बेटी, बहन या कोई और..., किसे अपना उत्तराधिकारी बनाएंगे किम जोंग उन?
जितनी बार किम जोंग उन की बेटी उनके साथ दिखती हैं, हर बार उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है। समझिए क्या है किम जोंग की बेटी और बहन की कहानी।

किम जोंग और उनकी बेटी, Photo Credit: Social Media
बात साल 2022 की है। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन राजधानी प्योंगयांग पहुंचे। कारण- नॉर्थ कोरिया की सबसे बड़ी इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट लॉन्च करने। इंटरकॉन्टिनेंटल माने ऐसी मिसाइले जो हज़ारो किलोमीटर दूर जाकर दूसरे महाद्वीप तक भी हमला कर सकती हैं। नॉर्थ कोरिया की इस ICBM का नाम था Hwasong-17। इसकी अधिकतम रेंज 15,000 किलोमीटर है। यानी नॉर्थ कोरिया से लॉन्च होने पर यह मिसाइल अमेरिका में टारगेट हिट कर सकती है। मिसाइल का टेस्ट लॉन्च हुआ।
किम की तस्वीरें अखबारों में आईं पर इस बार तस्वीरों में किम अकेले नहीं थे। उनके साथ उनका हाथ पकड़े खड़ी थी एक बच्ची। पता चला सफेद रंग का कोट पहनी वह बच्ची किम जोंग की बेटी है। बेटी का नाम क्या है, सही-सही कोई नहीं जानता। एक नाम चल पड़ा है किम जू ए, इसकी भी अपनी कहानी है, मगर नॉर्थ कोरिया में कोई अखबार इस बच्ची का नाम लिखने की हिम्मत नहीं करता। हालांकि, अपने पिता के साथ उसकी तस्वीर छपती रहती है। 3 सितंबर, 2025 को इस बच्ची का इंटरनेशनल डेब्यू हुआ। वह अपने पिता के साथ चीन की विक्ट्री डे परेड में नज़र आई। यह बच्ची 26 देशों के नेताओं के बीच तस्वीरों में कैद हुई।
यह भी पढ़ें- पेंटागन का नाम बदलकर 'वॉर डिपार्टमेंट' क्यों करने जा रहे हैं ट्रंप?
तीन पीढ़ियों से किम परिवार नॉर्थ कोरिया पर शासन कर रहा है। अब तक की परंपरा है कि वारिस सत्ता में आने से पहले माने बचपन में लोगों और मीडिया की नज़र से दूर रहता है लेकिन किम जॉन्ग उन की यह बेटी अपने पिता के साथ कई बार दिख चुकी है। इसी के चलते चर्चा छिड़ गई है कि क्या किम परिवार की विरासत अब एक लड़की के हाथों में जाने वाली है? लेकिन क्या जू ए इकलौती दावेदार है या उसे अपनी बुआ से मुकाबला करना होगा? भविष्य की इस लड़ाई का जो भी नतीजा होगा, क्या उसे किम जोंग के दो अज्ञात बच्चे स्वीकार करेंगे?
किम जोंग की बेटी की कहानी
किम की बेटी जू ऐ की असल उमर क्या है? किसी को नहीं पता। नॉर्थ कोरिया के इंटेल ऑफिशियल्स मानते हैं कि उनकी उम्र 12 साल है। जू ऐ के पास उत्तर कोरिया में अभी कोई आधिकारिक पद नहीं है। दुनिया ने उनकी आवाज़ भी कभी नहीं सुनी। नॉर्थ कोरिया का स्टेट कंट्रोल्ड मीडिया तो उनका नाम तक नहीं लिखती। उन्हें किम की ‘Beloved’, ‘Respectful’ Daughter के नाम से अड्रेस किया जाता है।
आम माता-पिता अपने बच्चों का नाम दोस्तों और परिवार को बता देते हैं। जहां सत्ता हो, वहां तो और ज़ोर देकर लोगों को बताया जाता है कि संतान हुई है ताकि लोग अगली पीढ़ी के मालिक या मालकिन को देख-समझ लें लेकिन किम परिवार कभी आम तरीका अपनाए ऐसा हो नहीं सकता। एक तो दुनिया जानती नहीं कि बेटी एग्ज़ैक्टली हुई कब। दूसरा- नाम जो मालूम है, वह भी एक्सिडेंटली। 2013 में एक अमेरिकी बास्केटबॉल प्लेयर अक्सर प्योंगयांग आता-जाता रहता था। इसका नाम था डेनिस रॉडमैन। एक ट्रिप के दौरान उसने कहा कि किम अपनी बेटी जू ए के लिए एक अच्छे पिता हैं। यह इकलौता रेफरेंस है, जिसके सहारे दुनिया है। तब से यही नाम चल रहा है। परिवार ने कभी कंफर्म नहीं किया। नकारा भी नहीं। सच कहें तो किसी ने सीधे-सीधे उनके पूछा ही नहीं, पूछेंगे भी कैसे। नॉर्थ कोरिया भी वैसा ही देश है, जहां नेता प्रेस के सवालों का जवाब नहीं देते।
यह भी पढ़ें- ट्रंप, पुतिन या जिनपिंग; सबसे ट्रेन से ही क्यों मिलने जाते किम जोंग उन
कुछ सालों बाद जू अपने पिता के साथ दिखने लगी। पहले जू शर्मीली थी लेकिन अब वह किम के साथ उनके बराबर मंच पर खड़ी होती हैं। उनहें वही प्रोटोकॉल मिलता है, जो किम को मिलता है। उदाहरणों से समझिए- 2022 में पहली बार दिखने के 3 महीने बाद, जू ऐ ने एक मिलिट्री परेड में हिस्सा लिया। शुरुआत में वह अपने पिता के पीछे पोडियम पर खड़ी थी लेकिन इसके बाद जू फ्रंट रो पर अपने पिता के साथ बैठी हुई दिखी। इसी परेड से एक और तस्वीर सामने आई जिसमें एक सीनियर जनरल उनके सामने घुटने टेक हुए थे। उनके कान में कुछ बात बता रहे थे। पहले यह जेश्चर किम के लिए रिज़र्व्ड था। कुछ दिनों बाद किम और सेना के टॉप लीडर्स के साथ जू को फोटोज़ में भी देखा गया। कई तस्वीरों में वह किम से आगे खड़ी दिखती थी। विश्लेषकों का कहना है कि किम कभी पीछे नहीं रहते। जाहिर सी बात है कि बिना किम की इजाज़त के तस्वीर छपी भी नहीं होगी। उसके बाद मिलिट्री एक्टिविटीज़ में भी इतनी इंगेजमेंट।
पहले जू एक को लेकर वैसी ही जिज्ञासा थी, जैसी सेलेब्रिटीज़ या ताकतवर लोगों के परिवार के लिए होती है। भारत में भी लोग नेताओं और अभिनेताओं के बच्चों के पीछे पड़े ही रहते हैं कि नहीं बड़े तो अपन छोटे मालिक के ही क्लोज़ हो जाएं। ऐसा ही जू ए के साथ था लेकिन अब जू ए को किम डायनेस्टी में एक ज़रूरी किरदार की तरह देखा जा रहा है। जो वारिस भी हो सकती है।
इकलौती दावेदार है किम जोंग की बेटी?
क्या जू किम की एक इकलौती बेटी हैं? नहीं। Guardian में छपे एक लेख के मुताबिक, साउथ कोरिया की इंटेलिजेंस सर्विसेज़ यह कहती हैं कि किम के 3 बच्चे हैं। री सोल-जू जो नॉर्थ कोरिया की फर्स्ट लेडी हैं। इन बच्चों की मां हैं। किम का एक बेटा है जो 2010 में पैदा हुआ था। 2013 में एक बेटी हुई जिसे जू ऐ बताया जाता है। एक तीसरा बच्चा 2017 में पैदा हुआ लेकिन वह लड़का है या लड़की। यह राज़ किसी को नहीं पता। अपनी पत्नी री को इंटरोड्यूस करने के बाद किम ने जू को मीडिया के सामने आने दिया।
यह भी पढ़ें: लग्जरी होटल, यॉट, रियल स्टेट; किसको मिलेगी अरमानी की अरबों की संपत्ति
यह एक तरह का लॉन्च ही होता है और किम परिवार इस काम में भी एक पैटर्न फॉलो करता है। नॉर्थ कोरिया के पहले शासक किम इल-सुंग थे। जिन्होंने साल 1994 तक नॉर्थ कोरिया पर राज किया। उन्होंने अपने बेटे किम जोंग इल को पहली बार 1980 में जनता और मीडिया के सामने दिखाया। फिर किम जोंग इल राजा बने। 1994 से लेकर 2011 तक। उन्होंने अपने बच्चों को मीडिया से दूर रखा। किम-जोंग उन जो अभी नॉर्थ कोरिया के शासक हैं। उन्हीं के बेटे हैं। 2009 तक नॉर्थ कोरिया की जनता को किम के बारे में कुछ नहीं पता था। 2010 में पहली बार किम जोंग-उन को जनरल बनाया गया। पार्टी और सेना की तस्वीरों में तब जाकर उन्हें दिखाया गया लेकिन अब किम-जोंग उन ने यह पैटर्न बदला है। वह 2022 में ही अपनी बेटी को पब्लिक के सामने लाए और बार-बार ला रहे हैं। इसी कारण यह कहा जा रहा है कि शायद किम के बाद नॉर्थ कोरिया को रूल करने वालीं जू ऐ ही होंगी। हालांकि, जू एक की राह बिलकुल सीधी हो, ऐसा भी नहीं है।
इसका सबसे बड़ा कारण तो वही है- पट्रियार्की। डेमोक्रेसी हो या डिक्टेटरशिप। एक औरत के हाथ में सत्ता लोगों को आसानी से नहीं पचती है। नॉर्थ कोरिया में किम वंश में कोई भी महिला शासक नहीं रही है। किम 41 साल के हैं और दिसंबर 2011 में 27 साल की उम्र में सत्ता में आए थे। उनके पिता और दादा भी अपनी मौत तक शासन करते रहे और किम ने अभी तक कोई संकेत नहीं दिया कि वह किसी को अपना उत्तराधिकारी बनाना चाहते हैं। उत्तर कोरिया के तीन पीढ़ियों में पुरुष ही रूलर्स रहे हैं। हालांकि, महिलाएं कुछ पदों पर भी हैं। जैसे कि विदेश मंत्री चोए सोन ह्वी, जो किम शासन की ओर से अमेरिका से होने वाले नेगोसिएशन हैंडल करती है।
किम जोंग की बहन भी हैं दावेदार?
किम यो जोंग हैं जो सुप्रीम लीडर की इकलौती बहन हैं। किम जोंग इल के पांच बच्चों में से एक। वह विदेश मंत्रालय में काम करती हैं। कोरियन वर्कर्स पार्टी के प्रोपेगेंडा और Agitation डिपार्टमेंट की डिप्टी डायरेक्टर हैं । इसके अलावा स्टेट अफेयर्स कमीशन की सदस्य हैं। जो देश का सबसे बड़ा फैसला लेने वाला ग्रुप है। उनकी जिंदगी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता सिवाय इसके कि उन्होंने स्विट्जरलैंड के बर्न में अपने भाई के साथ पढ़ाई की। बाद में वह नॉर्थ कोरिया के किम इल सुंग यूनिवर्सिटी में गईं। 2011 में अपने पिता की अंतिम यात्रा में पहली बार लोगों के सामने आईं। तब से वह अपने भाई के करीबी सर्कल में अहम बन गईं। ऐसी कामयाबी जो उनके किसी और भाई-बहन या सौतेले भाई-बहनों को हासिल नहीं हुई। किम यो जोंग को अपने भाई का सबसे भरोसेमंद सहायक माना जाता है। उनका विदेश नीति पर बड़ा असर है। उन्हें अपने भाई के साथ अहम मौकों पर देखा गया है। जैसे देश के परमाणु हथियारों की प्रदर्शनी और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं में। 2018 में वह साउथ कोरिया के विंटर ओलंपिक्स में वह नॉर्थ कोरिया के डेलीगेशन का हिस्सा थीं। उसी साल अपने भाई की साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन के साथ बैठक में वह खास दूत के तौर पर मौजूद रहीं।
यह भी पढ़ें: 'डब्बों में भरकर रखें बाढ़ का पानी', पाकिस्तान के मंत्री का अजीब बयान
2014 मेंप्रोपेगेंडा डिपार्टमेंट की डिप्टी डायरेक्टर बनने के बाद से वह नॉर्थ कोरिया की विचारधारा पूरे विश्व को बताती हैं। विदेश नीति में भी ऐक्टिव हैं ही। 2023 में जब अमेरिका और नॉर्थ कोरिया ने अपनी सैन्य साझेदारी मजबूत की तो उन्होंने राष्ट्रपति बाइडन को 'an old man with no future' कहा। पिछले ही साल, जब साउथ कोरिया ने कचरे से भरे गुब्बारे भेजे तो नॉर्थ कोरिया ने भी जवाब में ऐसे ही गुब्बारे भेजे। तब किम यो जोंग ने सीधे तौर पर साउथ कोरिया को धमकी दी। यह कहते हुए कि साउथ कोरिया को इसकी भयानक कीमत चुकानी पड़ेगी। उनके उपर एक किताब भी लिखी गई है। जिसमें उन्हें The Dangerous Woman बताया गया है। उनके सियासी उभार को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि वह एक दिन अपने बड़े भाई की उत्तराधिकारी बन सकती हैं।
अब क्योंकि उत्तराधिकारी हमेशा पीढ़ी-दर-पीढ़ी रहा है। सबसे संभावित उत्तराधिकारी किम के बच्चे होंगे। जिसमें किम जू ऐ का नाम ही सामने आ रहा है लेकिन इस कहानी का एक और पहलू भी है। कई एनालिस्ट्स यह मानते हैं कि किम जू ऐ का बार-बार सामने आना एक प्रॉपेगैंडा का हिस्सा है। जो उनकी बुआ किम जोंग यू ही चला रही हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट में Kim Hyungseok जो साउथ कोरिया में मिनिस्टर रह चुके हैं। वह लिखते हैं, 'सिर्फ पब्लिक में आने से यह जज करना कि जू अगली उत्तराधिकारी होंगी सही नहीं है। मेरे मुताबिक, यह एक तरह की स्ट्रैटेजी हो सकती है। ऐसी स्ट्रैटेजी जिससे किम यो जोंग की नेगेटिव इमेज को साफ किया जाए। उन्हें थोड़ा नर्म दिखाया जाए। फैमिली मैन दिखाया जाए।' आप हम भी जब किम जोंग का नाम लेते हैं तो पहली बार दिमाग में क्या आता है? न्यूक्लियर पावर, मिसाइल, बम। जिन्हें चलाने से पहले वह एक पल नहीं सोचेंगे।
छवि चमकाने की कोशिश?
डॉ. ब्रूस बेनेट जो US थिंक टैंक के सीनियर डिफेंस एनालिस्ट हैं। वह Strait Times को बताते हैं कि किम यह सब नॉर्थ कोरिया के लोगों में एक फीमेल उत्तराधिकारी की छवि बैठाना चाहते हैं ताकि भविष्य में जनता उन्हें एक्सेप्ट कर सके क्योंकि शुरुआत से ही नॉर्थ कोरिया में पुरुष राज करते आए हैं और मिलिट्री के साथ महिला का कॉर्डिनेंट करना , महिला को शासक के तौर पर एक्सेप्ट करना बहुत मुश्किल है। इसलिए पहले उन्होंने शुरुआत अपनी बहन से की। उसके बाद अपनी बेटी को मिलिट्री फैसेलिटीज़ में ले जाते रहे। कुल मिलाकर, वह अपने उत्तराधिकारी के लिए ऑपशन्स खुले रख रहे हैं पर क्या सच में किम जोंग को अभी उत्तराधिकारी के बारे में सोचने की ज़रूरत है?
किम केवल 41 साल के हैं लेकिन उत्तराधिकारी की योजना बनाना समझदारी है। उनके परिवार में दिल की बीमारी का इतिहास है। उनकी हाइट 5 फीट 7 इंट है और उस हिसाब से उनका वज़न 140 किलो है। उनकी लाइफस्टाइल भी थोड़ी खराब है। ये सारी बातें साउथ कोरिया के इंटेलिजेंस ऑफिशियल्स क्लेम करते आए हैं। उनके मुताबिक, किम ज्यादा सिगरेट पीते हैं, शराब पीते हैं और देर रात तक इंटरनेट पर हथियारों की वेबसाइट्स देखते रहते हैं।
तो इस रिकॉर्ड के साथ जीवन की कुछ परवाह तो ज़रूरी है ही। इसी बात से जोड़कर किम जू ए की पब्लिक अपीयरेंस को इतना तूल दिया जा रहा है।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap