logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिवाली पर नहीं चाहिए बोरिंग लुक, बस फॉलो करें ये 5 मेकअप टिप्स

दिवाली पर हर कोई सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहता है। खासतौर से महिलाएं इस दिन ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ मेकअप करना पसंद करती हैं।

diwali make up tip photo made from chat gpt

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Chatgpt

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिवाली का त्योहार आने वाला है। इस दिन हर कोई चाहता है कि वह सबसे खूबसूरत नजर आए। महिलाएं इस दिन एथनिक आउटफिट के साथ मेकअप करना पसंद करती हैं। हालांकि मेकअप तभी अच्छा दिखता है जब आपकी त्वचा अंदर से साफ, हाइड्रेटेड और हेल्दी हो।

 

आप चाहती हैं कि आपका मेकअप फ्लॉलेस और लंबे समय तक टिका रहे तो पहले स्किन केयर टिप्स को फॉलो करें। उसके बाद मेकअप अप्लाई करें। अगर आप भी दिवाली पर सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इन मेकअप टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें: ग्रीन पटाखे बच्चों की सेहत के लिए कितने खतरनाक? डॉक्टरों से समझें

ग्लैमरस लुक के लिए फॉलो करें ये टिप्स

त्वचा को मॉश्चराइज करें

 

अपने स्किन टाइप के हिसाब से फेस वॉश का इस्तेमाल करें। इसके बाद चेहरे पर मॉश्चराइजर लगाएं। इसके बाद चेहरे पर सन स्क्रीन लगाएं। 10 से 15 मिनट के लिए रुके और उसके बाद मेकअप के लिए हल्का बेस रखें ताकि नेचुरल ग्लो मिले।

 

चेहरे पर प्राइमर लगाएं ताकि मेकअप सही तरीके से सेट हो सके। आप अपने स्किन टोन के हिसाब से फाउंडेशन लगाएं। इससे चेहरे के दाग-धब्बे छिप जाते हैं। आप इन्हें छिपाने के लिए कंसीलर या कलर कैरेक्टर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। हल्का कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं। इससे चेहरा साफ और नेचुरल दिखेगा।

 

सॉफ्ट ग्लैम लुक

 

आप सॉफ्ट ग्लैम मेकअप के लिए रोज गोल्ड आईशैडो, गुलाबी ब्लश और न्यूड पिंक लिपस्टिक लगा सकती हैं। दिवाली पार्टी के लिए फेस्टिव लुक मिलेगा।

 

ब्लैक स्मोकी आईज

 

आप शाम की दिवाली पार्टी के लिए ब्लैक स्मोकी आईज लुक कैरी कर सकती हैं। ये लुक आपकी आंखों को हाई डेफिनिशन देगा। स्मोकी आईज को न्यूड लिपस्टिक के साथ बैलेंस करें। ये लुक ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों के साथ चल जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: दिवाली पर दीयों को सजाने के लिए ट्राई करें ये 5 DIY हैक्स, पैसे भी कम खर्च होंगे

 

नेचुरल ग्लो

 

अब लोग बोल्ड मेकअप पसंद नहीं करते हैं। अगर आप दिवाली पर नेचुरल ग्लो चाहती हैं तो मेकअप का बेस हल्का रखें और क्रीम ब्लश से ग्लोइंग फिनिश पाएं। आप गालों के ऊपरी हिस्से पर हाईलाइटर लगाएं ताकि चेहरे पर हल्की शाइन नजर आए।

 

आंखों पर लगाएं रंग

 

अगर आप मेकअप नहीं करना चाहती हैं तो सिर्फ आंखों को भी हाईलाइट कर सकती हैं। इसके लिए आप आंखों के बाहरी कोने पर पर्पल, ब्लू, टील कलर के आईशैडो या फिर गिलटर वाले आईलाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन दिनों लड़कियों के बीच ये लुक काफी ट्रेडिंग है। आप गोल्डन आईशैडो की जगह पर सिल्वर, शैंपेन या पर्ल शिमक को आंखों के अंदरूनी कोने पर लगा सकती हैं।

Related Topic:#Diwali

और पढ़ें