logo

ट्रेंडिंग:

फ्रूट जूस या स्मूदी, दोनों में से सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

ज्यादातर लोग जूस और स्मूदी का सेवन करते हैं। यह घर पर आसानी से बन जाता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों में से कौन सा बेहतर है?

juice and smoothies

स्मूदी और जूस (Photo Credit: Freepik)

आजकल के भागदौड़ वाली जिंदगी में लोग खुद पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं। इस वजह से कई तरह की बीमारियों के चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग समूदी और फ्रूट जूस का सेवन करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है दोनों में क्या सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है।

 

फलों के जूस में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है और फाइबर की मात्रा कम होती है। जबकि स्मूदी इससे थोड़ी अलग होती है। इसे कई फलों को पीसकर बनाया जाता है जिस वजह से फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और शुगर की मात्रा कम होती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, व्यक्ति को जूस या स्मूदी की जगह पर पूरे फल या सब्जी का सेवन करना चाहिए। पूरे फल में फाइबर की भरपूर मात्रा होती, नेचुरल शुगर सेहत के लिए अच्छा होता और पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है।

 

ये भी पढ़ें- कांच की बोतलों में भी खूब होता है प्लास्टिक, जान लीजिए कैसे बचना है

 

फाइबर की मात्रा

 

स्मूदी में फल और सब्जियों का गूदा, बीज और बाकी चीजों को मिलाकर पीसा जाता है। स्मूदी में सॉल्यूबल और इनसॉल्यूबल फाइबर होता है जिसे पाचन अच्छा होता है, ब्लड में शुगर नियंत्रित रहता है और पेट के लिए अच्छा होता है। वहीं, जूस को बनाते समय उसके छिलकों को हटा दिया जाता जिस वजह से फाइबर ना के बराबर होता है। हालांकि बाकी विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं।

 

शुगर नियंत्रित रहता है

 

जूस में ग्लाइसेमिक इंडेक्स 65 से 85 के बीच में होता है क्योंकि शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। स्मूदी में नेचुरल शुगर और फाइबर होता है। European Journal Of Clinical Nutrition के मुताबिक बीज वाली स्मूदी ब्लड शुगर को 57%  तक ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करती है।

 

ये भी पढ़ें- पानी की कमी से उठ सकता है माइग्रेन का दर्द, ऐसे करें बचाव

 

किस में होता है ज्यादा पोषण

 

जूस में विटामिन्स, मिनरल्स, कैरोटीनॉइड्स (जैसे बीटा-कैरोटीन) और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में तेजी से एब्जॉर्ब होते हैं। स्मूदी में फल या सब्जी को ब्लेंड किया जाता है। स्मूदी में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है जो शरीर में धीरे धीरे एब्जॉर्ब होता है।

 

पेट भरा रहता और वजन नियंत्रित रहता

 

स्मूदी खाने में गाढा होता है जिसमें योगर्ट, पीनट बटर और प्रोटीन प्राउडर का इस्तेमाल किया जाता है। जूस में कैलोरी कम होती है। फाइबर नहीं होता है और पेट भी लंबे समय तक भरा नहीं रहता है। दोनों के मुकाबले स्मूदी ज्यादा हेल्दी ऑप्शन है।

 

 

Related Topic:#Health Drink

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap