logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'घर से ना निकलें, भीड़ से बचें', मेक्सिको में मौजूद भारतीयों के लिए अडवाइजरी

मेक्सिको में एक बड़े ड्रग माफिया की मौत के बाद भड़की हिंसा के कारण भारत सरकार ने वहां रह रहे अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और भीड़भाड़ से बचने की सख्त हिदायत दी है।

Mexico

मेक्सिको में हिंसा, Photo Credit- PTI

मेक्सिको में ड्रग माफिया नेमेसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वांटेस उर्फ ‘अल मेंचो’ को सुरक्षा एजेंसियों ने मार गिराया। इस घटना के बाद पूरे देश में तनाव और हिंसा बढ़ गई है। रविवार, 22 फरवरी को हुई इस कार्रवाई के बाद कई राज्यों में आगजनी, सड़क जाम और हिंसक झड़पें शुरू हो गईं। हालात लगातार बिगड़ते देख मैक्सिको सिटी स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार को आपातकालीन एडवाइजरी जारी की।

 

जानकारी के अनुसार, देश के 19 राज्यों में बड़े स्तर पर झड़पें हुईं। कई शहरों में स्थिति इतनी खराब हो गई कि बड़े एयरपोर्ट बंद करने पड़े। सड़कों को जगह-जगह ब्लॉक कर दिया गया, जिससे भारी ट्रैफिक जाम लग गया और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

यह भी पढ़ें: नेपाल में दर्दनाक हादसा, रात में नदी में गिरी बस, 18 की मौत 26 घायल

भारतीय दूतावास की एडवायजरी

दूतावास ने भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे जलिस्को, तामुलिपास, मिचोआकन, गुएरेरो और नुएवो लियोन जैसे प्रभावित इलाकों में फिलहाल जहां हैं, वहीं सुरक्षित रहें। वहां चल रहे सुरक्षा ऑपरेशनों और रास्तों की घेराबंदी को देखते हुए बाहर निकलना खतरनाक हो सकता है। भारत के साथ-साथ अमेरिका और कनाडा ने भी अपने नागरिकों के लिए ऐसी ही चेतावनी जारी की है।

दूतावास के निर्देश

  • भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए दूतावास ने कुछ खास सुझाव दिए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है। 
  • सुरक्षित स्थान पर रहें। जब तक स्थिति सामान्य न हो, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और सुरक्षित ठिकानों पर ही रहें।
  • भीड़ और पुलिस कार्रवाई से दूर रहें। जहां भी सुरक्षा बल तैनात हों या भारी भीड़ हो, वहां जाने से बचें।
  • स्थानीय खबरों और मीडिया पर लगातार नजर बनाए रखें ताकि ताजा स्थिति का पता चल सके।
  • अपने परिवार और दोस्तों को फोन, मैसेज या सोशल मीडिया के जरिए अपनी लोकेशन की जानकारी देते रहें।
  • स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में 911 पर कॉल करें।

 

यह भी पढ़ें: मेक्सिको का खूंखार ड्रग लॉर्ड El Mencho खत्म, थर्राते थे कनाडा और USA

मदद के लिए हेल्पलाइन

किसी भी तरह की समस्या या पूछताछ के लिए भारतीय नागरिक दूतावास के हेल्पलाइन नंबर +52 55 4847 7539 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Topic:#International News

और पढ़ें