logo

ट्रेंडिंग:

अमेरिकी सेना में भर्ती नहीं होंगे ट्रांसजेंडर्स, US आर्मी ने लगाया BAN

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए जाने के लगभग दो हफ्ते बाद अमेरिकी सेना ने ट्रांसजेंडर्स की भर्ती पर आधिकारिक रूप से रोक लगा दी है।

USArmy

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Photo Credit: X@USArmy)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

अमेरिका की सेना में अब ट्रांसजेंडर्स की भर्ती नहीं होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिन पहले ही सेना में ट्रांसजेंडर्स की भर्ती पर रोक लगाने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए थे। अब अमेरिकी सेना ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है।


अमेरिकी सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'अमेरिकी सेना अब ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सेना में शामिल होने की अनुमति नहीं देगी। इसके साथ ही जेंडर चेंज से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल बनाना बंद कर देगी।' इसका मतलब हुआ कि अब सैनिकों को भी सेक्स चेंज करवाने की अनुमति नहीं होगी।

 

यह भी पढ़ें-- F-35 बहाना, रूस है निशाना! आखिर क्या है अमेरिका का 'हथियारों का खेल'?

अमेरिकी सेना ने क्या कहा?

अमेरिकी सेना ने पोस्ट में लिखा, 'ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सेना में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। जेंडर डिस्फोरिया वाले व्यक्तियों के लिए सभी नई भर्ती रोक दी गई हैं। इसके साथ ही सर्विस मेंबर्स के लिए जेंडर चेंज की पुष्टि या सुविधा से जुड़ी सभी मेडिकल प्रोसिजर पर भी रोक लगाई जाती है। जेंडर डिस्फोरिया से पीड़ित व्यक्तियों ने स्वेच्छा से हमारे देश की सेवा की है और उनके साथ गरिमा औऱ सम्मान के साथ व्यवहार किया जाएगा।'

 

 

यह भी पढ़ें-- कितना ताकतवर है F-35 फाइटर जेट, जिसे भारत को बेचने पर तैयार हुए ट्रंप

कोविड वैक्सीन न लगवाने वाले सैनिक भी होंगे बहाल

अमेरिकी सेना में अब उन सैनिकों को फिर से बहाल किया जाएगा, जिन्हें कोविड वैक्सीन न लगवाने पर नौकरी से निकाल दिया गया था। अमेरिकी सेना ने बताया कि कोविड वैक्सीन लगवाने से इनकार करने पर निकाले गए सैनिकों की बहाली की तैयारी की जा रही है। इन्हें इनकी पुरानी रैंक और सैलरी पर बहाल किया जाएगा। हालांकि, इन्हें फिटनेस टेस्ट देना होगा। 2021 में कोविड वैक्सीन न लगवाने पर करीब 8 हजार सैनिकों को नौकरी से निकाल दिया गया था।

 

28 जनवरी को ट्रंप ने किए थे साइन

अमेरिकी सेना में ट्रांसजेंडर्स की भर्ती पर रोक लगाने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 28 जनवरी को साइन किए थे। ट्रंप के साइन करने के बाद रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इसकी समीक्षा की और अब आधिकारिक रूप से ट्रांसजेंडर की भर्ती पर रोक लगा दी गई है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap