logo

ट्रेंडिंग:

तन-मन की सेहत के लिए क्यों जरूरी है डांस? समझ लीजिए

अगर आपको भी नाचना पंसद है और आप डांस करते है तो नाचना आपकी सेहत के लिए बेहतर साबित हो सकता है। ऐसा हम नहीं एक्सपर्ट कहते हैं। कैसे यह आपको चुस्त-दुरुस्त रखता है, आइए समझते हैं।

Dance

डांस करने से से मानसिक सेहत दुरुस्त रहती है। (सांकेतिक तस्वीर- फ्री पिक)

डांस करना अच्छी आदत है। डांस करने से मन और तन दोनों दुरुस्त रहते हैं। डांस को हेल्थ एक्सपर्ट बेहतर कार्डियो एक्सरसाइज मानते हैं। यह शरीर के साथ दिमाग के ताल-मेल को दुरुस्त रखता है। डांस करने के कई शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक फायदे  होते हैं। नाचने से  हर किसी को खुशी मिलती है। डांस करते वक्त, कुछ देर के लिए ही सही लोग चिंता-परेशानी भूल जाते हैं। जब हम नाचते हैं तो हमारा शरीर भी ऐसे हार्मोन छोड़ता है, जिनकी वजह से हमारा मूड अच्छा हो जाता है। इन्हें हैप्पी हार्मोन भी कहते हैं। 

कुछ लोग शर्मीले होते हैं, जिन्हें सबके सामने नाचना अच्छा नहीं लगता, ऐसे लोग अकेले में भी डांस कर सकते हैं। डांस आपके दिमागी सेहत को सुधार सकता है, मानसिक परेशानियां इससे दूर हो सकता हैं और इससे थकान भी मिट सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो अगर आप आधा घंटा डांस करते हैं तो इससे 10,000 कदम चलने जितनी कैलोरी बर्न होती है।

अगर आप अपने मन को हल्का करना चाहते हैं और खुश रहना चाहते हैं, तो अपने पसंदीदा संगीत पर डांस कर सकते हैं। डांस लोग कसरत से पहले वार्म अप के लिए भी करते हैं। अगर आप जिम नहीं जाते है तो आप डांस करके भी फिट रह सकते हैं।


टेंशन कम करता है डांस
डांस करने से तनाव कम होता है। डांस करने से शरीर में कुछ ऐसे बदलाव नजर आते हैं, जिनकी वजह से लोग दिनभर ताजगी महसूस करते हैं। यह आपको चुस्त-दुरुस्त रखता है। कुछ एक्सपर्ट मानते हैं कि डांस करने से एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जिसकी वजह से कुछ देर के लिए ही सही, इंसान तनावमुक्त महसूस करता है। एंडोर्फिन हार्मोन को ही हैप्पी हार्मोन कहते हैं।

याददाश्त  बढ़ती है
डांस करने से याददाश्त अच्छी होती है। बेहतर याददाश्त, नए कौशल सीखने में मददगार होती है। 

दिल भी रहता है सेहतमंद
डांस की वजह से कार्डियोवस्कुलर डिजीज के खतरे कम होते हैं, ऐसा हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है। अगर आप दिल को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो डांस भी कर सकते हैं। सांस के मरीजों के लिए भी डांस करना, अच्छा माना जाता है। 

डांस करें, एक्टिव रहें
डांस एक मजेदार कसरत है जो हमें चुस्त-दुरुस्त रखती है। यह हमारे शरीर को सक्रिय बनाता है और हमें फिट रखता है। डांस हमारे मन को भी खुश रखता है। इससे हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। डांस करने से आपकी सोचने की क्षमता बढ़ती है और आप ज्यादा रचनात्मक बनते हैं। डांस करने से हम अपने शरीर को और अच्छे से समझने लगते हैं और खुद में विश्वास बढ़ता है। जब हम डांस के नए स्टेप सीखते हैं हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ता है, डांस खुशी देता है इसलिए लोग डांस करते हैं।

Related Topic:

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap