बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी फिटनेस का ख्याल रखती हैं। वह अपनी डाइट से लेकर वर्कआउट तक कुछ भी मिस नहीं करती हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती देखकर उनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल हैं। 51 साल की उम्र में एक्ट्रेस बला की खूबसूरती लगती हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती का राज उनके फिटनेस रूटीन में छिपा हुआ है। एक्ट्रेस खुद को फिट रहने के लिए जिम में जमकर पसीना बहाती हैं। इंटेंस वर्कआउट के अलावा एक्ट्रेस योगा भी करती हैं। मलाइका अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर योगा करते हुए वीडियो शेयर करती हैं। 51 साल की मलाइका अपने फैंस को फिट रखने के लिए प्रेरित करती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर पृथ्वी नमस्कार (Prithvi Namaskar) करते हुए वीडियो शेयर किया है। हम सभी ने सूर्य नमस्कार सुना है। लेकिन क्या आप जानते हैं क्या होता है पृथ्वी नमस्कार और इसके क्या फायदे हैं? परेशान मत होइए हम आपको बताते हैं।
कैसे करते हैं पृथ्वी नमस्कार
सूर्य नमस्कार की तरह ही पृथ्वी नमस्कार भी होता है। इन आसनों के जरिए हम पृथ्वी को अभार प्रकट करते हैं। सूर्य नमस्कार में जिस प्रकार 12 पोश्चर होते हैं। उसी तरह पृथ्वी नमस्कार में 17 पोश्चर होते हैं। पृथ्वी नमस्कर असल में एक तरह से वॉर्म अप योग है जिसे करने से आपके शरीर में लचीलापन बढ़ता है। मानसिक तौर पर शांति मिलती है। शारीरिस स्तर पर ये योग करने से कंधों, कोहनी, घुटनों और कूल्हों को खोलता है। पृथ्वी नमस्कार करने से आपके बॉडी में पॉजिटिव एनर्जी का बहाव होता है। इसके कुछ प्रमुख आसनों में पर्वतासन, अंजिल मुद्रा, उत्नानासन, अश्व संचलनासन, चतुरंग दंडासन, भुजंगासन, अधेामुख श्वानासन, और बालासन शामिल हैं।
पृथ्वी नमस्कार के फायदे
- पृथ्वी नमस्कार करने से शरीर फ्लेक्सिबल होता है। इस आसन को करने से पैरों, जांघों और रीढ़ की हड्डी की मांसपेशियों में लचीलापन लाता है।
- इस आसन को रोज करने से शरीर में मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है जिससे पाचन तंत्र बेहतर होता है।
- इस आसन को करने से आपका वजन कंट्रोल में रहता है।
- इसे लगातार करने से शारीरिक स्ट्रेंथ और स्टैमिना भी मजबूत होता है।
- नियमित रूप से पृथ्वी नमस्कार करने से आपके मन को भी शांति मिलती है। आप दिन भर पॉजिटिव महसूस करते हैं।