ज्यादातर लोग च्यूइंग गम को मजे के लिए चबाते हैं। फिल्मों में हमने हीरो को देखा है कि च्यूइंग गम चबाते हुए काफी कूल लगते हैं। कुछ लोग बस मुंह को फ्रेश रखने और बदबू दूर करने के लिए च्यूइंग गम चबाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं ये आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसके बार में रिसर्च में भी बताया गया है।
च्यूइंग गम चबाने के फायदे
च्यूइंग गम से साफ होता है मुंह- च्यूइंग गम चबाते समय मुंह में लार तेजी से बनता है। इसकी वजह से मुंह के बैक्टीरिया साफ होते हैं और सांसों की बदबू दूर होती है। इसके अलावा ये दांतों में जमी गंदगी को साफ करने में मदद करता है।
कैलोरी बर्न करता है- अगर आप एक घंटे तक च्यूइंग गम चबाते हैं तो 11 कलौरी को बर्न करते हैं। इसके अलावा ये आपकी जॉ लाइन को बनाने में भी मदद करता है।
ये भी पढ़ें - ओबेसिटी और ओवरवेट में होता है महीन अंतर, जानें कारण और बचाव
याददशत बेहतर करता है - च्यूइंग गम चबाने से दिमाग में खून का फ्लो तेजी से होता है जो याददशत को बेहतर करने में मदद करता है। पढ़ाई में फोक्स बढ़ाने में च्यूइंग गम मदद करता है।
च्यूइंग गम खरीदते समय इस बात का रखें ध्यान
अगर आपके च्यूइंग गम में चीनी की मात्रा ज्यादा है तो दांतों में सड़न की समस्या को बढ़ा सकता है। आपकी ओरल हेल्थ अच्छी है तो कभी -कभी च्यूइंग गम चबाने से कोई नुकसान नहीं होता है। शुगर फ्री गम में चीनी की मात्रा 0.5 ग्राम से कम होती है। च्यूइंग गम खरीदते समय उसमें मौजूद आर्टिफिशयल स्वीटनर्स के बारे में पढ़ लें। अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन (ADA) के वैज्ञानिक च्यूइंग गम्स में इस्तेमाल होने वाली चीजों का रिव्यू करते हैं। एडीए प्रमाणित गम्स का इस्तेमाल करने से आपके दांतों को नुकसान नहीं पहुंचता है। ये कैवीटी के खतरे को नहीं बढ़ता है। एडीए उन च्यूइंग गम्स को मान्यता देता है जो शुगर फ्री होते हैं।
एडीए से प्रमाण मिलने का मतलब ये नहीं है कि च्यूइंग गम चबाना ब्रशिंग, फ्लॉसिंग और दांतों की सफाई की जगह ले सकता है।
ये भी पढ़ें- 'तय कर लें कि 10% कम खाएं तेल...', Obesity पर पीएम मोदी की सलाह
च्यूइंग चबाने के बाद दांतों का रखें खास ख्याल
दिन में दो बार ब्रश करें।
आप ब्रश को दांतों के हर एंगल में हल्के हाथ से करें।
आप दांतों को साफ करने के लिए वॉटर फ्लॉसर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं
दांतों की हमेशा साफ-सफाई करवाएं।
जरूरत से ज्यादा च्यूइंग गम चबाना सेहत के लिए नुकसानदायक
जरूरत से ज्यादा च्यूइंग गम चबाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। इसमें आर्टिफिशयल स्वीटनर होता है जो पेट के लिए नुकसानदायक है। इसकी वजह से आपकी आंतों में सूजन आ सकती है। ज्यादा च्यूइंग गम चबाने से जबड़े और गले में दर्द हो सकता है। इसके अलावा एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है।
Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों और सामान्य बातचीत पर आधारित है। खबरगांव इसकी पुष्टि नहीं करता है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।