logo

ट्रेंडिंग:

शाही परिवार के उत्तराधिकार सूची से क्यों हटाया जाएगा पूर्व प्रिंस एंड्रयू का नाम

ब्रिटेन के पूर्व राजकुमार एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर पर संकट टल नहीं रहा है। एपस्टीन मामले में गिरफ्तारी के बाद अब सरकार उनके खिलाफ एक कानून लाने पर विचार कर रही है।

Andrew Mountbatten-Windsor

ब्रिटेन के पूर्व राजकुमार एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर। (फाइल फोटो )

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ब्रिटेन के पूर्व राजकुमार एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर के खिलाफ वहां की सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटिश सरकार एक नए कानून पर विचार कर रही है, ताकि पूर्व राजकुमार एंड्रयू को शाही उत्तराधिकार की कतार से हटाया जा सके। अमेरिका के कुख्यात बाल यौन शोषण अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में नाम आने के बाद से ही एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर चर्चा में है।

 

दो दिन पहले यानी 19 फरवरी को ब्रिटिश पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। उन पर सरकारी पद पर रहते हुए एपस्टीन को गोपनीय दस्तावेज सौंपने का आरोप है। 11 घंटे की हिरासत के बाद एंड्रयू को रिहा कर दिया गया था। ब्रिटिश पुलिस यह जांच कर रही है कि एंड्रयू ने कौन-कौन से दस्तावेज एपस्टीन को सौंपे थे? इस बीच ब्रिटिश पुलिस को यह भी सूचना मिली है कि लंदन एयरपोर्ट का इस्तेमाल मानव तस्करी और यौन शोषण को बढ़ावा देने में भी किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एपस्टीन मामले में पुलिस जांच पूरी होने के बाद ब्रिटिश सरकार पूर्व राजकुमार के खिलाफ कानून लाएगी। 

 

यह भी पढ़ें: नई नवेली दुल्हन को छोड़ डांसर के साथ गया पति, बहन की शादी में नाचने बुलाया था

शाही खिताब भी छीना गया

जेफरी एपस्टीन के साथ संबंध सामने आने के बाद किंग चार्ल्स ने एंड्रयू से शाही खिताब वापस ले लिया था। इतना ही नहीं, उन्हें बर्कशायर के विंडसर स्थित रॉयल लॉज से भी निकाल दिया गया। अब उनके इसी पूर्व आवास की पुलिस ने दो दिनों तक तलाशी ली।

82 फीसद लोग एंड्रयू के खिलाफ

ब्रिटेन में हाल ही में पूर्व राजकुमार एंड्रयू को उत्तराधिकार की सूची से हटाने की मांग तेज हुई है। एक सर्वे के मुताबिक ब्रिटेन की 82 फीसद जनता चाहती है कि एंड्रयू का नाम  उत्तराधिकार की सूची से हटाया जाए। हालांकि राष्ट्रमंडल के अन्य क्षेत्रों के साथ परामर्श और मंजूरी के बिना नाम हटाना मुश्किल है।

 

वित्त मंत्रालय के मुख्य सचिव जेम्स मरे का कहना है कि सरकार आगे उठाए जाने वाले किसी भी आवश्यक कदम पर विचार कर रही है। हम किसी भी संभावना को खारिज नहीं कर रहे हैं। मगर इस स्तर पर हमारे लिए आगे बढ़ना अनुचित होगा, क्योंकि पुलिस जांच चल रही है। 

 

यह भी पढ़ें: 'PM मोदी अमेरिका के सामने फिर 'समर्पण' करेंगे', ऐसा क्यों बोले राहुल गांधी?

उत्तराधिकार सूची में आठवें पायदान पर एंड्रयू

पूर्व राजकुमार एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर ब्रिटेन के राजा चार्ल्स के छोटे भाई है। उनकी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो चुका है। उत्तराधिकारी के क्रम में एंड्रयू का नाम आठवें स्थान पर है। उनसे आगे प्रिंस विलियम, उनके तीन बच्चे, प्रिंस हैरी और उनके दो बच्चों का नाम है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap