logo

ट्रेंडिंग:

ट्रंप किसे देंगे मिलने का समय, यह तय करने वाली सूसी विल्स कौन हैं?

सूसी विल्स व्हाइट हाउस के कर्मचारियों का प्रबंधन करेंगी। राष्ट्रपति के समय और कार्यक्रम को तय करने में विल्स की भूमिका अहम होगी। अन्य सरकारी विभागों और सांसदों के साथ संपर्क बनाना होगा।

Susie Wiles

राष्ट्रपति के समय और कार्यक्रम को तय करेंगी सूसी विल्स, source- X

अमेरिकी चुनाव में शानदार जीत दर्ज करके डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। अब जीत के बाद ट्रंप अपने करीबियों की महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति कर रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे पहली नियुक्ति सूसी विल्स की की है। सूसी विल्स को व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया गया है। सूसी इस पद पर नियुक्ति पाने वाली अमेरिका की पहली महिला हैं। 

 

सूसी विल्स को पर्दे के पीछे रहकर ट्रंप की जीत में बेहद अहम भूमिका निभाने वाली महिला बताया जा रहा है। उन्होंने ट्रंप के चुनावी अभियान की प्रमुख के तौर पर काम किया। आइए जानते हैं सूसी विल्स कौन हैं...

ट्रंप ने सूसी विल्स की तारीफ की

 

डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में ने 67 वर्षीय सूसी की तारीफ करते हुए कहा, 'कि वे सख्त, स्मार्ट और अभिनव हैं। सार्वभौमिक रूप से प्रशंसित और सम्मानित हैं। वह हमारे देश को गौरवान्वित करेंगी।'ट्रंप ने आगे कहा कि सूसी अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए अथक प्रयास करती रहेंगी। अमेरिका के इतिहास में पहली महिला चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में सूसी का होना उन्हें अच्छा सम्मान देने जैसा है। 

अपनी टीम बना रहे हैं ट्रंप

 

सूसी का व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ के तौर पर चयन ट्रंप के लिए एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि वह ट्रंप की सबसे भरोसेमंद साथी हैं। साथ ही ट्रंप राष्ट्रपति पद संभालने से पहले जल्दी से एक कोर टीम का गठन कर रहे हैं। यह टीम ही ट्रंप सरकार के कामकाज की देखरेख करेगी।

ट्रंप की हार्डकोर समर्थक हैं सूसी विल्स

 

सूसी विल्स डोनाल्ड ट्रंप की हार्डकोर समर्थक हैं और रिपब्लिकन पार्टी की एक राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। वह व्हाइट हाउस के कर्मचारियों का प्रबंधन करेंगी। राष्ट्रपति के समय और कार्यक्रम को तय करने में विल्स की भूमिका अहम होगी। अन्य सरकारी विभागों और सांसदों के साथ संपर्क बनाना होगा। 

पर्दे के पीछे रहकर काम करना पसंद

 

सूसी विल्स ने प्लोरिडा में लंबे समय तक राजनीतिक रणनीतिकार की भूमिका निभाई। इस बार डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार को बेहद संयमित और अनुशासन के साथ आगे बढ़ाने का श्रेय सूसी विल्स को जाता है। खास बात यह है कि सूसी को पर्दे के पीछे रहकर काम करना पसंद हैं। वे पिछले तीन चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप के साथ काम कर चुकी हैं।

 

पूरे चुनावी अभियान के दौरान, सूसी विल्स ने लो प्रोफाइल रहकर काम किया। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की जीत के जश्न के दौरान मंच पर बोलने से भी इनकार कर दिया। उन्होंने अभियान प्रबंधक का आधिकारिक पद लेने से परहेज किया। कहा जा रहा है कि विल्स व्हाइट हाउस में ट्रंप को बुद्धिमानीपूर्ण फैसले लेने में सलाह देंगी।

2016-20 में ट्रंप के चुनावी अभियानों का नेतृत्व किया

 

विल्स फ्लोरिडा में रहती हैं और वह एक अनुभवी रिपब्लिकन रणनीतिकार हैं। उन्होंने 2016 और 2020 में ट्रंप के चुनावी अभियानों का नेतृत्व किया। इसके अलावा उन्होंने फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस के 2018 के विजयी अभियान का भी प्रबंधन किया है। साथ ही सूसी विल्स ने फ्लोरिडा में रिक स्कॉट के 2010 के गवर्नर अभियान का भी संचालन कर चुकी हैं। 

विल्स प्रसिद्ध एनएफएल ब्रॉडकास्टर पैट समरॉल की बेटी हैं। द गेटकीपर्स के लेखक क्रिस व्हिपल ने कहा, "सकारात्मक पक्ष यह है कि सूसी विल्स ने दिखाया है कि वह ट्रंप को संभाल सकती हैं। वह ट्रंप के साथ काम करती हैं और कभी-कभी उन्हें कठोर सच्चाई भी बता सकती हैं और यह वास्तव में जरूरी है। उन्होंने कहा कि नकारात्मक पक्ष यह है कि सूसी के पास व्हाइट हाउस में काम करने का कोई अनुभव नहीं है।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap