logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बैंक, नेताओं के घर, थाने और BNP के दफ्तर फूंके, बांग्लादेश में भारी बवाल

शेख हसीना की प्रस्तावित वापसी के बीच बांग्लादेश में भीषण हिंसा जारी है। गोपालगंज समेत कई जिलों में आगजनी और तोड़फोड़ से कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

Violence in Bangladesh

बांग्लादेश में हिसा। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शेख हसीना की प्रस्तावित वापसी के बीच बांग्लादेश भीषण हिंसा की चपेट में है। शेख हसीना का गृह जिला सबसे अधिक प्रभावित है। यहां भीड़ ने एक थाने को आग के हवाले कर दिया। नेताओं के घरों को फूंका जा रहा है। बसों में आगजनी की जा रही है। जगह-जगह भीड़ कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रही है। राजधानी ढाका के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा फैल चुकी है। फरीदपुर में एक किसान नेता जिंदा जला दिया गया। अवामी लीग के लॉकाउन की तैयारी के बीच ढाका में बीजीबी की 96 प्लाटून की तैनाती की गई है। 

 

बांग्लादेश का गोपालगंज जिला सबसे अधिक हिंसा की चपेट में है। अवामी लीग समर्थकों ने गोपालगंज-1 से सांसद सलीमुज्जमां सलीम के आवास पर देसी बम से हमला कर दिया। भारी तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। अवामी लीग समर्थकों ने दो ग्रामीण बैंक की शाखा और मुकसुदपुर थाने को भी आग के हवाले कर दिया। थाने में खड़ी 10 गाड़ियों को भी फूंक दिया। 

 

यह भी पढ़ें: दुनिया में घटेगी हिंदुओं की आबादी, मुसलमान होंगे नंबर 1; भारत में क्या होगा?

बीएनपी के पांच दफ्तर भी फूंके

खुलना के शिव बारी चौराहे पर पेट्रोल बम से हमले की खबर है। नारायगणगंज पैसेंजर बम और भूसे से लदे ट्रक को जला दिया गया। यह घटना ढाका-चटगांव हाईवे पर कांचपुर ब्रिज के पास की है। वहीं ट्रक को मिरटेक बाजार में आग लगाई गई। अवामी लीग के छात्र संगठन बांग्लादेश छात्र लीग ने गोपालगंज में एक निजी अस्पताल में भारी तोड़फोड़ के बाद आग लगा। वहीं सत्तारूढ़ बीएनपी के पांच दफ्तरों को भी जला दिया।

रेलवे ट्रैक पर भी उत्पात

गोपालगंज की सड़कों पर हसीना समर्थकों का कब्जा है। हथियारों के साथ अवामी लीग, जुबो लीग और छात्र लीग के कार्यकर्ता पूरे शहर में खुले घूम रहे हैं। राजशाही में दो सरकारी बसों को फूंकने की सूचना है। चारघाट उपजिला में रेलवे ट्रैक में आगजनी की गई है। गाजीपुर में एक बिजली शिकायत केंद्र में आग लगाई गई। सुजानपुर में एक बस में आग लगाने के बाद माहौल तनावपूर्ण है। उधर, पबना सदर उपजिला परिषद के कांन्फ्रेंस रूप में पेट्रोल बम से हमला किया गया है। 

अवामी लीग नेता के घर को फूंका

सोनागाजी में अवामी लीग के पूर्व सांसद हाजी रहीम उल्लाह के पुश्तैनी घर को लूटने के बाद बदमाशों ने फूंक दिया है।हाजी रहीम साल 2024 से जेल में बंद है। घटना के वक्त उनके एक रिश्तेदार अंदर मौजूद थे। जाते-जाते बदमाशों ने घर के बाहर खड़े तीन ट्रकों को भी आग के हवाले कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: अब ब्रिटेन को क्यों धमका रहा ईरान, कैसे दोनों देशों के बीच बढ़ी दुश्मनी?

हाईवे जाम, ब्रिज पर पेड़ रखे

द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक गोपालगंज की सड़कों पर अवामी लीग कार्यकर्ताओं का पूरी तरह से कब्जा हो गया है। उनके रिपोर्टर ने 35 किमी का सफर तय किया, लेकिन एक भी पुलिसकर्मी नहीं दिखाई दिया। प्रदर्शनकारियों ने कई स्थानों ने पेड़ काटकर सड़कों को जाम कर दिया है। शहर में लगभग सभी बाजार और शिक्षण संस्थान बंद है। गोपालगंज में ढाका-खुलना हाईवे लगभग 25 स्थानों पर जाम है। मोल्लाहट और हरिदासपुर ब्रिज में 100 से अधिक पेड़ों को काटकर रख दिया गया है।


और पढ़ें