logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रोजाना सनस्क्रीन लगाने से क्या शरीर में होती है विटामिन डी की कमी?

सूरज से हमें विटामिन डी मिलता है। वहीं, सनस्क्रीन लगाने से त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाया जाता है। ऐसे में क्या रोजाना सनस्क्रीन लगाने से शरीर नें विटामिन डी की कमी होती है।

sunscreen

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Freepik)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए डॉक्टर सनस्क्रीन लगाने की सलाह देते हैं। सनस्क्रीन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका रोजाना इस्तेमाल करने से कई तरह की त्वचा की बीमारियों से भी बचे रहते हैं। क्या आप जानते हैं रोजाना सनस्क्रीन लगाने से शरीर में विटामिन डी का एब्जॉर्प्शन कम हो जाता है और इसकी कमी भी हो सकती है। सूरज के संपर्क में आने से शरीर को विटामिन डी मिलता है। कुछ लोगों का कहना है कि लगातार सनस्क्रीन लगाने से ये प्रक्रिया बाधित हो जाती है। आइए जानते हैं क्या सच में सनस्क्रीन को रोजाना लगाने से विटामिन डी की कमी हो सकती है।

 

कैसे हमारा शरीर विटामिन डी बनाता है

 

विटामिन डी को 'सनसाइन विटामिन' कहा जाता है। ये हमारे शरीर में तब बनता है जब हम धूप से यूवीबी की किरणे लेते हैं। ये किरणे शरीर में विटामिन डी बनाने का काम करती है। ये हमारे हड्डियों, इम्यून फंक्शन और सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। हालांकि सनस्क्रीन को इस तरह से डिजाइन किया जाता कि यूवीबी की किरणों को शरीर में जाने से रोके। इस वजह से ये सवाल उठ रहा है कि सनस्क्रीन का रोजाना इस्तेमाल करने से विटामिन डी की कमी होती है।

 

ये भी पढ़ें-  क्या फल और सब्जियों में प्राकृतिक रूप से मिलता हैं ओजेम्पिक?

 

क्या रोजाना सनस्क्रीन लगाना सही है?

अध्ययन में कहा गया है कि सनस्क्रीन में एसपीएफ (SPF) कंटेंट ज्यादा होता है जो यूवीबी के किरणों को एब्जॉर्ब करता है जिससे शरीर में विटामिन डी का प्रोडक्शन कम होता है। हालांकि असल जिंदगी में ज्यादातर लोग त्वचा पर एक समान, मोटी परत में सनस्क्रीन नहीं लगाते हैं जिससे यूवीबी किरणे शरीर के कॉन्टैक्ट में आती है और विटामिन डी का उत्पादन होता है।

 

ब्रिटिश जर्नल ऑफ डर्मेंटोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि हाई एसपीएफ सनस्क्रीन के इस्तेमाल के बावजूद लोगों में विटामिन डी का उत्पादन होता है। इसका मतलब है सनस्क्रीन यूवीबी के जोखिम को कम करता है लेकिन विटामिन डी के प्रोडक्शन को पूरी तरह से नहीं रोकता है।

 

ये भी पढें- बीरभूम के मशरूम से हो सकता है कैंसर का इलाज, नेचर की स्टडी में दावा

 

शरीर में विटामिन डी के लेवल को बनाए रखने के लिए क्या करें

 

 

सनस्क्रीन लगाने से पहले 10-15 पहले सुबह या दोपहर में थोड़ी देर में धूप में रहें।
अपनी डाइट में विटामिन डी वाली चीजों का सेवन करें जैसे फैटी फिश, अंडे की जर्दी।
अपने डॉक्टर से सलाह लेकर विटामिन डी का सप्लीमेंट्स ले सकते हैं।

 

क्या हमें सनस्क्रीन लगाना छोड़ देना चाहिए

 

इसका जवाब है नहीं। त्वचा को सनबर्न, प्रीमैच्योर एजिंग और स्किन कैंसर होने से बचाता है। आप डाइट और सप्लीमेंट से विटामिन डी को शरीर में मेंटेन कर सकते हैं। सनस्क्रीन को सीधा इस्तेमाल करने से विटामिन डी की कम नहीं होती है।

 

 

Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों और सामान्य बातचीत पर आधारित है। खबरगांव इसकी पुष्टि नहीं करता है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।

 

 

 

Related Topic:#Health

और पढ़ें