90 प्रतिशत मुस्लिम आबादी वाले उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान सेक्युलर क्यों हैं?
कहानी बस इतनी है मुस्लिम बाहुल देश, लोकतांत्रिक भी रहे हों तो भी, वहां धर्मनिरपक्षेता नहीं रही है। अपवाद, उंगलियों पर गिने जा सकते हैं।

उज्बेकिस्तान का बुखारा शहर। Photo Credit: uzbekistan.travel
भारत के दो पड़ोसी देश हैं, पाकिस्तान और बांग्लादेश। 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान भारत से अलग होकर, एक आजाद मुल्क बना। मुसलमानों का देश, जहां हिंदू, सिख और ईसाइयों के पास अल्पसंख्यक दर्जा था। 85 फीसदी मुसलमान और बचे हुए में सब। भारत पंथ निरपेक्ष राष्ट्र रहा, पाकिस्तान मुस्लिम देश बन गया। पाकिस्तान के दो हिस्से थे। पश्चिमी पाकिस्तान और पूर्वी पाकिस्तान। 16 दिसंबर 1971 को पूर्वी पाकिस्तान, मुक्ति संग्राम के बाद बांग्लादेश बन गया।
शुरुआत तो पंथनिरपेक्षता के साथ हुई लेकिन 1977 से 1979 के बीच इतने संविधान संशोधन हुए कि देश इस्लामिक गणराज्य में बदल गया। बाग्लादेश जब आजाद हुआ तब, 85.4 प्रतिशत आबादी मुस्लिम थी, 14 फीसदी से ज्यादा आबादी हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक थे। कहानी बस इतनी है मुस्लिम बाहुल देश, लोकतांत्रिक भी रहे हों तो भी, वहां धर्मनिरपक्षेता नहीं रही है। अपवाद, उंगलियों पर गिने जा सकते हैं।
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी
ऐसे ही दो देशों की यात्रा पर गए हैं। उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान। भारत के नक्शे पर नजर डालेंगे और उत्तरी छोर की ओर देखेंगे तो ताजिकिस्तान के दाईं ओर एक पहाड़ी देश, किर्गिस्तान दिखेगा। इसकी ठीक उल्टी दिशा में तजाकिस्तान की बाईं ओर उत्तर-पश्चिम दिशा में उज्बेकिस्तान पड़ता है। इन देशों की सीमाएं भारत से नहीं लगतीं लेकिन किसी जमाने में इन देशों ने भारत को ऐसा जख्म दिया, जिन्हें भारत आज तक भूल नहीं पाया है।
यह भी पढ़ें: 12 साल में कई दौरे, उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान भारत के लिए इतने अहम क्यों हैं?
भारत के लिए ये देश कैसे रहे हैं?
1398 ईस्वी में समरकंद से एक क्रूर आक्रांता तैमूर लंग ने दिल्ली का रुख किया था। समरकंद, अब आधुनिक उज्बेकिस्तान का हिस्सा है। उसने उत्तर भारत को तबाह कर दिया था। दिल्ली में हजारों मंदिर तोड़े गए, कत्ले-ए-आम हुआ, इतिहास इसे सबसे बर्बर आक्रमणों में से एक मानता है।
1526 ईस्वी में एक और आक्रमण हुआ। 1526 ईस्वी में फरगाना घाटी से बाबर चला। यह इलाका, तब उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान का हिस्सा था। बाबर यहीं का शासक था, जिसे आपसी कुनबे की कलह में वहां से भागना पड़ा। 1504 तक उसने काबुल पर कब्जा जमाया। सेना बनाई और 1526 में पानीपत के प्रथम युद्ध में जीत उसे जीत मिली।
यह भी पढ़ें: कभी तैमूर ने कहर ढाया, कभी बाबर ने, उज्बेकिस्तान की दोस्ती क्या याद दिलाती है?
दिल्ली सल्तनत के शासक इब्राहीम लोदी को हराकर उसने भारत में मुगल साम्राज्य की नींव रखी। इन देशो में इस्लाम खूब फैला लेकिन जब से आजाद हुए तो खुद को इस्लामिक दायरे से बहुत दूर रखा। इन देशों की 90 फीसदी से ज्यादा आबादी मुस्लिम है फिर भी ये देश इस्लामिक नियम कायदों से नहीं चलते हैं, इनकी संवैधानिक धर्मनिरपेक्षता बनी हुई है। ऐसा क्यों है, आइए समझते हैं-
उज्बेकिस्तान: जहां से बाहर आया, वह देश अब सेक्युलर है
उज्बेकिस्तान में सैकड़ों साल तक इस्लामिक शासकों का राज रहा। 8वीं शताब्दी में अरबों ने इस क्षेत्र को जीता और इस्लाम का प्रचार-प्रसार कया। 9वीं से 10वीं सदी के बीच यहां समानिद वंश का शासन रहा। इनकी राजधानी बुखारा रही। ये इस्लाम अपना चुके थे लेकिन इसी दौर में यहां पारसी भी थे, जिनका धार्मिक आधार पर उत्पीड़न नहीं होता था। 10वीं से 12वीं सदी के बीच यहां कराखानिद वंश का शासन रहा।
कराखानिद वंश ने बुखारा और समरकंद को इस्लामी शिक्षा और संस्कृति का केंद्र बनाया। 13वीं सदी में चंगेज खान के आक्रमण के बाद यह क्षेत्र मंगोल शासन में आया लेकिन बाद में 14वीं सदी में तिमुरिद वंश ने यहां शासन किया। तैमूर लंग ने समरकंद को अपनी राजधानी बनाकर एक विशाल इस्लामी साम्राज्य स्थापित किया।
16वीं सदी में शैबानी वंश के उज्बेक शासकों ने बुखारा, खीवा और बाद में कोकंद खानते जैसी इस्लामी रियासतें स्थापित कीं, जो 19वीं सदी तक शरिया आधारित शासन चलाती रहीं। 1860-1870 के दशक में रूसी साम्राज्य ने इन खानतों को धीरे-धीरे अपने अधीन कर लिया। यहां इस्लामी शासन ने दम तोड़ दिया। 1917 की रूसी क्रांति के बाद यह क्षेत्र सोवियत संघ का हिस्सा बना। सोवियत मार्क्सवाद-लेनिनवाद के सिद्धांत पर चलने वाले लोग थे।
नास्तिकता और वैज्ञानिकता पर जोर दिया गया। सोवियत नीतियों के तहत धर्म को दबाया गया, मस्जिदें बंद हुईं और नास्तिकता को बढ़ावा दिया गया। 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद उज्बेकिस्तान स्वतंत्र हुआ। इस्लाम करीमोव के नेतृत्व में यह एक संवैधानिक रूप से सेक्युलर राष्ट्र बना, जिसमें धर्म पर सरकार की पैनी नजर रही। वह खुद कम्युनिस्ट विचारधारा को मानने वाले थे।
किर्गिस्तान: नींव में इस्लाम लेकिन धर्मनिरपेक्षता पहली पसंद
किर्गिस्तान खानाबदोश जनजातियों का घर रहा है। कुछ यहां की प्राकृतिक बसावट भी ऐसी ही रही है। यहां इस्लाम का प्रभाव उज्बेकिस्तान की तुलना में देर से फैला। भौगोलिक बाधाएं भी खूब रहीं। 10वीं-12वीं सदी में कराखानिद वंश के दौरान इस क्षेत्र में इस्लाम का प्रसार शुरू हुआ, लेकिन कई किर्गिज जनजातियां इस्लाम को खारिज करती रहीं। 17वीं से 18वीं सदी तक भी यहां पारंपरिक झाड़-फूंक, टोना टोटका और जनजातीय रीति-रिवाजों का पालन करती रहीं। इस्लाम जिसे बुतपरस्ती समझता रहा, यहां का वही धर्म रहा।
18वीं से 19वीं सदी में यह क्षेत्र कोकंद खानते के अधीन आया। कोकंद खानते 1709 से 1876 के दौरान पश्चिम एशिया का विशाल उज्बेक-तुर्क साम्राज्य था। यह साम्राज्य इस्लामी प्रशासन में भरोसा रखता था। 1876 तक रूसी साम्राज्य ने कोकंद खानते को खत्म कर किर्गिज क्षेत्र को अपने अधीन कर लिया। 20वीं सदी में यह सोवियत संघ का हिस्सा बना, जहां सोवियत सत्ता ने धार्मिक संस्थाओं को कमजोर किया।
सेक्युलर शिक्षा व्यवस्था लागू की। किर्गिज समाज में इस्लाम पहले से ही स्थानीय जनजातीय और सूफी परंपराओं के साथ घुल-मिल गया था। सोवियत का धर्मनिरपेक्ष सिद्धांत यहां फैल गया। 1991 में स्वतंत्रता के बाद किर्गिस्तान ने भी संवैधानिक रूप से खुद को सेक्युलर राष्ट्र घोषित किया। यहां के पहले राष्ट्रपति अस्करबेक अकायेव बने। उन्होंने अपने नेतृत्व में धर्मनिरपेक्ष शासन व्यवस्था को आगे बढ़ाया। वह वैज्ञानिक थे, किर्गीज एकेडमी ऑफ साइंस से भी जुड़े रहे।
वह लोकतांत्रिक व्यवस्था में भरोसा करते थे। नींव धर्मनिरपेक्षता की पड़ी थी, जिसे यह देश आज तक निभा रहा है। अब एक तबका यहां भी बढ़ रहा है, जो शरिया की बात करते हैं लेकिन राज्य की नीतियां ऐसी हैं, जो फिलहाल इस्लामिक शासन के पक्ष में नहीं हैं।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




