रंप ने एक रेगुलेटरी फ्रिज भी लागू किया जिसके तहत यह नौकरशाहों को तब तक नए नियम जारी करने से रोकता है जब तक कि सरकार और प्रशासन पूरी तरह से नियंत्रण में न आ जाए। 
  3. सेना और कुछ अन्य कैटेगरी के साथ सभी संघीय भर्तियों पर रोक रहेगी।
  4. पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका पीछे हट गया है और एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र को इस निर्णय की जानकारी भी दे दी गई।
  5. अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा सी.बी.पी. वन कार्यक्रम बंद होगा। इसके तहत प्रवासियों को एक एप से माध्यम से एंट्री के लिए अपॉइंटमेंट लेनी हेगी।
  6. अमेरिका में ट्रांसजेंडर सिस्टम खत्म होगा। आज से अमेरिका सरकार का आधिकारिक नीति में दो ही जेंडर होंगे- पुरुष और महिला। 
  7. सभी सरकारी सेंसरशिप को खत्म किया जाएगा और अमेरिका में स्वतंत्र भाषण को फिर से बहाल किया जाएगा। 
  8. ट्रंप का उद्देश्य अमेरिकी ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देना है। दुनियाभर में अमेरिकी ऊर्जा का निर्यात किया जाएगा। अलास्का में ऊर्जा विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। 
  9. अमेरिका में घुसपैठ को रोकने के लिए मैक्सिको बॉर्डर पर इमरजेंसी लगेगी। इसके लिए बॉर्डर पर दीवार बनाने का काम और तेजी से होगा। 
  10. अमेरिका ग्रीन न्यू डील को समाप्त करने पर फोकस रहेगा। ट्रंप के अनुसार, अमेरिकियों को वह कार खरीदने की स्वतंत्रता होनी चाहिए जिसे वो पंसद करते हैं। 
  11. अब से विदेशी आतंकी भी घोषित किए जाएंगे। किसी भी तरह के विदेशी गिरोहों के खात्मे के लिए विदेशी शत्रु अधिनियम 1978 लागू किया जाएगा।
  12. ट्रंप ने पनामा नहर को वापस लेने का भी वादा करते हुए कहा कि चीन नहर का संचालन कर रहा है। हालांकि, पनामा नहर के प्रशासक ने ट्रंप के इस दावे का खंडन किया है कि चीन नहर का संचालन कर रहा है।  चीन को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि हम पनामा नहर को वापस ले लेंगे।
Related Topic:#Donald Trump

और पढ़ें