रूस ने यूक्रेन के सबसे बड़े स्टील प्लांट आर्सेलर मित्तल पर मिसाइल से हमला किया है। रूस ने रविवार को यूक्रेन पर कई हमले किए, जिसमें भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल के प्लांट को भी नुकसान पहुचा है। यह हमला मध्य यूक्रेन के क्रिवी रीह शहर में हुआ है। यह यूक्रेन का सबसे बड़ा स्टील प्लांट है।
हमले में 2 लोगों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा मजदूर और ठेकेदार घायल हुए हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि हमले में कम से कम 14 लोग घायल हुए हैं। प्लांट का काम आंशिक रूप से बंद कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: रूस पर यूक्रेन का बड़ा हमला, वाइल्डबेरीज के गोदाम को किया धुआं-धुआं; 6 की मौत
रूस ने कई शहरों को बनाया निशाना
रूस के हमलों में सुमी शहर में भी एक शख्स ने जान गंवाई है। जापोरिज्जिया इलाके में भी एक घर पर हमला हुआ, जिसमें एक पुरुष और एक महिला मारे गए। राजधानी कीव में कई जगह आग लगी है, 6 से ज्यादा लोग घायल हैं। रूस के हमले में एक मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक बड़े किताब बाजार में भीषण आग लगी। कई दुकानें जलकर राख हो गईं हैं।
वोलोदिमीर जेलेंस्की ने क्या कहा है?
वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने तय किया है कि जहां तक मिसाइल पहुंच सकती है, वहां नागरिक ठिकानो पर हमला करना है। रूस ने क्रिवी रीह के स्टील प्लांट और कीव के कुछ सैन्य-औद्योगिक ठिकानों को निशाना बनाया।
यह भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन जंग: एक और जहाज पर हमला, चार भारतीय थे सवार; दो लापता
यूक्रेन ने क्या जवाब दिया है?
यूक्रेन ने भी जवाब में रूस पर बड़ा हमला किया है। सैकड़ों ड्रोन दागे गए हैं। रूस की एयर डिफेंस सिस्टम ने 822 ड्रोन मारकर गिरा दिए हैं। यूक्रेन ने मस्को को भी निशाना बनाकर कई ड्रोन दागे थे। मास्को में ड्रोन को हवा में ही मार गिराने के दौरान एक बुजुर्ग शख्स ने जान गंवा दी। हमले में मास्को के एक वेयरहाउस में आग लग गई। कम से कम 6 मौतों के होने का दावा किया जा रहा है। दोनों तरफ से हमले रुक नहीं रहे हैं।