logo

ट्रेंडिंग:

13 साल के डीजे डेनियल, जिन्हें ट्रंप ने बनाया सीक्रेट सर्विस का एजेंट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 13 साल के डीजे डेनियल को सीक्रेट सर्विस का एजेंट बनाने का ऐलान किया है। डीजे डेनियल कई सालों से कैंसर से जूझ रहे हैं।

dj daniel

डीजे डेनियल। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को पहली बार संबोधित किया। इस दौरान ट्रंप ने टैरिफ से लेकर रूस-यूक्रेन युद्ध तक पर बात की। इसी दौरान ट्रंप ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने सबको हैरान कर दिया। 


दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 13 साल के डीजे डेनियल को सीक्रेट सर्विस का एजेंट बनाने का ऐलान किया। ट्रंप जब संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रहे थे, तब डेनियल गैलरी में ही बैठे थे।

 

यह भी पढ़ें-- भारत पर टैरिफ से लेकर पुतिन-जेलेंस्की तक; ट्रंप ने क्या-क्या कहा?

ट्रंप ने क्या ऐलान किया?

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'डॉक्टरों का कहना था कि डेनियल के पास 5 महीने का ही वक्त है लेकिन 6 साल बीत गए और वे और उनके पिता उनके सपने को साकार करने की कोशिश कर रहे हैं।'


13 साल के डीजे डेनियल 2018 से एक दुर्लभ कैंसर से जूझ रहे हैं। डॉक्टरों ने कहा था कि डेनियल सिर्फ 5 महीने ही जिंदा रह सकेंगे। डेनियल हमेशा से पुलिस वाले बनना चाहते हैं। ट्रंप का भाषण सुनने के लिए जब डेनियल पहुंचे, तब भी उन्होंने ह्यूस्टन पुलिस डिपार्टमेंट की वर्दी पहनी थी।


डेनियल को सीक्रेट सर्विस एजेंट बनाने का ऐलान करते हुए ट्रंप ने कहा, 'आज रात मैं डीजे को बहुत बड़ा सम्मान देने जा रहा हूं। मैं सीक्रेट सर्विस के नए डायरेक्टर सीन करन को आदेश देता हूं कि वे आपको आधिकारिक तौर पर सीक्रेट सर्विस का एजेंट बनाएं।'


ट्रंप ने जैसे ही डीजे को सीक्रेट सर्विस का एजेंट बनाने का ऐलान किया, वैसे ही सदन में तालियां बजने लगीं। रिपब्लिकन के साथ-साथ डेमोक्रेट्स ने भी ट्रंप के फैसले का स्वागत किया। गैलरी में बैठे डेनियल को उनके पिता ने गोद में उठा लिया और 'डीजे-डीजे' के नारे लगने लगे।

 

यह भी पढ़ें-- अमेरिका अगर NATO से बाहर हुआ तो दुनिया पर क्या होगा असर?

कौन हैं डीजे डेनियल?

डीजे डेनियल ब्रेन कैंसर से जूझ रहे हैं। 2018 में उनकी इस बीमारी का पता लगा था। डॉक्टरों का कहना था कि डीजे ज्यादा समय तक नहीं जी पाएंगे लेकिन वे तब से ही बीमारी से लड़ रहे हैं। डीजे का सपना है कि वो बड़े होकर पुलिस वाला बनेंगे। 

 


ट्रंप ने जब उन्हें सीक्रेट सर्विस का एजेंट बनाने का ऐलान किया तो डीजे भावुक हो गए। ट्रंप के ऐलान के बाद सीक्रेट सर्विस के डायरेक्टर सीन करन ने डीजे को एजेंट आईडी दी।

यह भी पढ़ें-- यूक्रेन और अमेरिका के अचानक तल्ख हुए रिश्ते की पूरी कहानी

क्या है सीक्रेट सर्विस?

सीक्रेट सर्विस को दुनिया की सबसे ताकतवर एजेंसी में से एक माना जाता है। साल 1865 में इसकी स्थापना हुई थी। 1901 में तत्कालीन राष्ट्रपति विलियम मैककिनले की हत्या के बाद सीक्रेट सर्विस को ही अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा का जिम्मा सौंप दिया गया था। 


सीक्रेट सर्विस के एजेंट राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व उपराष्ट्रपति और उनके परिवारों की सुरक्षा संभालते हैं। इसके साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सुरक्षा का जिम्मा भी सीक्रेट सर्विस एजेंट के पास ही होता है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap