logo

मूड

ट्रेंडिंग:

TikTok खरीद लेंगे एलन मस्क, क्यों किए जा रहे ऐसे दावे?

चीन, एलन मस्क के साथ टिकटॉक को लेकर डील करना चाहता है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है। आखिर ऐसी अटकलें क्यों लग रही हैं, आइए समझते हैं।

Elon Musk

Space X के CEO एलन मस्क। (Photo Credit: Elon Musk, X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद अब एलन मस्क के साथ एक और बड़ी डील लग सकती है। इस बार वह टिकटॉक खरीद सकते हैं। ब्लूमबर्ग न्यूज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीनी अधिकारी TikTok में कुछ शेयर बेचने पर विचार कर रहे हैं।

अगर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, TikTok पर प्रतिबंध लगाने की योजना बनाएंगे तो ऐसा हो सकता है कि चीनी अधिकारी TikTok का सौदा कर लें। अमेरिका में अगर ऐसा हुआ तो यह हो सकता है कि अरबपति एलन मस्क की कंपनी के साथ टिकटॉक की डील हो।

क्या चाहता है चीन?
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीनी अधिकारी अब चाहते हैं कि TikTok अपनी मदर कंपनी 'बाइटडांस' के ही नियंत्रण में रहे। कंपनी TikTok पर प्रतिबंधों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील भी कर रही है। 

एलन मस्क क्या खरीद सकते हैं टिकटॉक?
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर सबसे खराब स्थिति आती है तो एलन मस्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, TikTok अमेरिका का नियंत्रण ले सकता है। बाइट डांस और एलन मस्क की कंपनी मिलकर टिकटॉक चला सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक चीनी अधिकारियों के बीच इसे लेकर आम सहमति नहीं बन पाई है। कैसे इस डील को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा, इसकी रूपरेखा अभी तैयार नहीं हुई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के बारे में न तो एलन मस्क कुछ कह रहे हैं, न ही चीनी अधिकारी कोई दावे कर रहे हैं। चीन के साइबरस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन और चीन के कॉन्सुलेट भी इस पर कुछ नहीं कर रहे हैं।  

टिकटॉक पर डरे क्यों हैं चीनी अधिकारी?
अमेरिकन सुप्रीम कोर्ट में 19 जनवरी को एक अहम सुनवाई होने वाली है। शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक का अमेरिका में भविष्य तय किया जाएगा। भारत में केंद्र सरकार ने इस ऐप को बैन कर दिया था। गलवान विवाद के बाद यह एक्शन लिया गया था। अब अमेरिकी जज भी इस ऐप को लेकर डरे हुए हैं। उन्हें भी लग रहा है कि यह ऐप, प्राइवेसी के लिए खतरा साबित हो सकता है।

Related Topic:#Elon Musk#China

और पढ़ें