logo

मूड

ट्रेंडिंग:

45 डिग्री के तापमान में बिना AC के घर को रखें ठंडा, अपनाएं ये टिप्स

दिल्ली एनसीआर समेत अन्य राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। IMD ने हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। आइए जानते हैं इस मौसम में अपनी सेहत का कैसे ख्याल रखें।

ways to prevent heat wave

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: freepik)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देशभर के विभिन्न राज्यों में भीषण गर्मी पड़ी रही है। दिल्ली- एनसीआर में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते लू चलने का अलर्ट जारी किया है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो रहा है। इस मौसम में चक्कर आना, डिहाइड्रेशन, हीट एग्जॉशन और हीट स्ट्रोक की समस्या हो सकती हैं। इस मौसम में अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।

 

लोग अपने घर को ऐसी और कूलर चलाकर ठंडा कर रहे हैं। कई लोगों के घर में ऐसी और कूलर जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। वे लोग अपने घर को कैसे ठंडा रख सकते हैं और किस तरह से खुद को इस झूलसा देने वाली गर्मी से बचा सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

 

ये भी पढ़ें- रोजाना करें ये योगासन, दिल की बीमारियां रहेंगी दूर

घर को ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

  • घर की खिड़कियों को बंद रखें- लोगों को लगता है कि घर की खिड़कियां खुली रहने से बाहर की ताजी हवा आती है लेकिन यह सच नहीं है। अधिक तापमान होने पर घर की खिड़कियां बद कर दें क्योंकि इससे घर में सबसे ज्यादा गर्मी फैलती है। खिड़की को अच्छे से बंद करके हल्के शेड का पर्दा लगाएं।
  • एग्जॉस्ट का करें इस्तेमाल- घर में एग्जॉस्ट फैन लगवाएं।  एग्जॉस्ट गर्म हवा को बाहर फेंकता है और घर को ठंडा रखता है। इस मौसम में किचन में सबसे ज्यादा गर्मी लगती है। एग्जॉस्ट चलाकर रखें ताकि किचन की गर्म हवा बाहर निकलती रहे।
  • छत पर पानी डालते रहे- कमरे की छत पर पानी का छिड़काव करें। इससे छत की गर्मी बाहर निकलेगी और रात को पंखे में ठंडी हवा मिलेगी।
  • खसखस की शीट का करें इस्तेमाल- गर्मी से बचने के लिए खसखस की शीट का इस्तेमाल करें। इस शीट को दरवाजे पर टांग दीजिए और इसे गीला कर लीजिए। इससे ठंडा हवा मिलेगी।
  • गर्मी में कई बार शॉवर लें- भीषण गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप कई बार नहा सकते हैं। आप नहाने की पानी में मिंट या मिथेनॉल डाल सकते हैं।

ये भी पढ़ें- झुर्रियां और पफीनेस को दूर करने के लिए करें ये फेस योग

भीषण गर्मी में सेहत का कैसे रखें ख्याल

  • खूब पानी पिएं-गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या सबसे आम होती है। इस मौसम में पानी की कमी से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि गर्मी में पानी पीते रहे। पानी के अलावा शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें।
  • मौसमी फल खाएं- गर्मी के मौसम में मौसमी फल खाएं। इन दिनों अपनी डाइट में रसीले और मौसमी फलों का शामिल करना चाहिए। इन चीजों को खाने पीने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी।
  • घर से बाहर निकलने से बचें- भीषण गर्मी में घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। जब तक जरूरी ना हो तब तक घर से बाहर ना निकलें। अगर आप किसी कारण से घर से बाहर निकलते हैं तो हल्का खाकर जाएं। साथ में पानी की बोतल जरूर लेकर जाएं।
Related Topic:#ही#Heatwave

और पढ़ें