logo

ट्रेंडिंग:

'2020 में ट्रंप जीते होते तो...', यूक्रेन युद्ध पर क्या बोले पुतिन?

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन जंग को लेकर कहा है कि अगर 2020 में डोनाल्ड ट्रंप चुनाव जीत गए होते तो ये युद्ध नहीं होता।

vladimir putin

रूसी राष्ट्रपति पुतिन। ((Photo Credit: X@KremlinRussia_E)

डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहली बार यूक्रेन युद्ध को लेकर बयान दिया है। पुतिन ने कहा कि अगर 2020 में डोनाल्ड ट्रंप चुनाव जीत गए होते तो यूक्रेन युद्ध को टाला जा सकता था। पुतिन से पहले ट्रंप भी कह चुके हैं कि अगर वो राष्ट्रपति होते तो रूस और यूक्रेन में जंग नहीं होते।

क्या बोले पुतिन?

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, 'मैं उनसे सहमत हुए बिना नहीं रह सकता कि अगर वो राष्ट्रपति होते। अगर 2020 में वो चुनाव जीत गए होते तो 2022 में यूक्रेन में जो संकट पैदा हुआ, वो नहीं होता।' पुतिन ने ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा कि वो न सिर्फ 'स्मार्ट' हैं, बल्कि एक 'व्यावहारिक व्यक्ति' भी हैं। 

शांति समझौते पर बातचीत के लिए तैयारः पुतिन

पुतिन ने कहा कि अमेरिका की मदद से रूस युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर बात करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, 'मैंने हमेशा कहा है और मैं एक बार फिर कहता हूं कि हम यूक्रेन के मुद्दे पर बातचीत करने के लिए तैयार हैं।'

क्या खत्म होगी जंग?

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार में कई बार यूक्रेन जंग के लिए जो बाइडेन को जिम्मेदार ठहराया था। ट्रंप कई बार कहते थे कि सत्ता संभालने के 24 घंटे के भीतर ही इस जंग को खत्म करवा देंगे। शपथ लेने के बाद ट्रंप ने कहा था, 'ये युद्ध कभी शुरू नहीं होना चाहिए था। अगर आपके पास सक्षम राष्ट्रपति होता, जो आपके पास नहीं था, तो युद्ध कभी शुरू नहीं होता। मैं अगर राष्ट्रपति होता तो ये युद्ध कभी नहीं होता।'


ट्रंप ने कहा था कि यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने का समझौता न करके पुतिन रूस को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'उन्हें एक समझौता करना चाहिए। मुझे लगता है कि समझौता न करके वो रूस को बर्बाद कर रहे हैं। मुझे लगता है कि रूस बड़ी मुसीबत में पड़ने वाला है।' हालांकि, ट्रंप ने ये भी कहा था कि जब भी पुतिन चाहेंगे तो वो उनसे मुलाकात करेंगे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap