गर्मी के मौसम में धूल और धूप और पसीने की वजह से स्कैल्प रूखी और बेजान हो जाती है। इस वजह से बाल झड़ने लग जाते हैं। इस मौसम में बालों की चमक खो जाती है। कुछ लोगों में अनहेल्दी डाइट की वजह से भी बाल झड़ने की समस्या हो सकती हैं क्योंकि उनके शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल रहा है। महिलाएं बाल को स्वस्थ रखने के लिए महंगे हेयर मास्क और हेयर सीरम का इस्तेमाल करती हैं।
हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप बालों को मजबूत रख सकते हैं। ये सभी चीजें आपके घर के किचन में आसानी से उपलब्ध है। इन चीजों को लगाने से बालों मजबूत भी रहेंगे और किसी प्रकार का साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।
यह भी पढ़ें: खान-पान ही नहीं AC से भी बढ़ सकता है किडनी स्टोन का खतरा, डॉक्टर से जानें
बालों में लगाएं ये 3 हेयर मास्क
मेथी और दही का मास्क
हमारी दादी और नानी मेथी का इस्तेमाल बालों को मजबूत के लिए करती थी। आप भी इस घरेलू उपाय को अपना सकते हैं। मेथी के दाने में निकोटिनिक एसिड और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। ये आपको बालों को मजबूत करने में मदद करता है। इसके साथ आपको दही मिलाना है। इस पेस्ट को बनाने के लिए आपको दो चम्मच मेथी के दाने को रातभर भिगोकर रख दें और सुबह पीस लें। उस मिश्रण में दही को मिलाएं। इस मिश्रण को अपने बालों में लगाकर 30 से 40 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर शैंपू से बाल धो लें। बालों को हमेशा ठंडे पानी से धोएं।
कैस्टर ऑयल और एलोवेरा जेल
कैस्टर ऑयल बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। ये तेल थोड़ा चिपचिपा और हैवी होता है। आप इस तेल के साथ एलोवेरा जल मिलाए। एलोवेरा जेल हेयर फॉलिकल्स को खोलने का काम करता है जिससे नए बाल उगने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें: राइस वाटर में क्या है खास जिस वजह से कोरियन स्किन केयर में होता है इस्तेमाल?
प्याज का रस और शहद
प्याज का रस बालों के लिए अच्छा होता है। इसमें मौजूद कोलेजन बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। आप इसमें थोड़ी सा शहद मिलाए। शहद एंटी बैक्टीरियल एजेंट होता है। इस मिश्रण को बनाने के लिए शहद में प्याज का रस मिलाएं। अगर आपको प्याज के रस की बदबू पसंद नहीं है तो उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाए। इस मिश्रण को लगाकर 20 मिनट के लिए रखें फिर शैंपू से धो लें।