अमेरिका के मैनहट्टन में मेट्रो ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती और युवक की जान चली गई। दोनों की पहचान नवम कौल और मलाइका चित्रे के दौर पर हुई। नवम नेपाली मूल के थे। दोनों न्यू जर्सी में रहते थे और रटगर्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। डेली न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे पहले नवम और मलाइका ने फ्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे को गले लगाया। इसके बाद Kiss किया।
रिपोर्ट में बताया गया कि संतुलन बिगड़ने से नवम पटरियों पर जा गिरा। सिर पर चोट लगने से वह घायल हो गया। तभी मलाइका चित्रे उसे खींचने लगी। इसी दौरान सुबह 3:15 बजे नबंर-4 ट्रेन अचानक आ गई। संतुलन बिगड़ने से दोनों पटरियों पर जा गिरे। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की जान चली गई। दोनों के शव ट्रेन के चौथी और तीसरी बोगी के नीचे मिले हैं।
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का ग्रीनलैंड-डेनमार्क समझौता क्या है, खुश क्यों है NATO?
क्या आत्महत्या का मामला है?
पुलिस ने साफ किया कि यह आत्महत्या का मामला नहीं है। अन्य पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। ट्रेन ऑपरेटर ने पर्यवेक्षकों को पटरियों पर दो लोगों के बैठने और इमरजेंसी ब्रेक लगाने की जानकारी दी थी। वहीं सोशल मीडिया पर भी वायरल एक वीडियो में दोनों को पटरियों पर बैठे देखा गया।
30 साल पहले अमेरिका गए थे नवम के माता-पिता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका और नवम कौल लंबे समय से दोस्त थे। दोनों एक साथ ही स्नातक किया। एक साल पहले ही मलाइका ने एकेडिया फार्मास्युटिकल्स में क्वालिटी ऑपरेशंस स्पेशलिस्ट के तौर पर नौकरी शुरू की थी। उधर कौल के माता-पिता करीब तीन दशक पहले अमेरिका में आकर बसे थे। न्यू जर्सी के सायरेविल में पले बढ़े कौल न्यूयॉर्क में ब्लूमबर्ग में वित्तीय डेटा विश्लेषक का काम कर रहे थे। हालांकि मई महीने में उनका कंट्रैक्ट समाप्त हो गया था।
यह भी पढ़ें: CNN से Politico तक, मीडिया को बैन करने पर क्यों तुले हैं डोनाल्ड ट्रंप?
फार्मेसी में मलाइका ने लिया था एडमिशन
मलाइका ने इसी साल अगस्त में टेम्पल विश्वविद्यालय में दाखिला लिया था, ताकि फार्मेसी में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की जा सके। यह चार साल का कोर्स था। पुलिस के मुताबिक मलाइका न्यू जर्सी के डेटन में रहती थीं। कौल ने न्यू ब्रंसविक स्थित रटगर्स बिजनेस स्कूल में 2020 से 2024 तक पढ़ाई की लेकिन डिग्री हासिल नहीं की।