logo

ट्रेंडिंग:

खाने वाले तेल से हो सकता है कैंसर? समझिए लीजिए कितना है खतरा

अगर आपके घर भी बिना जाने तेल का इस्तेमाल किया जाता है तो आपके घर में भी कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। हम आपको कुछ तरीके बताएंगे जिससे आप भी इस खतरे से बच सकते हैं।

representative image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo: Freepik

बेशक खाना बनाने के लिए तेल जरूरी है लेकिन आजकल लोग भारी मात्रा में तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं। आजकल फ्राइड और डीप फ्राई फूड का चलन तेजी से बढ़ रहा है। ऐसा माना जाता है कि तेल शरीर में पीएच संतुलन को बिगाड़ देता है। मोटापा, कोलेस्ट्रॉल और बवासीर जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। तेल अलग-अलग प्रकार के होते हैं और इन्हें खाना पकाने के तरीके के हिसाब से चुना जाता है। कुकिंग ऑयल का काम भोजन को तलने, भूनने और पकाते समय उसकी सॉफ्टनेस बढ़ाना होता है। कुकिंग ऑयल से कैंसर भी हो सकता है।

 

अमेरिकी सरकार द्वारा कराई गई एक स्टडी में कहा गया है कि खाना पकाने वाला तेल, कैंसर का कारण हो सकता है और यह ज्यादातर युवा लोगों में होता है। यह स्टडी मेडिकल जर्नल गट में पब्लिश हुई है जिसमें बताया गया है कि सूरजमुखी, अंगूर के बीज, कैनोला और मकई जैसे बीज के तेलों का अधिक सेवन कैंसर के कारण को बढ़ा सकता है।

 

कुछ शोध बताते हैं कि मक्खन और चरबी जैसे सैचुरेटेड फैट के मुकाबले रोजाना इस्तेमाल होने वाले कुछ वेजिटेबल ऑयल सेहत के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं। हम आपको रोजाना खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न तरह के तेल के बारे में बता रहे हैं, जो एक नहीं बल्कि कई तरह के कैंसर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि सनफ्लावर, कैनोला, मक्‍का और अंगूर के बीज से बने कई तेलों के सेवन से बॉडी में इंफ्लेमेशन का खतरा बढ़ जाता है। बॉडी में सीड ऑयल के अणुओं के टूटने से इस तरह के लिपिड्स पैदा होते हैं। लिपिड्स दो तरह से शरीर के लिए जानलेवा होते हैं। एक तो ये पेट में गैस-जलन बढ़ाते हैं और दूसरा ये ऐसे ट्यूमर्स के खिलाफ बॉडी की लड़ने की क्षमता को कमजोर करते हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्टस?

 

एक्सपर्टस का मानना है कि कोलन में कैंसर से परेशान 80 मरीजों पर जब  रिसर्च की गई तो देखा गया कि उनमें बायोएक्टिव लिपिड का लेवल हाई था जो सीड्स के तेलों को ब्रेकडाउन करने के बाद बनता है। इस रिसर्च में में 30 से 85 वर्ष की उम्र के लोगों के 81 ट्यूम नमूनों का टेस्ट किया गया और उनके कैंसर का कारण सीड्स ऑयल को माना गया।

 

कैसे खरीदें तेल

 

पकाने की विधि के अनुसार- तलने के लिए मूंगफली या सोयाबीन तेल अच्छा रहता है जबकि हल्का खाना बनाने के लिए ऑलिव ऑयल एक बेहतरीन तेल है।
स्वाद के लिए-अगर आपको खाना बनाते समय खाने में तेल की खुशबू चाहिए तो आप स्वाद और खुशबू के लिए नारियल और तिल का तेल का उपयोग कर सकते हैं।
स्वास्थ्य के लिए-यदि आप हेल्दी डाइट पर हैं तो आप हल्का तेल जैसे कि ऑलिव ऑयल या सूरजमुखी तेल चुन सकते हैं। यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

Related Topic:#Health

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap