logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्रिकेटर हरलीन देओल ने PM मोदी से क्यों पूछा था ग्लोइंग त्वचा का राज?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महिला क्रिकेटर हरलीन देओल ने पूछा था कि उनकी चमकती त्वचा का राज क्या है?

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 साल की उम्र में बेहद फिट हैं। वह अक्सर अपने कार्यक्रम में लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित करते हैं। पीएम मोदी अपने कार्यक्रम 'मन की बात' में भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर देते हैं। फिटनेस के चलते ही उनकी त्वचा ग्लोइंग लगती है। लोग उन्हें अपना आइडल मानते हैं।

 

कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम से वर्ल्ड कप जीतने के बाद मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान महिला क्रिकेटर हरलीन देओल ने पूछा था कि आपकी चमकी त्वचा का राज क्या है? इस सवाल का जवाब करोड़ों भारतीय जानना चाहते हैं?

 

यह भी पढ़ें- क्या प्रदूषण की वजह से हो रहा है वायरल फीवर? डॉक्टर से जानें हर बात

पीएम मोदी ने इसे लोगों का प्यार और आशीर्वाद कहा था

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, 'मेरा इस विषय पर कभी ध्यान नहीं गया। तभी हरलीन के बगल में बैठीं स्नेहा राणा ने कहा था कि आपको करोड़ों लोग प्यार करते हैं। पीएम मोदी ने इस पर कहा था, 'हां यह तो है ही जी प्यार में बहुत ताकत होती है। 25 साल सरकार में हो गए हैं। हेड ऑफ गवर्नमेंट बने बहुत लंबा समय हो गया है।' पीएम मोदी ने आगे कहा था, 'यह सब लोगों के आशीर्वाद से ही हो पाया है।' हालांकि नरेंद्र मोदी का फिटनेस मंत्रा ही उनकी ग्लोइंग त्वचा का राज है। आइए उनके फिटनेस मंत्रा जानते हैं।

क्या है पीएम मोदी का फिटनेस मंत्रा?

योग और व्यायाम

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उम्र के इस पड़ाव में भी बेहद फिट रहते हैं। वह सुबह 4 बजे उठ जाते हैं और अपने दिन की शुरुआत सूर्य नमस्कार, प्रणायाम और योगा के साथ करते हैं। योग करने से मानसिक तनाव नहीं होता है। पीएम मोदी लोगों को सिर्फ योग के लिए प्ररित नहीं करते हैं। बल्कि खुद भी अपने दिन की शुरुआत योग और मेडिटेशन के साथ करते हैं। वह योग के अलावा हल्की- फुल्की एक्सरसाइज भी करते हैं। अपने बिजी रूटीन के बीच वह योग और व्यायाम करना नहीं भूलते हैं।

 

 

सात्विक भोजन

 

नरेंद्र मोदी अपनी डाइट में मसालेदार चीजों को शामिल नहीं करते हैं। वह अपनी डाइट में सहजन, अंकुरित अनाज, दही, सब्जियों और फलों को शामिल करते हैं। ये सभी चीजें पोषण से भरपूर होती है। हेल्दी डाइट शरीर को बीमारियों से दूर रखता है। नरेंद्र मोदी अपनी डाइट, व्यायाम के साथ अपनी नींद का भी ध्यान रखते हैं।

 

यह भी पढ़ें-  एट्रियल फिब्रिलेशन और पैनिक अटैक में क्या है अंतर? इस कारण से होता है कंफ्यूजन

 

अपने एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने बताया कि वह हल्की सर्दी या झुकाम होने पर दवा की बजाय सरसों का तेल लगाते हैं। इससे आराम मिल जाता है। उन्होंने आगे बताया कि त्वचा के लिए अरंडी का तेल बहुत फायदेमंद होता है।

 

 


और पढ़ें