महिलाएं खुद को फिट रखने के लिए तमाम तरह की डाइट को फॉलो करती हैं। बिना ये सोचे-समझें की इसका सेहत पर क्या प्रभाव पड़ेगा। कुछ लोग वजन घटाने के लिए घंटों भूखे रहते हैं। लोगों को लगता है कि भूखे रहने से वजन कम होता है लेकिन यह बिल्कुल गलत है। भूखा रहना आपके लिए बहुत खतरनाक है। इस वजह से आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। हमने इस बारे में न्यूट्रीप्लस की डायरेक्टर और सीनियर क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर अंजलि फाटक से बात की हैं।
उन्होंने कहा, 'लोग आज के समय में इंस्टाग्राम पर रील देखकर खुद ही अपना डाइट चार्ट बना लेते हैं। कई लोग घंटों खुद को भूखा रखते हैं। आप इस तरह की गलती ना करें। भूखे रहने से आपके शरीर पर प्रभाव पड़ता है जिसकी वजह से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। साथ ही स्किन और बालों को भी नुकसान पहुंचता है। किसी विशेषज्ञ की देख रेख में ही फास्टिंग करें। खाना नहीं खाने की वजह से सिर दर्द, एसिडिटी, कब्ज, ब्लोटिंग समेत पेट संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपका गट हेल्थ अच्छा नहीं है तो इसका प्रभाव बाकी अंगों पर भी पड़ता है। इसके अलावा एरिथमिया होने का भी खतरा रहता है'।
ये भी पढ़ें- एक नहीं 2 बार पैदा हुआ यह बच्चा, UK के इस केस की क्यों हो रही है चर्चा
महिलाओं में होता है हार्मोनल इम्बैलेंस का खतरा

न्यूट्रीप्लस की डायरेक्टर डॉक्टर अंजलि फाठक ने कहा, 'भूखे रहने की वजह से महिलाओं को पीरियड्स में कई तरह की दिक्कत होती है। कभी पीरियड में ब्लीडिंग ज्यादा होती है तो कभी बिल्कुल नहीं होती है या रेगुलर पीरियड्स नहीं होते हैं। लंबे समय तक भूखे रहने से हार्मोनल इम्बैलेंस की समस्या होती है जिसमें पीसीओडी, पीसीओएस की समस्या होती है। इसके अलावा मसल लॉस हो सकता है। इससे आपके मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ता है। लोगों को डिप्रेशन और एंग्जाइटी होती है जिस कारण से उन्हें मीठा खाने की क्रेविंग होती है। इसमें क्या होता है जब तक भूखा रहना है रहते हैं। इसके बाद एनर्जी के लिए मीठी चीजें खाते हैं। तब तक खाते हैं जब तक आपका मन नहीं भरता है क्योंकि आपने लंबे समय से कुछ खाया नहीं है। शुगर खाने की वजह से आपका वजन बढ़ता है'।
हृदय पर पड़ता है प्रभाव

डॉक्टर अंजिल फाठक बताती हैं, 'भूखे रहने की वजह से ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है। हाई और लो ब्लड प्रेशर की वजह से आपको एरथिमिया (अनयमित हार्ट रेट) की समस्या हो सकती है। सिर्फ हार्ट ही नहीं है शरीर को पोषक तत्व नहीं मिलने से इम्यून सिस्टम पर भी प्रभाव पड़ता है। अगर आप बहुत ज्यादा देर तक भूखे रहते हैं तो धीरे-धीरे सभी अंगों को प्रभावित करता है। यह आपके लिए जानलेवा हो सकता है'।
ये भी पढ़ें- क्या आपको हर पल आती हैं नींद? समझिए कैसे दुरुस्त करें
फिट रहने का सही तरीका क्या है?
डॉक्टर अंजलि ने बताया, 'फिट रहने के लिए अगर आप भूखे रहना चाहते हैं तो फास्टिंग को सही तरीके से करें। हालांकि फास्टिंग करने का कोई तय समय नहीं है। ये हर व्यक्ति की जरूरत और लाइफस्टाइल पर निर्भर करती है। कभी कभी फास्टिंग करने से डिटॉक्सिफिकेशन में मदद मिलती है। पाचन तंत्र बेहतर होता है। कोई भी फास्टिंग करें पानी पीते रहें। पानी की कमी की वजह (डिहाइड्रेशन) से शरीर में ऐंठन और दर्द की समस्या होती है। अगर आप फास्टिंग के जरिए फिट रहना चाहते हैं को इंटरमिटेंट फास्टिंग करें। आपको इसके लिए अपने शरीर को धीरे- धीरे तैयार करना चाहिए। पहले आप 4 घंटे भूखे रहें, फिर 8 घंटे और फिर 12 घंटे भूखे रहना है। फास्टिंग करने के बाद आपको कुछ भी नहीं खाना है। ये गलती कई लोग करते हैं। आपको फास्टिंग के बाद बैलेंस और हेल्दी डाइट लें जिसमें सभी पोषक तत्व शामिल हो।

उन्होंने कहा, हमारी बॉडी क्लॉक की अपनी एक टाइमिंग है जो कहता है कि रात 10 बजे के बाद सुबह 6 बजे तक ना खाएं ताकि शरीर अपना कर सकें लेकिन खराब लाइफस्टाइल की वजह हम बेवक्त खाना खा रहे है। वे हेल्दी भी नहीं खा रहे हैं। हमारी डाइट में हेल्दी की जगह पर फ्राइड, प्रोसेस्ड और शुगर वाली चीजों का सेवन बढ़ गया है। इस वजह से शरीर में फैट और कोलेस्ट्रोल का लेवल बढ़ता है। आपको सुबह 6 बजे उठने के बाद 2 घंटे के अंदर कुछ खा लेना चाहिए। इसके बाद 12 बजे लंच और डिनर शाम 8 बजे तक कर लेना चाहिए। इसके बाद आपको कुछ नहीं खाना है।
- ब्रेकफास्ट करना बेहद जरूरी है।
- एक्सरसाइज जरूर करें।
- अगर आप फास्टिंग में नहीं है तो वर्कआउट से पहले थोड़ा खा सकते हैं।
- स्ट्रेस को दूर रखने के लिए योग करें।
डॉक्टर अंजलि ने कहा, 'हमेशा फास्टिंग किसी डाइटिशियन के सुपरविजन में करना चाहिए। हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें। उन्होंने बताया कि कई लोगों को भूखे रहने की वजह से सीवियर कॉन्स्टिपेशन की बीमारी हो जाती है। अपनी गट हेल्थ पर ध्यान दें क्योंकि हम जो भी खा रहे हैं उसका असर हमारे शरीर पर दिखता है'।