logo

ट्रेंडिंग:

भारतीयों को अमेरिका से भगा क्यों रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?

डोनाल्ड ट्रम्प और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने अमेरिका में भारत के अवैध घुसपैठ का मुद्दा उठाया था। अब उस मुद्दे पर एक्शन लिया जा रहा है। समझिए क्या है पूरा माजरा।

Donald Trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प। (Photo Credit: X/DonaldTrump)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

डोनाल्ड ट्रम्प ने 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ क्या ली, हिंदुस्तानियों की शामत आ गई। अमेरिका में रह रहे हिंदुस्तानियों को अब डोनाल्ड ट्रम्प वापस उने घर भेज रहे हैं। अमेरिका अपने C-17 विमान से देश में रह रहे अवैध प्रवासियों को हिंदुस्तान वापस भेज दिया है। 

डोनाल्ड ट्रम्प अब सेना की मदद से अमेरिका में रह रहे घुसपैठियों की तलाश करेंगे और उन्हें वापस उनके देश भेज देंगे। अमेरिका-मेक्सिको सेना पर कई सैन्य टुकड़ियां भेजी गई हैं। सेना के इस्तेमाल में आने वाले बड़े विमानों के जरिए अवैध प्रवासियों को उनके घर भेजा जाएगा।

अमेरिकी विमान हिंदुस्तान रवाना
अमेरिका में कई सैन्य अड्डों को फिर से चालू कर दिया गया है। जिन प्रवासियों को अमेरिका अवैध समझता है, उन्हें पेरू, ग्वाटेमाला और होंडुरास वापस भेज रहा है। भारत ही सबसे दूर है, जहां अमेरिकी विमान हिंदुस्तानियों को छोड़कर अपने देश रवाना होंगे। 

अवैध घुसपैठ पर सख्त हैं ट्रम्प के तेवर
ऐसा पहली बार हो रहा है, जब हिंदुस्तानियों को इस तरह से डिपोर्ट किया गया हो। ट्रम्प अपने फैसलों को लेकर बेहद साफ हैं और वह अवैध घुसपैठ के खिलाफ बेहद मुखर हैं। डोनाल्ड ट्रम्प और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ अपनी-अपनी बातचीत के दौरान अमेरिका में भारतीयों द्वारा अवैध घुसपैठ के बारे में चिंता जताई है। 

पीएम मोदी के साथ भी कर चुके हैं चर्चा
राष्ट्रपति ट्रम्प ने यह भी कहा कि उन्होंने पीएम मोदी के साथ अवैध घुसपैठ पर चर्चा की और कहा कि भारत अवैध प्रवासियों को वापस लेने के मामले में कानून का साथ देगा। पीएम मोदी और ट्रम्प के बीच चर्चा हुई। दोनों देशों ने अन्य क्षेत्रों में सहयोग के लिए सहमति जताई है। 

भारत का अवैध घुसपैठ पर रुख क्या है?
मार्को रुबियो ने जयशंकर के सामने अवैध घुसपैठ का मुद्दा उठाया था। भारत ने तब भी कहा था कि अवैध घुसपैठ के खिलाफ उसकी नीतियां बेहद स्पष्ट हैं और इसका विरोध करता है। विदेशमंत्री एस जयशंकर ने कहा था, 'इसमें कई अन्य अवैध गतिविधियां शामिल हो जाती हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। यह देश की प्रतिष्ठा के लिए ठीक नहीं है। अगर हमारे नागरिक यहां अवैध तौर पर रह रहे हैं तो हम उन्हें वापस लेने के लिए तैयार हैं।'

अब तक कितने हिंदुस्तानी निकाले गए?
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने अक्टूबर 2023 और सितंबर 2024 के बीच 1100 से ज्यादा हिंदुस्तानी प्रवासियों को निर्वासित किया है। 

अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमें में प्रवासी नीति के एक अधिकारी रॉयस मरे ने नवंबर में कहा था कि बीते अमेरिका में अवैध घुसपैठ करने वाले हिंदुस्तानियों की संख्या बढ़ी है। विदेश मंत्रालय ने अवैध घुसपैठ को गलत कहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि ऐसी घटनाओं पर रोक के लिए कदम उठाए जाएंगे। 

Related Topic:#Donald Trump

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap