logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कई हफ्तों बाद दुबई में फिर मिसाइल अलर्ट, UAE ने जारी की चेतावनी

UAE में संभावित मिसाइल खतरे को लेकर अलर्ट जारी हुआ। NCEMA ने एयर डिफेंस सिस्टम से खतरा भांपे जाने के बाद लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित जगह जाने की सलाह दी।

UAE warned Dubai residents of potential missile threat by NCEMA

गोदाम से धुएं का काला गुबार उठ रहा, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में मंगलवार को संभावित मिसाइल खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया। राष्ट्रीय आपातकालीन संकट और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NCEMA) ने बताया कि देश के एयर डिफेंस सिस्टम ने UAE की ओर आने वाले संभावित मिसाइल खतरे का पता लगाया है। इसके बाद लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी गई।

 

NCEMA के अलावा UAE के रक्षा मंत्रालय ने भी बताया कि एयर डिफेंस सिस्टम ने देश की ओर आने वाले संभावित मिसाइल खतरे का पता लगाया। इसके बाद दुबई के लोगों को इमरजेंसी अलर्ट भेजकर सुरक्षित रहने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने को कहा गया।

 

यह भी पढ़ें: जेल से अस्पताल जाएंगे इमरान खान, पाक SC ने 48 घंटे में शिफ्ट करने का दिया आदेश

एयर डिफेंस ने पकड़ा मिसाइल खतरा

UAE के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि एयर डिफेंस सिस्टम ने देश की ओर आने वाले मिसाइल खतरे का पता लगाया था। मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और UAE की संप्रभुता, सुरक्षा और स्थिरता की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ क्यों करने लगे ट्रंप? अमेरिका में वोटर ID की मांग

 

मंत्रालय ने यह भी साफ किया कि लोगों को सुनाई देने वाली तेज आवाजें एयर डिफेंस सिस्टम की ओर से की गई इंटरसेप्शन के कारण हो सकती हैं। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सरकारी अपडेट का पालन करने की अपील की।

मई के बाद पहली बड़ी चेतावनी

दुबई में मंगलवार को आया अलर्ट कई हफ्तों बाद इस तरह की पहली बड़ी मिसाइल चेतावनी थी। इससे पहले जून में एक गलत अलार्म जारी हुआ था। जुलाई में भी एक हमले को लेकर चेतावनी जारी की गई थी लेकिन वह हमला UAE के क्षेत्र में दाखिल नहीं हुआ था। इससे पहले मई की शुरुआत में मिसाइल खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। मंगलवार का अलर्ट ऐसे समय में आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है। लंबे समय से चल रहे संघर्ष के बीच पश्चिम एशिया की सुरक्षा स्थिति पर दुनिया की नजर है।


और पढ़ें