logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बदला या जंग का एलान? ISIS और पाकिस्तान के ठिकानों पर अफगानिस्तान का हवाई हमला

अफगानिस्तान की वायुसेना ने पाकिस्तानी सीमा के भीतर मौजूद इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया के ठिकानों पर बम बरसाए हैं। पढ़ें रिपोर्ट।

Pakistan vs Afghanistan War

पाकिस्तानी हमलों में तबाह अफगानी ठिकाने। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रिश्ते अब बेहद तल्ख हो गए हैं। पहले पाकिस्तान ने बलूच आतंकियों के बहाने अफगानिस्तान पर हमला किया, अब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर हमला बोल दया है। अफगानिस्तान की वायुसेना ने मंगलवार रात पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) के ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए। 

अफगान रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि इन हमलों में बलूचिस्तान के पिशिन जिले के सारानन इलाके में एक संयुक्त सुविधा को निशाना बनाया गया। इसके अलावा चित्राल के शाह सलीम घाटी और खैबर पख्तूनख्वा के कंबर खेल इलाकों को भी अफगानिस्तान ने निशाना बनाया है। 

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान बॉर्डर पर पाकिस्तान का जोरदार हमला, कम से कम 29 की मौत

अफगानिस्तान क्यों कर रहा है हमले?

अफगानिस्तान का कहना है कि ये जगहें ISIS और दूसरे आंतकी संगठनों के इस्तेमाल में आ रहीं थीं। इन जगहों से अफगानिस्तान के अंदर हमले करने की साजिश रची जा रही थी। अफगानिस्तान का दावा है कि तबाह जगहों में एक स्कूल भी था, जिसे ISIS के लोग इस्तेमाल कर रहे थे। 

पाकिस्तान से बदला से रहा अफगानिस्तान?

पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान की सीमा पर हाल के दिनों में कई हवाई हमले हुए हैं। अफगानिस्तान ने इन हमलों का जवाब दिया है। पाकिस्तान के हमलों में आम अफगानी नागरिकों की मौत हुई थी। संयुक्त राष्ट्र (UNAMA) के मुताबिक हमलों में कम से कम 28 आम लोग मारे गए और 49 घायल हुए। 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में घुसकर बरसाए बम, 11 बच्चों समेत 13 की मौत

भारत ने इन हमलों पर क्या कहा है?

भारत ने पाकिस्तान की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की थी। विदेश मंत्रालय ने इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता पर हमला और क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा बताया था। भारत का कहना है कि पाकिस्तान अपनी घरेलू मु्श्किलों को छुपाने के लिए बार-बार पड़ोसी देशों पर हमला करता है।

और भी हमले करेगा अफगानिस्तान?

अफगानिस्तान ने साफ चेतावनी दी है कि जो भी जगह उसके लिए खतरा बनेगी, उसे निशाना बनाया जाएगा। पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी अलग-थलग पड़ गया है। उसकी कार्रवाइयों की काफी आलोचना हो रही है। एक तरफ ईरान और अमेरिका में शांति वार्ता का मध्यस्थ बनकर पाकिस्तान शांतिदूत बनने की कोशिश कर रहा है, दूसरी तरफ अफगानिस्तान में आम लोग, पाकिस्तान की कार्रवाई में मारे जा रहे हैं। अफगानिस्तान ने कहा है कि वह अपनी संप्रभुता की रक्षा करना जानता है। हमलों का कड़ा जवाब दिया जाएगा।

Related Topic:#Afghanistan#Pakistan

और पढ़ें