logo

ट्रेंडिंग:

कम उम्र में दिखने लगता है बुढ़ापा, आज ही छोड़े ये आदतें

कुछ लोग समय से पहले ही बूढ़े दिखने लगते हैं। इसका मुख्य कारण इन लोगों का लाइफस्टाइल है। जवान रहने के लिए भूलकर ना करें ये गलतियां।

old age

प्रतीकात्मक तस्वीर (क्रेडिट इमेज-फ्रीपिक)

सभी हमेशा जवान और खूबसूरत दिखना चाहते हैं। लेकिन ये संभव नहीं है। बुढ़ापा एक ऐसी चीजें है जिसे आप रोक नहीं सकते हैं। कुछ लोग खुद को फिट रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इन छोटी-छोटी बातों को नजर अंदाज करते हैं जिसकी वजह से समय से पहले बुढ़ापा नजर आता है। आइए उन आदतों के बारे में जानते हैं।

 

पर्याप्त मात्रा में नींद ना लेना

 

अगर आपन पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं लेते हैं तो आपकी त्वचा पर झुर्रियां आ जाती है। नींद नहीं लेने से शरीर से कोर्टिसोल निकलते हैं जो कोलेजन को ब्रेक करता है इसलिए पर्याप्त नींद लें। रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है।

 

ज्यादा देर में धूप रहने से

 

सूर्य की किरणें सेहत के लिए अच्छी होती है लेकिन ज्यादा देर तक धूप में रहने से यूवी रे त्वचा के कोलेजन को नुकसान पहुंचता है। इस वजह से आपके शरीर में इलास्टिन नाम का प्रोटीन ज्यादा बनने लग सकता है। आपकी त्वचा मोटी होने लगती है। धाग-धब्बे और झुर्रियां पड़ने लगती है। धूप में निकलने से पहले एसपीएफ 30 या 50 वाली सनस्क्रीन लगाएं।

 

हेल्दी खाना नहीं खाने से

 

हेल्दी और पोष्टिक वाली चीजों को खाने से आपकी त्वचा जवा और खूबसूरत रहती है। पोष्टिक आहार खाने से हृदय संबंधी, डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। आप अपने भोजन में मच्छली, फ्रूट्स, नट्स,फल और सब्जियों का सेवन करें।

 

एक्सरसाइज नहीं करना

 

जवा रहने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। इससे आपकी मसल्स मजबूत होती है। आप दिन भर एनर्जी से भरपूर महसूस करते हैं।  इसके अलावा हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज करें।

 

सोशल नेटवर्किंग नहीं होने से

 

दोस्तों और परिवार के साथ हमेशा जुड़े रहने से आपका दिल हमेशा जवान महसूस करता है। इससे आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों ही अच्छा रहता है। इससे आप तनाव, डिप्रेशन जैसी चीजों से दूर रहते हैं। खुश रहने से आप कई तरह की बीमारियों से दूर रहते हैं।

 

स्मोकिंग करने से

 

अगर आप स्मोक करते हैं तो इसका असर आपके चेहरे पर दिखता है। इसकी वजह से कई तरह की गंभीर बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

 

हेल्थ पर ध्यान नहीं देने से

 

हम समय के साथ अपने सेहत पर ध्यान नहीं देते हैं। डॉक्टर के पास रेगुलर चेकअप के लिए नहीं जाते हैं। इस कारण भी आपके शरीर को नुकसान पहुंचता है। इन सभी का असर आपकी त्वचा पर पड़ता है।

 

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी तरह की चिकित्सकीय जानकारी या इलाज के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।  

Related Topic:#Health

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap