logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिवाली पर बनारसी साड़ी की जगह पर पहनें ये 4 आउटफिट, लगेंगी सबसे स्टाइलिश

दिवाली पर हर कोई खास दिखना चाहता है। अगर आप भी दिवाली पार्टी में कुछ हटके पहनना चाहते हैं तो इन बनारसी आउटफिट्स को ट्राई कर सकती हैं।

banarsi outfit

दिवाली आउटफिट, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दीपावली में घर की सजावट से लेकर पूजा पाठ की तैयारियां पहले से ही शुरू हो जाती हैं। इस दिन हर कोई स्टाइलिश और खूबसूरत दिखना चाहता है। दिवाली से पहले लोग नए कपड़े खरीदते हैं। खासतौर से दिवाली के दिन अक्सर समझ नहीं आता है कि क्या पहनें? 

 

अगर आप भी इस दिवाली पर अपने लुक को खास बनना चाहती हैं तो इस बार कुछ नए और स्टाइलिश आउटफिट ट्राई कर सकती हैं। जरूरी नहीं है कि स्टाइलिश दिखने के लिए महंगे कपड़े डिजाइनर कपड़े ही खरीदें। कुछ लोग दिवाली के मौके पर बनारसी साड़ी पहनना पसंद करते हैं। अगर आप भी बनारसी साड़ी पहनकर बोर हो गई हैं तो इन आउटफिट को ट्राई कर सकती हैं। इसमें को-ऑर्ड सेट से लेकर ब्रोकेड ब्लाउज और टेलर्ड जैकेट शामिल हैं। ये इंडो वेस्टर्न आउटफिट पहनने में आरामदायक होने के साथ-साथ दिखने में भी स्टाइलिश लगते हैं।

 

यह भी पढ़ें: दिल से किडनी तक, हाई ब्लड शुगर से इन 5 अंगों पर पड़ता खराब असर

दिवाली पर पहनें ये आउटफिट

बनारसी कॉर्सेट

 

बनारसी कॉर्सेट आपके फेस्टिव लुक के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। आप पारंपरिक साड़ी पहनने की बजाय एक स्ट्रक्चर्ड कोर्सेट को प्लेन साड़ी या फ्लोई स्कर्ट के साथ पहन सकती है। इस आउटफिट में लोगों की निगाहें आप पर टिकी रह जाएंगी। आप इस आउटफिट को ऑफिस की दिवाली पार्टी में भी कैरी कर सकती हैं।

 

बनारसी कुर्ता

 

आप फेस्टिवल सीजन में ए लाइन बनारसी कुर्ता पहन सकती हैं। ये दिखने में स्टाइलिश लगता है और पहनने में बेहद आरामदायक होता है। आप छोटे कुर्ते के साथ स्ट्रेट फिट ट्राउजर पहन सकते हैं। आप इसके अलावा लंबे कुर्ते के साथ स्लिम प्लाजो या चूड़ीदार भी पहन सकती हैं। अगर कुर्ते पर जड़ी वाला काम ज्यादा है तो बॉटम को एकदम सिंपल रखें।

 

बनारसी स्कर्ट

 

अगर दिवाली पर बनारसी स्कर्ट को क्रॉप टॉप के साथ पेयर अप कर सकती है। ये दिखने में बेहद स्टाइलिश लगता है। आप इस स्कर्ट को फिटेज ब्लाउज, सिंपल क्रॉप टॉप और स्ट्रक्चर्ड वेस्टकोट के साथ पहन सकते हैं। आप दिवाली पार्टी के लिए हाई वेस्टेड ब्रोकेट स्कर्ट को किसी फिटेड टॉप के साथ पहनें। ज्यादा घेरे वाली स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप को पहनें और ए लाइन स्कर्ट को ढीली शर्ट के साथ पेयरअप करें।

 

यह भी पढ़ें: Halloween Day Wishes: हैलोवीन डे पर अपने दोस्तों को भेजें ये मजेदार मैसेज

 

बनारसी जैकेट

 

अगर आप मोनोटोन कलर का आउटफिट पहन रही हैं तो उसके साथ बनारसी जैकेट को पेयरअप कर सकती हैं। अगर आप कुछ स्टाइलिश और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं तो किमानो स्टाइल जैकेट ट्राई कर सकती हैं।

स्टाइलिंग टिप्स

  • आप हैवी टॉप के साथ सिंपल बॉटम रखें।
  • कपड़े को स्टाइल करते समय प्रपोशन का ध्यान रखें।
  • बहुत ज्यादा ज्वलेरी पहनने की जरूरत नहीं है।
  • दिवाली पर लाल, गुलाबी तो सब पहनते हैं। आप आइवरी, पिस्ता और मैटेलिक शेड्स पहन सकती हैं।
  • कपड़ा खरीदने से पहले उसके फ्रैबिक पर खास ध्यान दें।

Related Topic:#Fashion tips

और पढ़ें