logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अमेरिकी CIA चीफ जॉन रैटक्लिफ का प्लेन रूस में उतरा! क्या है मकसद?

अमेरिकी CIA चीफ जॉन रैटक्लिफ मंगलवार को रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे। बताया जा रहा है कि वहां वह रूसी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

US CIA chief John Ratcliffe plane aboard landed in Moscow report says

अमेरिकी CIA चीफ जॉन रैटक्लिफ, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के प्रमुख जॉन रैटक्लिफ मंगलवार को रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे हैं। अमेरिकी मीडिया CBS News और Axios के मुताबिक, रैटक्लिफ रूस के अधिकारियों से मुलाकात करने के लिए मॉस्को गए हैं। CIA चीफ बनने के बाद रूस का यह उनका पहला दौरा बताया जा रहा है। हालांकि, वह किन रूसी अधिकारियों से मिल रहे हैं और उनके बीच किन मुद्दों पर बातचीत हो रही है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

 

जॉन रैटक्लिफ की रूस यात्रा का पता तब चला, जब अमेरिकी वायुसेना का बोइंग सी-17ए ग्लोबमास्टर III सैन्य विमान मॉस्को के वनुकोवो एयरपोर्ट पर देखा गया। इसके बाद मॉस्को में अमेरिकी डिप्लोमैटिक काफिले की मौजूदगी की खबर भी सामने आई। हालांकि, अमेरिका और रूस की सरकारों ने अभी तक रैटक्लिफ की इस यात्रा के मकसद को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: यूनिवर्सिटी कैंपस में आंदोलन कर रहे थे छात्र, फौजी ने बरसाई गोलियां

एंड्रयूज बेस से मॉस्को तक पहुंचा सी-17

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, सी-17 विमान अमेरिका के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज से रवाना हुआ था। इसके बाद यह लातविया की राजधानी रीगा पहुंचा और वहां से मॉस्को के लिए रवाना हुआ। मंगलवार को विमान वनुकोवो एयरपोर्ट पर उतरा। सी-17ए ग्लोबमास्टर III अमेरिकी वायुसेना का बड़ा रणनीतिक परिवहन विमान है, जिसका इस्तेमाल सैनिकों और भारी सामान को पहुंचाने के लिए किया जाता है। रिपोर्टों के मुताबिक, विमान के मॉस्को पहुंचने के बाद अमेरिकी राजनयिक नंबर वाली गाड़ियों का काफिला भी देखा गया। इसी वजह से विमान में सवार अधिकारी को लेकर पहले से चल रहा रहस्य और गहरा गया था।

यूक्रेन युद्ध पर बातचीत की अटकलें

जॉन रैटक्लिफ की मॉस्को यात्रा ऐसे समय हुई है जब रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता में चल रही बातचीत फिलहाल ठहरी हुई है। अमेरिकी मीडिया ने बताया है कि यात्रा का उद्देश्य अभी साफ नहीं है। यह भी सामने नहीं आया है कि रैटक्लिफ किन रूसी अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं। ऐसे में इस दौरे को लेकर यूक्रेन युद्ध समेत कई मुद्दों पर बातचीत की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है।

 

यह भी पढ़ें: US में नहीं मिल रही थी नौकरी, मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए जुटाए जा रहे पैसे

रूस ने भी साधी चुप्पी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने अमेरिकी सैन्य विमान के मॉस्को पहुंचने के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है। वहीं, CIA ने भी जॉन रैटक्लिफ की यात्रा पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। आपको बता दें कि रैटक्लिफ से पहले CIA के पूर्व प्रमुख विलियम बर्न्स ने नवंबर 2021 में मॉस्को का दौरा किया था। उस समय उन्होंने रूसी अधिकारियों से मुलाकात की थी। ऐसे में मौजूदा दौरा रूस-अमेरिका संबंधों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है, लेकिन रैटक्लिफ की बैठक का असली एजेंडा फिलहाल पर्दे के पीछे है।


और पढ़ें