logo

मूड

ट्रेंडिंग:

किसान का बेटा बना ब्रिटेन में मेयर, मिर्जापुर के राज मिश्रा का कमाल

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के राज मिश्रा ब्रिटेन के वेलिंगबोरो शहर के नए मेयर बन गए हैं। राज के पिता किसान हैं।

Raj Mishra Wellingborough mayor

राज मिश्रा, Photo Credit: x/Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के भटेवा गांव के रहने वाले राज मिश्रा ने ब्रिटेन के वेलिंगबोरो शहर के मेयर बनकर इतिहास रच दिया है। एक साधारण किसान मुन्ना लाल मिश्रा के बेटे राज ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। 6 साल पहले एमटेक की पढ़ाई के लिए लंदन गए राज ने न केवल अपनी पढ़ाई पूरी की, बल्कि ब्रिटेन की नागरिकता लेकर स्थानीय राजनीति में भी कदम रखा। उन्होंने कंजरवेटिव पार्टी के पार्षद के रूप में 6 मई रो वेलिंगबोरो के विक्टोरिया वार्ड से स्थानीय चुनाव जीता और 13 मई को टाउन काउंसिल की बैठक में शहर के 5वें मेयर चुने गए। वेलिंगबोरो, जहां भारतीय मूल के लोग केवल 1 प्रतिशत हैं, वहां उनकी यह जीत बेहद खास मानी जा रही है। 

 

राज ने कहा, 'वेलिंगबोरो के मेयर के रूप में सेवा करना सम्मान की बात है। मैं समावेशी और समृद्ध समुदाय के लिए काम करूंगा।' राज के पिता ने बताया कि परिवार में 9 बेटों और 1 बेटी को शिक्षित करने पर जोर दिया गया, जिसके चलते राज सहित उनके बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में सफल हैं। राज की इस उपलब्धि से मिर्जापुर में उनके गांव और परिवार में खुशी की लहर है।

 

यह भी पढ़ें: सलमान रुश्दी पर किया था हमला, 25 साल जेल में बिताने पड़ेंगे

मिर्जापुर में कैसा माहौल?

राज मिश्रा के वेलिंगबोरो का मेयर बनने की खबर से मिर्जापुर में उनके परिजनों और मित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव में जश्न का माहौल है और हर कोई इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है। अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए मिश्रा ने कहा, 'वेलिंगबोरो का मेयर बनना मेरे लिए एक गर्व की बात है। मैं सभी नागरिकों के साथ मिलकर एक जीवंत, समावेशी और समृद्ध समुदाय के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हूं। हम मिलकर अपने शहर का भविष्य और भी उज्जवल बनाएंगे।'

 

यह भी पढ़ें: लौट आया कोरोना वायरस! सिंगापुर, हॉन्ग कॉन्ग में केस बढ़ने से मची खलबली

मिर्जापुर से लंदन तक का सफर

राज मिश्रा उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के भटेवरा गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता, मुन्ना लाल मिश्रा, एक साधारण किसान हैं। नौ भाई-बहनों में छठे स्थान पर जन्मे राज ने कम संसाधनों के बीच बड़े सपने देखे और उन्हें साकार भी किया। राज की शादी प्रतापगढ़ की रहने वाली अभिषेकता मिश्रा से हुई है, जो पेशे से इंजीनियर हैं। दंपति के दो बच्चे हैं।

 

करीब छह साल पहले राज एमटेक की पढ़ाई के लिए लंदन गए थे लेकिन वहां उन्होंने सिर्फ शिक्षा हासिल नहीं की बल्कि राजनीति में भी सक्रिय भागीदारी निभाई और समाज सेवा में अपनी अलग पहचान बनाई। आज उसी समर्पण के चलते राज मिश्रा को ब्रिटेन के वेलिंगबोरो शहर का मेयर चुना गया है। उनकी ये उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे मिर्जापुर और देश के लिए गर्व की बात है।

 


और पढ़ें