logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'यह आतंकी कृत्य है', UAE ने पहली बार माना; कैप्टन स्मित की जमकर तारीफ

यूएई ने फ्लाईदुबई की घटना को आंतकी कृत्य मान लिया है। सऊदी अरब ने आरोपी ओमानी को-पायलट को हैंडओवर कर दिया है।

Anwar Mohammed Gargash

अनवर मोहम्मद गरगश। (AI-generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पहली बार फ्लाईदुबई फ्लाइट की घटना को आतंकी कृत्य बताया है। यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद के वरिष्ठ राजनयिक सलाहकार अनवर मोहम्मद गरगश ने भारतीय पायलट स्मित माछर की बहादुरी और सूझबूझ की तारीफ की। इजरायल पहले ही घटना को आतंकवाद से जोड़कर देख रहा है। मोहम्मद गरगश की यह प्रतिक्रिया पायलट स्मित माछर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच शुक्रवार को हुई बातचीत के बाद सामने आई है।

 

मोहम्मद गरगश ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट स्मित माछर हर तरह की तारीफ के हकदार हैं, क्योंकि उन्होंने एक खतरनाक आतंकवादी घटना और संभावित आपदा के समय साहस और जिम्मेदारी की मिसाल पेश की। बेहद मुश्किल हालात में भी उनकी पेशेवर सोच और नैतिक समझ उन्हें एक असली हीरो बनाती है।'

 

यह भी पढ़ें: फ्रांस में हिंसा के बाद 400 स्कूल बंद, क्यों भड़के छात्र, वामपंथी इसके पीछे?

आतंकवाद और चरमपंथ के खिलाफ अलर्ट रखना होगा: यूएई

सोशल मीडिया पर कई लोग घटना को संदेह की निगाह से देख रहे हैं। कुछ ने इजरायली साजिश तक का दावा किया। मोहम्मद गरगश ने लोगों से इन थ्योरियों से बचने की अपील की। आतंकवाद और चरमपंथ के खिलाफ सतर्क रहने की बात कही। उन्होंने आगे लिखा, 'जो हुआ उसे बहुत आसान समझकर देखने या साजिश की थ्योरी को मानने और बढ़ावा देने के बजाय चरमपंथ और आतंकवाद के खतरों का सामना करने के लिए सतर्कता और सावधानी बरतना जरूरी है।'

 

 

 

आरोपी पायलट यूएई के हवाले

उधर, सऊदी अरब ने आरोपी ओमानी मूल के को-पायलट को संयुक्त अरब अमीरात को सौंप दिया है। यूएई की सुरक्षा और खुफिया एजेंसी उससे पूछताछ करेंगी। पूरे मामले की आतंकवाद के एंगल से जांच की जा रही है। 

कैप्टन स्मित ने सूझबूझ से खोला कॉकपिट का दरवाजा

30 सितंबर को फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही थी। रास्ते में ही ओमानी को-पायलट ने भारतीय पायलट स्मित माछर पर हमला कर दिया। उन्हें लहूलुहान करने के बाद आरोपी ने फ्लाइट के कंट्रोल सिस्टम को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। मगर कैप्टन स्मित ने न केवल डटकर उसका सामना किया, बल्कि बेहोश होने से पहले कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। 

 

यह भी पढ़ें: फ्लाइट हाईजैक हुई, 16 कमांडो ने बंधकों को छुड़वाया; 2 इजरायल के PM बन गए

तबुक एयरपोर्ट पर उतरा विमान

चार इजरायली यात्रियों ने आरोपी को-पायलट को काबू किया और घायल कैप्टन स्मित को संभाला। विमान के हाईजैक होने का सिग्नल मिलते ही इजरायली वायुसेना के फाइटर जेट ने उड़ान भरी। जॉर्डन सीमा के पास से विमान को सऊदी अरब की तरफ मोड़ने पर मजबूर किया। करीब 50 मिनट बाद सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई। फ्लाइट में चालक दल के आठ सदस्य समेत 174 यात्री सवार थे।

Related Topic:#UAE#Israel

और पढ़ें