logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत, सरगी में क्या खाएं, क्या न खाएं?

29 अक्टूबर को देशभर में करवा चौथ का पावन त्योहार मनाया जाएगा। यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। अगर आप व्रत रख रही हैं तो सरगी में इन चीजों को शामिल करें।

 Karva Chauth Sargi Thali image made by chat gpt

सरगी थाली, Photo credit: Chatgpt

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

करवाचौथ का व्रत हर सुहागिन महिला के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इन दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। देशभर में यह त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। खासतौर से जो महिलाएं पहली बार यह व्रत रख रही हैं उन्हें ज्यादा एक्साइटमेंट होती है। ऐसे में पूरा दिन बिना खाएं- पिएं आपकी तबीयत खराब हो सकते हैं इसलिए जरूरी है कि सरगी खाते समय हेल्दी और पोष्टिक चीजों का चुनाव करें।

 

करवा चौथ में सूर्योदय से पहले सरगी खाने की परंपरा होती है। इस दिन सास अपनी बहू को सरगी देती हैं जिसमें फल, मिठाइयां, मेवे और श्रृंगार का सामान होता है। आप अपनी सरगी की थाली में मौसमी फल, पनीर, साबुत अनाज की रोटियां शामिल करें। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। आपको भूख भी नहीं लगेगी। इसके अलावा अपनी डाइट में मीठी चीजों की मात्रा कम रखें। मीठा खाने के बाद अक्सर ज्यादा प्यास लगती है। आप सरगी में नारियल पानी पी सकती हैं। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है।

 

यह भी पढ़ें: ज्वेलरी, लव लेटर या हैंडबैग, करवा चौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? जानें ऑप्शन

सरगी में क्या खाएं?

पेट भरने वाली चीजें

 

पेट को लंबे समय तक भरा रखने के लिए दलिया, ओट्स, साबुत अनाज से बनी चीजें रख सकती है। इन सभी चीजों में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और आपको एनर्जी भी मिलती है। इसमें अधिक नमक और चीनी वाली चीजों को खाने से परहेज करें क्योंकि उससे ज्यादा प्यास लगती है।

 

दही

 

दही में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह आपके पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है। आप अपनी सरगी में दही को जरूर शामिल करें।

 

ड्राई फ्रूट्स

 

आप अपनी थाली में ड्राई फ्रूट्स और सीड्स को शामिल कर सकते हैं। इस लिस्ट में बादाम, काजू, किशमिश, कद्दू के बीज, सूरजमुखी, पपीता और चीया सीड्स को शामिल कर सकते हैं। इन सभी चीजों को एक रात पहले पानी में भिगोने के लिए रख दें और सुबह में खा लें। ये चीजें शरीर के लिए भी बेहद पौष्टिक है।

 

मौसमी फल

 

आप अपनी डाइट में मौसमी फल शामिल कर सकते हैं। फल खाने में ज्यादा मीठे भी नहीं लगते हैं और पोषण से भी भरपूर होते हैं। 

क्या न खाएं?

  • तली-भूनी चीजें चीजें- सरगी में अधिक तली भूनी चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। इन चीजों को खाने से पेट में दर्द, जलन और अपच की समस्या हो सकती है।
  • मिठी चीजें- व्रत में अधिक मिठी चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। इससे ब्लड में शुगर एकदम से बढ़ता है और बाद में फिर जल्दी भूख भी लग जाती है।
  • चाय-कॉफी- खाली पेट चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए। ऐसा करने से गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
  • नॉनवेज खाना वर्जित है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • आप जो भी चीजें खा रहे हैं। वे सभी चीजें नियमित मात्रा में लें।
  • एक बार में जरूरत से ज्यादा न खाएं वरना सेहत बिगड़ सकती है।
  • खाने के बाद पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं।

Related Topic:#Karva Chauth

और पढ़ें