logo

मूड

ट्रेंडिंग:

US में बैन होगी पाकिस्तान की एंट्री? 9 साल पहले लगा था 'मुस्लिम बैन'

'Muslim Ban' जिसे आधिकारिक रूप से Executive Order 13769 कहा जाता है। डोनाल्ड ट्रंप ने 27 जनवरी 2017 को जारी किया था। क्या था ट्रंप का 2017 का मुस्लिम बैन, आइये समझें।

Trump Muslim Ban of 2017

सांकेतिंक तस्वीर, Photo Credit: Pixabay

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही पाकिस्तान और अफगानिस्तान पर नया ट्रैवल बैन लागू कर सकते हैं। यह बैन ट्रंप के पहले कार्यकाल में मुस्लिम-बहुल देशों पर लगाए गए प्रतिबंध की तरह हो सकता है जिसे 2018 में US सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा था लेकिन बाद में जो बाइडेन ने हटा दिया था।

 

वर्ष 2017 में ट्रंप ने 'मुस्लिम बैन' लगाया था जिसे आधिकारिक रूप से एग्जीक्यूटिव ऑर्डर 13769 कहा जाता है। डोनाल्ड ट्रंप ने 27 जनवरी, 2017 को जारी किया था। इस आदेश के तहत, कुछ मुस्लिम-बहुल देशों के नागरिकों के अमेरिका में एंट्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था। 

 

यह भी पढ़ें: सीरिया में फिर से जंग, असद समर्थकों और HTS सुरक्षाबलों के बीच लड़ाई

 

इन देशों पर लगा था बैन?

शुरुआत में, 7 देशों के नागरिकों पर 90 दिनों का यात्रा प्रतिबंध लगाया गया था, जिसमें:

ईरान (Iran)
इराक (Iraq)
लीबिया (Libya)
सोमालिया (Somalia)
सीरिया (Syria)
सूडान (Sudan)
यमन (Yemen)

बाइडेन प्रशासन ने खत्म किया था 'ट्रंप मुस्लिम बैन'

बाद में इराक को सूची से हटा दिया गया लेकिन 2020 में नाइजीरिया, म्यांमार, किर्गिस्तान, एरिट्रिया, सूडान और तंजानिया को जोड़ दिया गया। दरअसल, ट्रंप प्रशासन का दावा था कि यह देश आतंकवाद के खतरे से जुड़े हुए हैं। ट्रंप ने कहा कि यह प्रतिबंध अमेरिका को सुरक्षित बनाएंगे। इसके अलावा अमेरिका में आने वाले शरणार्थियों पर भी अस्थायी रोक लगाई गई।

 

हालांकि, कई लोगों ने ट्रंप के मुस्लिम बैन का विरोध कर इसे इस्लाम विरोधी बताया। अमेरिकी अदालतों में इसे चुनौती दी गई और कुछ समय के लिए इस बैन पर रोक भी लगा दी गई थी लेकिन ट्रंप प्रशासन ने इसे संशोधित करके लागू किया। जब 2021 में जो बाइडेन राष्ट्रपति बने तो उनके प्रशासन ने इस बैन को पूरी तरह से खत्म कर दिया था। 

 

यह भी पढ़ें: क्या सरकारी कर्मचारियों को निकाल सकते हैं मस्क? ट्रंप ने दे डाली सलाह

मुस्लिम बैन लागू करने की क्या थी वजहें?

यह बैन अमेरिका में आतंकवादियों के घुसपैठ को रोकने के लिए लगाया गया था। वहीं, ट्रंप ने यह भी दावा किया था कि यह 7 देश पहले से ही ओबामा प्रशासन द्वारा 'खतरनाक देशों' की लिस्ट में थे। साथ ही ट्रंप की अमेरिका-फर्स्ट नीति के तहत प्रवासियों पर सख्ती बढ़ाई गई थी। 

क्या ट्रंप 2025 में फिर से ऐसा कर सकते हैं?

दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद ट्रंप ने पहले ही प्रवास नीतियों को और सख्त कर दिया हैं। वहीं, शुक्रवार को ट्रंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के नागरिकों को बड़ा झटका देते हुए ट्रैवल बैन लगाने पर विचार किया हैं। कैपिटल हिल में संयुक्त कांग्रेस को संबोधित करते हुए ट्रंप ने पहले पाकिस्तान की बहुत सराहना की। दरअसल, पाकिस्तान ने अफगान आतंकी मोहम्मद शरीफुल्लाह की गिरफ्तारी में मदद की थी जिसको लेकर ट्रंप ने पाकिस्तान सरकार की सराहना की और 'थेंक्यू' कहा। बता दें कि शरीफुल्ला 2021 में काबुल एयरपोर्ट पर हुए एबी गेट धमाके की साजिश में शामिल था। ट्रंप ने कहा कि मैं पाकिस्तान सरकार का धन्यवाद करता हूं।'

 

यह भी पढ़ें: आसमान में ही क्रैश हो गया एलन मस्क का स्टारशिप, देखें Video

 

पाकिस्तान को धन्यवाद करने के साथ ही ट्रंप प्रशासन ट्रैवल बैन की लिस्ट में अफगानिस्तान और पाकिस्तान का नाम शामिल कर सकता है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान के खिलाफ यह कदम उसकी आतंरिक सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए उठाया जा सकता है।


और पढ़ें