logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अधिक मात्रा में मखाना खाना सेहत के लिए नुकसानदेह, जानिए कैसे

मखाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जिक्र कर चुके हैं। क्या आप जानते हैं अधिक मात्रा में इसके सेवन से सेहत को क्या नुकसान पहुंच सकता है।

Makhana

मखाना (Photo Credit: Freepik)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में बिहार के भागलपुर पहुंचे थे। उन्होंने उस कार्यक्रम में कहा था कि मखाना एक सुपरफूड है जिसे हमें पूरी दुनिया में पहुंचाएंगे। पीएम मोदी ने बताया कि 365 में से 300 दिन मेैं मखाना खाता हूं। इस बार के बजट में भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि मखाना की खपत को बढ़ाने के लिए मखाना बोर्ड बनाया जाएगा।

 

बिहार के मिथालंचल क्षेत्र में मखाना की खेती सबसे ज्यादा होती है। साल 2022 में मखाना को जीआई (GI) टैग दिया गया था। मखाना पौष्टिक आहार से भरपूर है। ये हमारे सेहत के लिए बहुत फायदमेंद होता है लेकिन इसका अत्यधिक सेवन हमारी लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं सुपरफूड मखाना के क्या नुकसान है।

 

ये भी पढ़ें- च्यूइंग गम चबाना सेहत के लिए कितना फायदेमंद? जानें सबकुछ

 

अधिक मात्रा में मखाना खाने के नुकसान


पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है- अत्यधिक मखाना खाने से पेट फूलना, गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है क्योंकि इसमे फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए सलाह दी जाती है कि सामान्य मात्रा में मखाना खाएं।

शुगर लेवल को बढ़ा देता है- आमतौर पर मखाना खाने से ब्लड में शुगर लेवल का मेंटेन रहता है लेकिन अत्यधिक मात्रा में इसे खाने से कुछ लोगों में इसका विपरीत परिणाम देखने को मिलता है खासतौर पर अगर इसे हाई कार्ब चीजों के साथ मिलाकर खाया जाएं।

एलर्जी हो सकती है - कुछ लोगों को मखाना के बाद त्वचा में खुजली और रैशेज की समस्या हो सकती है। अगर आपको खाने पीने की चीजों से एलर्जी होती है तो सावधानी के साथ खाएं।

बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर- मखाना प्राकृतिक रूप से लो सोडियम फूड है लेकिन आज कल स्वाद को बढ़ाने के लिए नमक का इस्तेमाल किया जाता है। अधिक मात्रा में नमक वाला मखाना खाने से ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है।

 

ये भी पढ़ें- डायबिटीज की दवा इस छिपकली के जहर से बनती है, ऐसे हुई थी खोज

 

अच्छे क्वॉलिटी के मखाने की पहचान कैसे करें

 

जब आप मखाना चुनते हैं तो ये देखें कि उसके दाने, सफेद और हल्के हो। ये अच्छे क्वॉलिटी के मखाने की पहचान है। अच्छे मखाने की पहचान इस बात की जाती है कि जब कच्चे हो तो क्रिस्प होते हैं। जिन मखानों का रंग पीला या हल्का ब्राउन होता है तो इसका मतलब है प्रोसेसिंग अच्छी नहीं है या फिर पुराने हैं।

 

Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों और सामान्य बातचीत पर आधारित है। खबरगांव इसकी पुष्टि नहीं करता है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।

Related Topic:#Makhana#Health

और पढ़ें