logo

ट्रेंडिंग:

पुतिन की हत्या की कोशिश? रूस का दावा- हेलिकॉप्टर पर ड्रोन अटैक हुआ

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक हमले में बाल-बाल बचे हैं। रूसी अधिकारियों ने दावा किया है कि उनकी हत्या की कोशिश की गई थी।

vladimir putin

व्लादिमीर पुतिन। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

रूस के अधिकारियों ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश का दावा किया है। रूस ने इसके लिए यूक्रेन पर आरोप लगाया है। रूस ने दावा किया है कि राष्ट्रपति पुतिन का हेलिकॉप्टर जब कुर्स्क में उड़ रहा था, तब उस पर यूक्रेन ने ड्रोन से हमला किया। रूस का दावा है कि पुतिन इस हमले में बाल-बाल बचे। 


रूस की न्यूज एजेंसी RBC ने रूसी सेना के कमांडर यूरी डाश्किन के हवाले से यह जानकारी दी है। रूस के अधिकारियों ने बताया कि एयर डिफेंस सिस्टम ने इस हमले को नाकाम कर दिया। 


बताया जा रहा है कि यह अटैक 20 मई को हुआ था। यह अटैक तब हुआ जब पुतिन कुर्स्क की यात्रा पर थे। अप्रैल 2024 में रूस ने यहां कब्जा कर लिया है। उसके बाद पुतिन का यह पहला दौरा था। 

 

यह भी पढ़ें-- आर्मेनिया-सीरिया पर कंट्रोल खो रहा रूस? पुतिन कैसे हुए इतने कमजोर

रूस ने क्या दावा किया?

रूस के एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि 'राष्ट्रपति पुतिन के हेलिकॉप्टर के पास एक ड्रोन का पता चला था। इससे पहले कि यह कोई खतरा पैदा करता, हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने इसे तुरंत बेअसर कर दिया।' इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।


रूस के अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या यह वाकई पुतिन की हत्या की कोशिश थी। हालांकि, रूस की मीडिया ने इसे 'जानबूझकर' किया गया हमला बताया है।

 

यह भी पढ़ें-- ट्रंप का फायदा या नीति? 46 साल बाद सीरिया से प्रतिबंध क्यों हटा रहा US

यूक्रेन की तरफ से कोई बयान नहीं

रूस ने इसका आरोप यूक्रेन पर लगाया है। हालांकि, यूक्रेन की तरफ से अभी तक इस पर कोई टिप्पणी या बयान नहीं आया है। यूरी डाश्किन ने RBC से कहा, 'हम एक साथ कई मोर्चों पर हवा में लड़ाई लड़ रहे हैं। राष्ट्रपति की हेलिकॉप्टर उड़ान के लिए हवाई क्षेत्र की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर रहे हैं।' उन्होंने कहा राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर ड्रोन अटैक के लिए एपिसेंटर था।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap