logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'पाकिस्तान के परमाणु बम अमेरिका के लिए बड़ा खतरा', US इंटेलिजेंस की रिपोर्ट

अमेरिका की नई नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने साफ किया कि रूस, चीन और नॉर्थ कोरिया के साथ पाकिस्तान आज अमेरिका के लिए सबसे गंभीर न्यूक्लियर खतरों में से एक है।

Tulsi Gabbard warn nuclear threat to US

तुलसी गबार्ड। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अमेरिका की नई नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने वैश्विक सुरक्षा और परमाणु खतरों को लेकर एक सनसनीखेज रिपोर्ट पेश की है। अमेरिकी सीनेट के सामने दिए गए अपने संबोधन में गबार्ड ने साफ किया कि आज के दौर में रूस, चीन और उत्तर कोरिया के साथ-साथ पाकिस्तान भी अमेरिका के लिए सबसे गंभीर परमाणु खतरों में से एक है। गबार्ड ने चेतावनी दी कि इन देशों की परमाणु क्षमताएं और उनके बीच बढ़ती रणनीतिक नजदीकियां आने वाले समय में वैश्विक सुरक्षा समीकरणों को और अधिक पेचीदा बना सकती हैं।

 

खुफिया प्रमुख ने विशेष रूप से उत्तर कोरिया का जिक्र करते हुए कहा कि किम जोंग उन का प्रशासन अब रूस और चीन के साथ अपनी सैन्य साझेदारी को और मजबूत कर रहा है। यह त्रिपक्षीय गठबंधन न केवल एशिया-प्रशांत क्षेत्र, बल्कि सीधे तौर पर अमेरिकी हितों के लिए भी एक बड़ी चुनौती बनकर उभर रहा है। गबार्ड ने अपनी रिपोर्ट में उन देशों और आतंकी समूहों की लिस्ट शेयर की है, जो भविष्य में किसी भी बड़े सुरक्षा संकट का कारण बन सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: इजरायल ने ईरान के खुफिया मंत्री को भी खोजकर मार डाला

तुलसी गबार्ड ने सीनेट पैनल को बताया कि पिछले साल जून में अमेरिका द्वारा किए गए सटीक सैन्य हमलों ने ईरान के परमाणु संवर्धन कार्यक्रम को पूरी तरह मिटा दिया है। उन्होंने कहा, 'अमेरिकी ऑपरेशनों के बाद ईरान की परमाणु क्षमता अब काफी हद तक घट गई है हालांकि वहां की शासन व्यवस्था अभी भी बरकरार है।' गबार्ड ने सचेत किया कि भले ही परमाणु कार्यक्रम तबाह हो गया हो लेकिन यदि ईरानी शासन बचा रहता है तो वह अगले कई वर्षों तक अपनी मिसाइल और ड्रोन क्षमताओं को दोबारा खड़ा करने के लिए बड़ा अभियान चला सकता है।

 

यह भी पढ़ें: खामेनेई से अली लारीजानी तक, ईरान के किस-किस नेता को मार चुका इजरायल?

गबार्ड ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी समूहों को लेकर भी किया अलर्ट

परमाणु शक्ति संपन्न देशों के अलावा तुलसी गबार्ड ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी समूहों को लेकर भी गंभीर अलर्ट जारी किया। उन्होंने कहा कि अल-कायदा और ISIS जैसे संगठन अफ्रीका, मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया में अभी भी पूरी ताकत के साथ सक्रिय हैं और अमेरिकी हितों को निशाना बना सकते हैं। गबार्ड के अनुसार, ईरान समर्थित छद्म गुट आज भी मध्य पूर्व में अमेरिका और उसके सहयोगी देशों पर हमला करने की पूरी क्षमता रखते हैं, जो क्षेत्रीय स्थिरता के लिए एक बड़ा खतरा है।


और पढ़ें