ट्रंप पहले नहीं, दिग्गजों को इंतजार कराने के लिए बदनाम रहे हैं पुतिन
व्लादिमीर पुतिन जिन्हें नापसंद करते हैं, उन्हें इंतजार कराते हैं। यह उनकी ताकत दिखाने की कवायद है। पढ़ें रिपोर्ट।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। (Photo Credit: VladimirPutin/X)
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इंतजार करते-करते थक गए, व्लादिमीर पुतिन उनसे फोन पर बातचीत के लिए समय से नहीं पहुंचे। ऐसा नहीं था कि वह किसी हाई प्रोफाइल बैठक में बिजी थे या वॉर कैबिनेट में हिस्सा ले रहे थे, उन्होंने जानबूझकर डोनाल्ड ट्रम्प को इंतजार कराया है। वह पहले भी ऐसा कई बार कर चुके हैं।
दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन संघर्ष विराम समझौते पर बात तो हुई लेकिन व्लादिमीर पुतिन ने ट्रम्प को लंबा इंतजार कराया। व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच फोन पर करीब 90 मिनट तक संघर्ष विराम को लेकर बातचीत हुई।
अमेरिका ने व्लादिमीर पुतिन से अनुरोध किया कि वह 30 दिनों के लिए यूक्रेन में जारी जंग रोक दें। व्लादिमीर पुतिन ने उनकी यह मांग नहीं मानी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी यह दोहराया है कि रूस संघर्ष विराम का पक्षधर नहीं है।
यह भी पढ़ें: सीजफायर पर ट्रंप के साथ मोदी को क्यों 'थैंक्यू' कह रहे जेलिंस्की?
क्या ट्रम्प की बात मान गए हैं डोनाल्ड ट्रम्प?
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डोनाल्ड ट्रम्प के प्रस्ताव को सहमति देने के लिए मंगलवार को व्लादिमीर पुतिन पूरी तरह से तैयार नहीं हुए हैं। व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वह यूक्रेन पर हमलों की तीव्रता कम कर सकते हैं। वह यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों को निशाना नहीं बनाएंगे। सोशल मीडिया पर इस डील की चर्चा कम है लेकिन इस बात की चर्चा ज्यादा है कि व्लादिमीर पुतिन ने ट्रम्प को लंबा इंतजार कराया है।

Making leaders wait is an old Putin power play.
— Brett Bruen (@BrettBruen) March 18, 2025
But, this is a pretty brutal.
Putin is publicly mocking Trump. https://t.co/FK1ahLbxQI
यह भी पढ़ें: US का युद्ध विराम प्रस्ताव, ट्रंप बोले- ना माना रूस तो बर्बाद कर देंगे
क्या पुतिन ने ट्रम्प का अपमान किया?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर, अमेरिका के अपमान का आरोप लगाया था। ओवल ऑफिस में हुई इस बैठक की दुनियाभर में आलोचना हुई थी कि ट्रम्प, एक संकटग्रस्त देश के राष्ट्राध्यक्ष के साथ कूटनीतिक स्तर पर अपमान कर रहे हैं। व्लादिमीर पुतिन ने ट्रम्प का ही अपमान कर दिया।

लोगों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति को किसी राष्ट्राध्यक्ष ने 1 घंटे तक इंतजार नहीं कराया होगा। जब रूसी राष्ट्रपति को वैश्विक तौर पर अपनी ताकत दिखानी होती है तो वह राष्ट्राध्यक्षों के साथ ऐसा करते हैं। पुतिन का संदेश साफ है कि रूस, अपनी शर्तों पर तय करेगा कि समझौते की शर्तें क्या होंगी, ट्रम्प भले ही मध्यस्थ बनने की कोशिश में लगे हों लेकिन समझौते की सारी शर्तें, तय पुतिन ही करेंगे।
1 घंटे तक इंतजार करते रहे डोनाल्ड ट्रम्प
डोनाल्ड ट्रम्प फोन पर हुई बातचीत से ठीक पहले रूसी उद्योगपतियों के साथ व्लादिमीर पुतिन बैठक ले रहे थे। दिलचस्प बात यह थी कि इसी समय डोनाल्ड ट्रम्प के साथ उनकी बैठक होने वाली थी। रूस के स्थानीय समय के मुताबिक यह बैठक 4 बजे शाम से लेकर 6 बजे शाम तक के लिए मंगलवार को तय की गई थी। 4 बजने के बाद पुतिन से उनके अधिकारियों ने कहा कि ट्रम्प फोन पर बातचीत करने के लिए तैयार हैं, वह नहीं गए। कॉल शुरू होने के करीब 1 घंटे बात वह क्रेमलिन पहुंचे। सोशल मीडिया पर एक क्लिप खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह प्रस्तावित बातचीत के बारे में जानकर भी लापरवाही से उसे टालते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: खत्म होगा रूस-यूक्रेन युद्ध! 30 दिनों के सीजफायर डील पर मोहर
क्या कह रहे हैं लोग?
लोगों का कहना है कि पुतिन पावर प्ले में ट्रम्प पर भारी पड़ गए हैं। लोगों ने कहा कि यह ट्रम्प का अपमान है लेकिन अपना दम दिखाने में व्लादिमीर पुतिन कामयाब रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'नेताओं को इंतजार कराना, डोनाल्ड ट्रम्प की पुरानी आदत रही है। इस बार उन्होंने इसे नृशंस तरीके से अंजाम दिया है। लोग उन्हें बताते है कि अगले कार्यक्रम के लिए आप लेट हो जाएंगे, फिर भी पुतिन कंधा हिलाते हैं। यह ट्रम्प का अपमान है।'

'ताकत दिखाने का अंदाज पुराना है'
यह पहली बार नहीं है जब व्लादिमीर पुतिन ने किसी राष्ट्राध्यक्ष को बैठक के लिए लंबा इंतजार कराया हो। व्लादिमीर पुतिन ने साल 2014 में एंजेला मार्केल को 6 घंटे तक इंतजार कराया था। बैठक का मुद्दा यूक्रेन था। जर्मनी और रूस के बीच यूक्रेन को लेकर तनावपूर्ण स्थितियां पनप रही थीं। दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच बैठक होने वाली थी, व्लादीमीर पुतिन ने एंजेला मार्केल को करीब 4 घंटे 15 मिनट तक इंतजार कराया। आइए जानते हैं इससे पहले वह कितने नेताओं को इंतजार करा चुके हैं-
विक्टर यानुकोविच
साल 2012 में वह यूक्रेन के तत्कालीन राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच को भी 4 घंटे तक इंतजार करा चुके हैं। वह उनसे मिलने की जगह मोटर साइकिल रैली निकाल रहे थे।
युलिया तिमोशेंको
साल 2009 में व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री युलिया तिमोशेंको को 3 घंटे तक इंतजार कराया था।
एलेक्जेंडर लुकाशेंको
बेलारूस के तत्कालीन राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको को भी उन्होंने साल 2013 में लंबा इंतजार कराया था, वह मिलने नहीं पहुंचे थे।
शिंजो आबे
साल 2016 में उन्होंने जापान जैसे ताकतवर देश के राष्ट्राध्यक्ष शिंजो आबे को 3 घंटे तक इंतजार कराया था। मंगोलिया के तत्कालीन राष्ट्रपति त्सखिया एल्बेद्रोज को उन्होंने करीब 2 घंटे तक इंतजार कराया।
शिमोन पेरेज़
व्लादिमीर पुतिन को जब-जब ताकत दिखानी होती है, वह नेताओं को वार्ता से ठीक पहले लंबा इंतजार कराते हैं। साल 2013 में ही इजरायल के तत्कालीन राष्ट्रपति शिमोन पेरेज़ को डेढ़ घंटे तक इंतजार कराया। 50 मिनट तक उनका इंतजार पोप फ्रांसिंस साल 2015 में करते रह गए।
यह भी पढ़ें: ट्रंप-पुतिन ने 2 घंटे तक की बात, यूक्रेन पर हुआ क्या फैसला?

तरजा हलोनें, किंग कार्ल और एलिजाबेथ भी कर चुकी हैं इंतजार
फिनलैंड के तत्कालीन प्रधानमंत्री तरजा हलोनें, स्वीडन के किंग कार्ल XVI गुस्ताफ, अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा और यहां तक कि वह यूनाइटेड किंगडम की क्वीन एलिजाबेथ तक को लंबा इंतजार करा चुके हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap