logo

ट्रेंडिंग:

बाइडेन से चिढ़, ट्रम्प से यारी, पुतिन की पॉलिसी क्या है?

व्लादिमीर पुतिन, डोनाल्ड ट्रम्प से उम्मीद कर रहे हैं कि अमेरिका और रूस के रिश्ते बेहतर हो जाएंगे। उन्होंने ट्रम्प की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

Vladimir Putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। (तस्वीर-रूस, रक्षा मंत्रालय)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। व्लादिमीर पुतिन को लग रहा है कि ट्रम्प अमेरिका में सुरक्षित नहीं है। उन्होंने ये तो कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें प्रचंड बहुमत मिली है लेकिन वे अभी तक सुरक्षित नहीं हैं। व्लादिमीर पुतिन उनकी जीत से खुश हैं। 

व्लादिमीर पुतिन ने कहा, 'ट्रम्प को रोकने की कोशिशें हुईं। उन पर दो बार जानलेवा हमला किया गया। उन्हें सतर्क रहना होगा, अमेरिकी इतिहास है कि ऐसे हमले पहले भी हो चुके हैं। बड़े नेताओं की हत्या हो चुकी है। ट्रम्प होशियार हैं, उम्मीद है वे इसे समझ लेंगे।'

क्यों व्लदिमीर पुतिन ने कही ये बात?
डोनाल्ड ट्रम्प पर पेंसिल्वेनिया के एक चुनावी कैंपेन के दौरान हमला हुआ था। जुलाई में वे एक भाषण दे रहे थे, तभी उन पर हमला बोल दिया गया। हमलावर की मौके पर ही मौत हो गई। फ्लोरिडा गोल्फ कोर्स के पास एक आदमी राइफल लेकर पहुंच गया था।  

ट्रम्प की चिंता क्यों पुतिन कर रहे हैं?
व्लादिमीर पुतिन, कजाकिस्तान में एक समिट को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे हैरान थे, जिस तरह से अमेरिकी चुनाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रम्प के खिलाफ असभ्य तरीके से चुनाव लड़ा गया। उन्हें मारने तक की कशिश हुई। पुतिन ने इस बहाने से अमेरिका की कई खामियों का जिक्र किया था।
 

पुतिन और ट्रम्प में बन कैसे रही है?
व्लादिमीर पुतिन, डोनाल्ड ट्रम्प को होशियार नेता मानते हैं। उन्हें उम्मीद है कि वैश्विक विवादों को जो बाइडेन की तुलना में डोनाल्ड ट्रम्प, बेहतर तरीके से सुलझा सकते हैं। जो बाइडेन जाते-जाते यूक्रेन को रूस पर पश्चिमी मिसाइलों से हमले की मंजूरी दे चुके हैं। पुतिन ने कहा है कि जाते-जाते बाइडेन, ट्रम्प को फंसा गए हैं। उम्मीद है कि ट्रम्प संवाद करेंगे और रूस के साथ किसी समझौते पर पहुंचेगे। रूस संवाद के लिए तैयार है।

Related Topic:#Donald Trump

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap