logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पैसे उधार लिए तो जमीन गिरवी रखी....डिपोर्ट किए गए लोगों का छलका दर्द

अमेरिका जाने के लिए किसी ने अपनी जमीन गिरवी रखी तो किसी ने पैसे उधार लिए। डिपोर्ट हुए भारतीय प्रवासियों का छलका दर्द।

US plane at Amritsar airport

भारतीय प्रवासी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका से 112 अप्रवासी भारतीयों को लेकर तीसरा विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड कर चुका है। इन 112 भारतीयों में 31 पंजाब, 44 हरियाणा, गुजरात के 33 और अन्य राज्यों के रहने वाले हैं। ये सभी अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने के लिए दोषी पाए गए जिसके बाद इन पर कार्रवाई की गई।

 

अमेरिका जाने के लिए किसी ने अपनी जमीन गिरवी पर रखी तो किसी ने पैसे उधार लिए और ढ़ेर सारी परेशानियों के बाद जब मैक्सिको बॉर्डर क्रॉस किया तो पकड़े गए। 5, 14 और 17 फरवरी को अमेरिका के तीन सैन्य विमान इन भारतीय प्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचे। हाथों में हथकड़ियां और पैरो को चेन से बांधा हुआ था। लौटने वाले कई प्रवासियों ने दावा किया कि सिख युवाओं को बिना पगड़ी के थे। अब तक कुल 335 भारतीय डिपोर्ट हो चुके। इनमें 5 फरवरी को 104, 14 फरवरी को 119 और आज 112 भारतीय वापस स्वदेश लौट आए। 

 

पंजाबियों का छलका दर्द 

फिरोजपुर के सौरव ने बताया कि वो 17 दिसंबर को भारत से निकला था। पहले वो मलेशिया गया फिर वहां से मुंबई उसके बाद एम्सटर्डम, पनामा होते हुए मैक्सिको सिटी पहुंचा था। लगभग डेढ़ महीने बाद यानी 27 जनवरी को वो अमेरिका पहंचा लेकिन महज 2 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कैंप में भेजने के बाज वापस भारत भेज दिया गया। सौरव ने अमेरिका जाने के लिए 45 लाख रुपये का कर्ज लिया था। 

 

यह भी पढ़ें: ट्रम्प का एक फैसला और AIDS से मर जाएंगे लाखों लोग, UN को सता रहा डर?

जमीन रखी गिरवी, अमेरिका से वापस आया भारत

पटियाला के गाजेवास के सोहजबीर की मां बलजिंदर ने बताया कि 3 एकड़ जमीन गिरवी रखने और कुछ पैसे उधार लेने के बाद 60 लाख रुपये खर्च कर अमेरिका पहुंचा था। कपूरथला के गांव से अमेरिका गए 20 साल के जशनप्रीत अगस्त में स्पेन पहंचा था। वहां से उसका मन अमेरिका जाने का बन गया लेकिन वह जनवरी को रिफ्यूजी कैंप पहुंच गया। आखिरकार उसे डिपोर्ट होना पड़ा। बता दें कि अमेरिका से लौटे भारतीयों में कई अपराधी भी है जिन्होंने भारत में क्राइम कर फरार हो गए थे। पंजाब पुलिस ने तीन प्रवासियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 2 हत्या और एक पॉक्सो एक्ट का आरोपी था।

 

यह भी पढ़ें: अमेरिका का तीसरा विमान अमृतसर पहुंचा, 112 भारतीयों में 7 बच्चे शामिल

छलका निर्वासित भारतीयों का दर्द 

सोनीपत से पहुंचे राजेश दहिया ने बताया कि उसका साला संदीप भी डिपोर्ट हुआ है। नवंबर में वह भारत से गया था और संदीप से आखिरी बार बात 25 जनवरी को हुई थी। एजेंट ने 65 लाख रुपये लिए थे। एजेंट ने दावा किया था कि वह संदीप को सुरक्षित अमेरिका पहुंचाएंगे और उसे वहां काम भी दिलवाएंगे। 27 जनवरी के बाद से एजेंट का फोन बंद आ रहा है और उसके घर पर ताला लगा हुआ है। संदीप को अमेरिका भेजने के लिए गहने और जमीन गिरवी रखी थी। 

Related Topic:#Donald Trump

और पढ़ें