logo

ट्रेंडिंग:

'नहीं होने दूंगा तीसरा विश्व युद्ध', शपथ से पहले रैली में बोले ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से कुछ घंटे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी में एक बड़ी रैली को संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने रूस-यूक्रेन जंग और मध्य पूर्व संघर्ष समेत कई मुद्दों पर बात की।

donald trump

डोनाल्ड ट्रंप। (File Photo Credit: PTI)

डोनाल्ड ट्रंप आज अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। शपथ से पहले ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी में एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में ट्रंप ने मध्य पूर्व के संघर्ष, रूस-यूक्रेन जंग और तीसरे विश्व युद्ध को लेकर बातें कहीं। 6 जनवरी 2021 के बाद वॉशिंगटन डीसी में ट्रंप की ये पहली बड़ी रैली थी। 

अप्रवासियों पर क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप ने अपनी रैली में अवैध अप्रवासियों को आक्रमणकारी बताया। उन्होंने कहा, 'कल जब तक सूजर डूबेगा, हमारे देश पर आक्रमण रुक जाएगा। हम अपनी सीमाओं पर आक्रमण को रोकने जा रहे हैं।' उन्होंने अमेरिका की सरजमीं से हर अवैध अप्रवासी को हटाने का वादा किया। 

तीसरा विश्व युद्ध नहीं होने दूंगाः ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने मध्य पूर्व में संघर्ष खत्म करने का दावा किया। उन्होंने इजरायल-हमास के बीच हुई सीजफायर डील का क्रेडिट लेते हुए कहा कि उनकी जीत के बाद ही ये हो सका। उन्होंने कहा, 'बाइडेन का कहना है कि उन्होंने समझौता कर लिया है। सबसे पहली बात तो ये है कि अगर मैं राष्ट्रपति होता तो युद्ध ही नहीं होता।' ट्रंप ने कहा, 'मैं यूक्रेन में युद्ध खत्म करवा दूंगा। मध्य पूर्व में संघर्ष रोक दूंगा और तीसरे विश्व युद्ध को भी रोक दूंगा।'

बाइडेन को लेकर क्या बोले ट्रंप?

शपथ से पहले हुई रैली में ट्रंप ने बाइडेन सरकार पर भी बड़ा हमला किया। ट्रंप ने कहा, '4 साल बाद अमेरिकी पतन खत्म हो रहा है। हम अमेरिका की ताकत, समृद्धि और गौरव का नया दौर शुरू करने जा रहे हैं। हम एक भ्रष्ट और असफल राजनीतिक व्यवस्था को खत्म करने जा रहे हैं।'

पहले दिन क्या करेंगे ट्रंप?

शपथ लेने के बाद ट्रंप पहले ही दिन करीब 200 एग्जीक्यूटिव ऑर्डर्स पर साइन करेंगे। ट्रंप का कहना है कि वो बाइडेन सरकार के एग्जीक्यूटिव ऑर्डर्स को रद्द कर देंगे। ट्रंप जिन एग्जीक्यूटिव ऑर्डर्स पर साइन करेंगे, उनमें बॉर्डर सिक्योरिटी और एनर्जी जैसे मामले शामिल हैं। ट्रंप ने रैली में कहा, 'कल से मैं पूरी ताकत के साथ ऐतिहासिक गति से काम करूंगा। मैं हमारे देश के सामने आने वाले हर संकट को दूर कर दूंगा।'

Related Topic:#Donald Trump

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap