logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नई नवेली दुल्हन को छोड़ डांसर के साथ गया पति, बहन की शादी में नाचने बुलाया था

अलीगढ़ में एक नवविवाहित शख्स एक महिला डांसर के साथ फरार हो गया। घरवालों ने पुलिस के पास शिकायत दी है। मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग भी की। बताया जा रहा है कि शख्स ने अपनी बहन की शादी में डांसर को बुलाया था।

Aligarh News

वायरल सीसीटीवी फुटेज से ली गई फोटो। ( Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी बहन की शादी में डांसर को बुलाया था। शादी के दौरान ही दोनों के बीच दोस्ती हो गई। शादी के बाद शख्स डांसर को छोड़ने गया। मगर अभी तक घर नहीं लौटा। मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच शुरू की गई। अब वह शख्स महिला डांसर के साथ जयपुर के एक होटल में दिखा। बताया जा रहा है कि शख्स शादीशुदा है। पिछले साल 3 दिसंबर को उसका विवाह हुआ था।

 

अलीगढ़ के रहने वाले बिलाल की बहन की हाल ही में शादी थी। इसमें सोनी नाम की डांसर को बुलाया गया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद बिलाल उसे छोड़ने गया था। तभी दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई और आपस में बातचीत शुरू हो गई। घरवालों का कहना है कि बिलाल अभी सोनी के साथ है, लेकिन यह नहीं पता है कि वह कहां है?  बिलाल की पत्नी गुलिस्तां ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: असम की 'बराक घाटी' पर BJP की नजर क्यों? CM भी जोर दे रहे! कारण क्या है

 

बिलाल की पत्नी गुलिस्तां ने बताया, 'हम दोनों की 3 दिसंबर को शादी हुई थी। 4 को नाचने वाली आई थी। 5 को ननद की शादी थी। सब कहने लगे कि उसे छोड़ने कौन जाएगा? इसके बाद गली के कुछ लड़ाकों के साथ मेरे पति भी चले गए। जाने के बाद इन दोनों का चक्कर चलने लगा। एक-दूसरे से बात करने लगे। जब वे घर आते थे तो लड़ाई-झगड़ा करने लगे। जब हमने पूछा कि क्या हुआ तो कहा कि कुछ नहीं। एक दिन जब फोन चेक किया तो पता चला कि वह सोनी से बात कर रहे हैं।' 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ प्लान पर पानी फेरने वाली कंपनी की कहानी क्या है?

 

गुलिस्तां का कहना है कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। मगर अभी तक नहीं पता कि वह पति को कहां ले गई है। मुझे डर है कि इनके साथ भी कुछ गलत न कर दे। पुलिस कार्रवाई करे और मेरे पति जल्दी से घर आ जाए। मीडिया से बातचीत में गुलिस्तां ने सोनी पर कई लोगों की हत्या का आरोप लगाया और कहा कि कितने लोगों का मर्डर करवा चुकी है। उन्होंने कहा कि मैंने उसका (डांसर) न्यूज में आया वीडिया देखा था, तब जाकर पता चला कि वो कितने लोगों को मार चुकी है।

Related Topic:#UP News#UP Police

और पढ़ें